Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांधी जी के स्वच्छता मिशन अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

गांधी जी के स्वच्छता मिशन अभियान को सफल बनाने में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

प्रयागराज, मिथलेश कुमार वर्मा। आज अपनी विधानसभा प्रयागराज शहर पश्चिमी में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ गांधी संकल्प पद यात्रा के दूसरे दिन सम्मलित हुए। इस जन जागरण यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छता अभियान, धारा 370 हटाए जाने के फैसले तथा सिंगल यूज प्लास्टिक के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया। गांधी जी के सपनों को साकार करने के लिए आज गुरूवार को फूलपुर सांसद केसरी देवी पटेल एवं क्षेत्रीय विधायक कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ के नेतृत्व में स्वच्छ मिशन योजना का शुभारंभ किया गया। यह यात्रा आज सुबह जनपद प्रयागराज से शुरू होकर शाम को वरिष्ठ भाजपा नेता फूल चंद्र साहू(प्रबंधक) के के0डी0 कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल भगवतपुर मोड़ बेगम बाजार में विश्राम के लिए रुकी।
आगे की यात्रा कल शुक्रवार को दूसरे दिन सुबह 8ः00 बजे पुनः शुरू होकर 10 किलोमीटर जनपद कौशांबी तक जाएगी। इस स्वच्छ मिशन यात्रा में भाजपा नेता फूलचंद साहू, उनके पुत्र रॉबिन साहू जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा महानगर शहर पश्चिमी सदर रहेंगे। स्वच्छ मिशन योजना का मुख्य उद्देश्य सिंगल यूज प्लास्टिक को जड़ से खत्म करना है और प्रदूषण मुक्त नया भारत बनाना है। जिससे लोग स्वस्थ रह सके।
इस कार्यक्रम के यात्रा प्रभारी प्रतिनिधि मंत्री पवन श्रीवास्तव एवं क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार, मंत्री प्रतिनिधि चंद्रमा सिंह यादव, दीनानाथ कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, श्याम त्रिपाठी, सुमन पटेल, हिमांशु श्रीवास्तव, राम नरेश पटेल, सरवन कुमार, पिंटू कुशवाहा, राजेंद्र विश्वकर्मा, रोचक कुशवाहा, सतीश प्रजापति, धारा सिंह पटेल, सुनील निषाद, छत्रपाल सिंह पटेल, पुद्धन पाल, महादेव पटेल, बलवंत राव, अजय सिंह सिंगरौर, मनीष ओझा, चंद्रमा तिवारी, मनीष कुशवाहा, अजीत कुशवाहा, खड़क सिंह पटेल, फूलचंद कुशवाहा, सुनील मरदानपु,मनोज यादव, सोनू पटेल, महेंद्र सिंह पटेल, जगलाल, अश्वनी शर्मा, राम प्रसाद साहू एवं क्षेत्रीय व्यक्ति इस यात्रा में केडी कान्वेंट पब्लिक स्कूल भगवतपुर मोड़ से सम्मिलित रहेंगे।