Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 502)

Jan Saamna Office

मिशन मोदी अगेन पीएम ने निकाली नशा मुक्ति जागरूकता रैली

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मिशन मोदी अगेन पीएम के द्वारा नशा मुक्ति के तहत एक रैली सुहाग नगर कार्यालय से निकाली गई। जिसमे मिशन की संयोजिका एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता ज्योत्सना सरीन आगरा ने ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि नशा करने से शरीर के अंदर बहुत बीमारियां उत्पन्न हो जाती है। वहीं शरीर बेकार हो जाता है। साथ ही लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई। संगठन मंत्री जितेन्द्र उपाध्याय एवं जिला प्रभारी शान सरीन ने भी लोगों को नशा न करने की बात कही। मिशन मोदी के जिलाध्यक्ष श्रीराम सिंह गौर उर्फ दीपक ने भी सभी का समर्थन किया। इस दौरान गुडडू राजौरिया, मलखान सिंह, राधा दुबे, शिव कुमार भटनागर, पिंकी शर्मा, निधि शर्मा, प्रमोद गर्ग, रामप्रकाश शंखवार, महावी, श्यामा गुप्ता, अनिल शर्मा, मुकेश गुप्ता, प्रमोद जैन, अमर सिंह राठौर, बचान निषाद, नवीन राठौर, रघुवर दयाल वर्मा आदि मौजूद रहे।

Read More »

पानी भरी बाल्टी में गिरने से मासूम की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के सनेही नगर में एक मासूम की भरी बाल्टी में गिरने से मौत हो गयी। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बताते चले कि थाना जसराना क्षेत्र सनेही नगर निवासी प्रेमनारायण का आठ माह का पुत्र शौर्य विगत रात्रि में अपनी माॅ के साथ खेल रहा था। उसी दौरान माॅ उठकर काम में लग गयी, उसी दौरान बालक पानी भरी बाल्टी में गिर गया, काफी समय बाद माॅ ने बच्चे को खोजा तो देख कर होश उड गये। क्योंकि बालक बाल्टी में मृत हालत में पडा हुआ था। बालक की मौत के बाद परिजनों में कोेहराम मच गया, आसपास के लोग भी मौके पर एकत्रित हो गये।

Read More »

रायबरेली से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस पलटी, आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर आज तडके राय बरेली से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अज्ञात वाहन को बचाने के चलते हाईवे पर पलट गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलो को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।
थाना नसीरपुर क्षेत्र लखनऊ आगरा एक्सप्रेस पर आज सुबह रायबरेली से दिल्ली जा रही एक टूरिस्ट बस अज्ञात वाहन के बचाने के चलते हाईवे पर पलट गई। जिसमें आधा दर्जन से अधिक यात्री घायल हो गये। सूचना पर पहंुची नसीरपुर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बस में फसे यात्रियों को बाहर निकाला, जिसमें घायल लोगो को यूपीडा एम्बुलेन्स के द्वारा शिकोहाबाद जिला सयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहाॅ से बिंदादीन सुलोन कनकपुर जिला राय बरेली निवासी 42 वर्षीय रमेशचन्द्र पुत्र छोटे सिंह, 24 वर्षीय सराफी पुत्र मौ. हवी, 40 वर्षीय पारसनाथ पुत्र रतिपाल 65 वर्षीय ग्याप्रसाद पुत्र रामचरन आदि लोगो को घायल हालत में सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया। जबकि किशनपाल पुत्र बंदादानी, राजकली पुत्र ईश्वर, सुनील पुत्र कप्तान निवासी सिविल लाइन इटावा, रमेश पुत्र चैडीसिंह डूगरी राजपूत आदि को शिकोहाबाद में भर्ती कराया गया।

Read More »

कारखाने में श्रमिक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के लेबर कालौनी के समीप इण्डियन कारखाने में एक श्रमिक की मौत हो गयी। जिसको जीवित होने की आश में लेकर उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहाॅ चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।
थाना दक्षिण क्षेत्र भोजपुरा निवासी 60 वर्षीय विश्न पुत्र लल्लूराम जाटव रोजाना की तरह आज सुबह अपने घर से कारखाने में काम करने के लिए निकला था। दोपहर बाद इण्डियन कारखाने में काम करते समय उसकी हालत खराब हो गयी। जिसकी कुछ समय बाद ही मौके पर मौत हो गयी, मृतक को जीवित होने की आश लेकर उसका सहयोगी अजय यादव आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचा। जहाॅ चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया।

Read More »

मुहर्रम इंतजामिया कमेटी की बैठक सम्पन्न

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। प्राचीन शाही बड़ा इमामबाड़ा में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुहर्रम इन्तजामिया कमेटी के मुख्य पदाधिकारियो ने कार्यक्रमो के सम्बंध में विचार विमर्श किया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने कहा कि शाही बड़ा इमामबाड़ा के साथ ही शहर के मुख्य कार्यक्रम स्थलो पर व्यवस्थाओ के सम्बंध में आला अधिकारियों से बात की जायेगी। ताकि किसी भी ताजियेदार, अलमदार व जायरिनो को समस्या से ना गुजरना पड़े। जिसके लिये एक ड्राफ्ट (मैमोरेन्डम) बनाया गया है। इसके साथ ही शहर काजी सैय्यद शाहनियाज अली ने बैठक में बताया कि मुहर्रम इन्तजामिया कमैटी के अध्यक्ष दिलशाद अली राजू के अध्यक्ष पद की समयावधि समाप्त हो चुकी है, जिसके लिये कमैटी के प्रमुख पदाधिकारियो की आम सहमति से जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा की जाऐगी। बैठक में मिर्जा मुश्ताक बेग, रामगढ़ से अलकाब सिद्दीकी अलमदार व सैय्यद गंज से सिब्ते नबी सबीलदार ने भी विचार रखे।

Read More »

ब्लड डोनेशन क्लब राष्ट्रीय सम्मान समारोह में आमंत्रित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की उपस्थिति में हनुमानगढ़ (राजस्थान) के ह्यूमन सोशल फाउंडेशन (एचएसएफ) द्वारा ब्लड डोनेशन क्लब को राष्ट्रीय सम्मान समारोह में आमंत्रित किया गया है। जिसमें ब्लड डोनेशन क्लब फिरोजाबाद को सम्मानित किया जायेगा। ब्लड डोनेशन क्लब अध्यक्ष अमित गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया है। साथ ही कहा कि जीवनदान की पटरी पर रक्तदान की ट्रेन चलाने की श्रृंखला में एक सम्मान वास्तविक्ता में यह सम्मान हमारा नही हैं। ये उन रक्तवीरों का हैं जो निरंतर ब्लड डोनेशन क्लब व भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी फिरोजाबाद के साथ जुड़े हुए है।

Read More »

नगर निगम प्रवर्तन दल की टीम ने चलाया अतिक्रमण एवं सफाई अभियान

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर आयुक्त विजय कुमार के निर्देशानुसार मंगलवार को नगर निगम अधिकारी प्रवर्तन दल के आदेश पर प्रवर्तन दल टीम ने आसफाबाद, लालपुर, दीदामई, उर्दू नगर में अतिक्रमण एवं सफाई अभियान चलाया गया। टीमें कुल 14200 रूपये का जुर्माला बसूल किया। अभियान के दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक संजीव कुमार चैरसिया, टैक्स इंस्पेक्टर राजेश पटेल के अलाव प्रवर्तन दल की टीम मौजूद रही।

Read More »

जायन्ट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति ने मनाया नन्दोत्सव

फिरोजाबाद क्लब में आयोजित हुई प्रतियोगिताऐं
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जायन्ट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा नन्दोत्सव पर्व फिरोजाबाद क्लब में मनाया गया। वहीं कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस कम्पटीशन भी आयोजित किया।
महिला शक्ति की अध्यक्ष वर्तिका जैन ने सबको श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि हम सब यहाॅ अपनी भारतीय संस्कृति की धरोहर नन्दोत्सव के लिए एकत्रित हुए है। वहीं कार्यक्रम में फैंसी ड्रेस कम्पटीशन भी आयोजित किया। जिसमें महिलाऐं ने राधा, यशोदा, देवकी, सुदामा, कुबजा और श्रीकृष्ण आदि किरदारों का अभिनय करके अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। यूनिट डायरेक्टर सौभ्या चैहान के निर्देशन में राधा-कृष्ण की रासलीला प्रस्तुत की गई। वित्त निर्देशिका प्राची अग्रवान ने कृष्ण का बेहतरीन किरदार निभाया। प्रशासनिक निर्देशिका पूनम गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जन्माष्टमी पर्व की बधाई दी। कार्यक्रम में तनु माथुर, राखी यादव, रश्मि अग्रवाल, रीता मिततल, नीतू बंसल, प्रीति गुप्ता, सिम्मी जैन, राधिका, रूचि जैन, सुमन अग्रवाल, मंजू, डिम्पल गुप्ता आदि मौजूद रही।

Read More »

50 लाख की लागत से शहर के पार्कों का होगा सौन्दर्यीकरण

पार्कों में लगाये जायेंगे वाटर एटीएम, बेंचेस एवं बायो टायलेट
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह व नगर आयुक्त विजय कुमार के विशेष प्रयासों से भारत सरकार की इंण्डियन आयल कार्पाेरेशन लिमिटेड ने अपने सामाजिक दायित्वों केे निर्वहन के अंतर्गत जनपद में 50 लाख रूपये की धनराशि से ‘‘लंग्स ऑफ फिरोजाबाद सिटी‘‘ कार्यक्रम के अंतर्गत शहर की पार्काें का सौन्दर्यीकरण कराने की जिम्मेदारी अपने हाथों में ली है। इस आशय का एम.ओ.यू. (अनुबन्ध) मंगलवार को कलैक्ट्रेट सभागार में जिला प्रशासन एवं इंण्डियन आयल कार्पाेरेशन लिमिटेड के बीच किया गया। जिसमें जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह एवं इंण्डियन आयल कार्पाेरेशन लिमिटेड उत्तरीय क्षेत्र पाइप लाइंस के कार्यकारी निदेशक वी.सी.सती के द्वारा हस्ताक्षर कर एम.ओ.यू. बुक एक दुसरे को प्रदान की गयीं। किये गये एम.ओ.यू. हस्ताक्षर के अंतर्गत काॅर्पाेरेशन शहर की कई पार्कों में पौधे,  वायोटायलेट, वाटर एटीएम, सहित सभी सौन्दर्यीकरण का कार्य करायेगा।

Read More »

जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एक सितम्बर को

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। कांग्रेस की जिला प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजन हर्देश चैधरी रविवार को मारूती गैस सर्विस पर पत्रकारों से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि आधुनिक युग के प्रेरणा स्त्रोत स्व. पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सपनों एवं सोच को साकर करने के लिए एक जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता पूरे प्रदेश मे किया जा रहा है।
जिला प्रभारी एवं कार्यक्रम संयोजक हर्देश चैधरी ने आगे कहा कि जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एक सितम्बर को दस बजे से 11 बजे तक इस्लामियां इण्टर काॅलेज जलेसर रोड पर आहूत की जायेगी। जिसमें कक्षा 8 से 12 तक छात्र-छात्राऐं भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता में सफलता हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं को आकर्षण पुरस्कार दिये जायेंगे। साथ ही प्रथम विजेता का लेपटाॅप, द्वितीय को मोबाइल फोन एवं तीसरे को साईकिल दी जायेगी। इसके अलावा 50 छात्रों को सांत्वना पुरस्कार में घड़ी दी जायेगी। प्रतियोगिमत को सफलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता तन, मन, धन से स्कूल एवं काॅलेजों में सम्पर्क कर रहे और छात्र-छात्राओं के रजिस्ट्रेशन करा रहे है। वार्ता के दौरान हरीशंकर तिवारी, प्रकाश निधि गर्ग, गुलाम जिलानी, हाजी साजिद वेग, चांद कुरैशी, आजम इरफान, नुुरूलहुदा लाला राईन गांधी, सलीम, प्रशांत तिवारी आदि मौजूद रहे।

Read More »