Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 505)

Jan Saamna Office

अंतर मंत्रालयी केन्द्रीय दल बाढ़ प्रभावित राज्यों की स्थिति का मौके पर आकलन करेगा

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा 19 अगस्त, 2019 को बुलाई गई एक उच्चस्तरीय कमेटी की बैठक में लिए गए एक महत्वपूर्ण फैसले का पालन करते हुए गृह मंत्रालय ने हाल की बाढ़ से प्रभावित राज्यों असम, मेघालय, त्रिपुरा, बिहार, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल का दौरा करने के लिए अंतर मंत्रालयी केन्द्रीय दलों (आईएमसीटी) का गठन किया है।
गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव श्री श्रीप्रकाश के नेतृत्व में कर्नाटक राज्य का दल राज्य में बाढ़ से हुए नुकसान और राज्य प्रशासन द्वारा किए जा रहे राहत कार्यों का आज मौके पर आकलन करेगा। अब तक आईएमसीटी संबद्ध प्रभावित राज्य से ज्ञापन मिलने के बाद केवल एक बार प्रभावित राज्यों का दौरा करता था। आईएमसीटी अतिरिक्त धनराशि के आवंटन के लिए अंतिम सिफारिशें करने के लिए नुकसान और राहत कार्यों के विस्तृत आकलन के लिए ज्ञापन मिलने के बाद राज्य का एक बार फिर दौरा करेगा।

Read More »

प्रधानमंत्री ने अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व वित्त मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता अरुण जेटली के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “अरुण जेटली जी असाधारण राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और कानून के जानकार थे। वह स्पष्टवादी नेता थे जिन्होंने भारत को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका जाना बेहद दुखद है। मैंने उनकी पत्नी संगीता जी और पुत्र रोहन से बात की है, और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। ओम शान्ति।
जीवन से भरपूर, हाजिरजवाब, विनोदी स्वभाव के और प्रतिभावान, अरुण जेटली जी को समाज के हर वर्ग के लोग चाहते थे। वह बहुमुखी प्रतिभा के धनी, भारत के संविधान, इतिहास, शासकीय नीति, शासन और प्रशासन के बारे में गहरी जानकारी रखते थे।

Read More »

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर युवक ने लगाई फांसी

रसूलाबाद/कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। रसूलाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत समायूं में शुक्रवार रात पिता की डांट से क्षुब्ध होकर उमेश कुमार 32 पुत्र छुन्नीलाल ने खेत पर जाकर अंगौछे के सहारे नीम के पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने बताया पिता पुत्र का झगड़ा आये दिन हुआ करता था उमेश आये दिन नशा करके हंगामा किया करता था। नशे के कारण ही पिता छुन्नीलाल ने शुक्रवार रात को भी अपने बेटे को इसी बात को लेकर डांटा था। जिसके बाद वह नाराज होकर कही चला गया। परिजनों को आज शनिवार सुबह ग्रामीणों के द्वारा खेत पर जाने पर मालुम हुआ उमेश कुमार ने फांसी लगा ली है।

Read More »

प्रधानमंत्री ने जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों का शुभकामनाएं दीं

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जन्माष्टमी के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री ने कहा “सभी देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ। भगवान श्रीकृष्ण का आशीर्वाद हमारे जीवन में हमेशा खुशियां और अच्छा स्वास्थ्य लाए। जय श्रीकृष्ण।”

Read More »

आंगनबाडी केन्द्र मगरासा टीम दिल्ली में सम्मानित

अनामिका, पूनम, रेखा और संगम हुईं सम्मानित, पोषण में बेहतर कार्य करने के बदले मिला पुरस्कार
महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने किया सम्मानित, टीम को प्रशस्ति पत्र के साथ 2 लाख रुपए दिये गए
कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने पोषण विषय पर बेहतर कार्य करने वाले कानपुर जिले के चार लोगों को नई दिल्ली में शुक्रवार को पुरस्कृत किया। राष्ट्रीय स्तर पुरस्कार से सम्मानित होने वाले सदस्यों में विकासखण्ड विधनू के आंगनबाडी केन्द्र मगरासा द्वितीय की AAA व मुख्य सेविका की टीम है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, मोहम्मद जफ़र खां ने बताया कि जिलाधिकारी कानपुर के निर्देश एवं मुख्य विकास अधिकारी कानपुर नगर के मार्गदर्शन में दिसम्बर 18 में विधनू परियोजना को सुपोषित परियोजना बनाने का संकल्प लिया गया।

Read More »

बच्चा चोर समझकर पागल महिला को धुना

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव ममौता में एक मंदबुद्धि महिला को लोगों ने बच्चा चोर समझकर उसे पकड लिया। जिसकी ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार महिला गांव ममौत के निकट घूम रही थी। जिसके हाथ में एक पोटली थी। जिसमें एक जोडी जूते तथा कुछ पहनने के कपडे थे। महिला को संदिग्ध समझते हुए कुछ लोगों ने उसे पकड लिया। महिला की भाषा समझ में न आने के कारण कुछ युवकों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। तलाशी में उसके पास एक रेलवे टिकिट भी मिला। युवक जब महिला की धुनाई कर रहे थे तभी कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पाकर पुलिस गांव पहुंची जहां लोगों के बीच पिट रही महिला को निकालकर लाई। कोतवाली पहुंचकर पुलिस ने महिला से पूछताछ की मगर महिला पागल होने के कारण कुछ बता नहीं पा रही थी। समाचार लिखे जाने तक महिला कोतवाली में बैठी थी। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि कथित महिला के साथ चार और महिलायें थीं जो ग्रामीणों को देखकर भाग गई। महिला की असलियत क्या है यह कोई नहीं जानता। बहरहाल पुलिस महिला को पागल बता रही है।

Read More »

गैंगस्टर में नौ निरुद्ध

पुलिस ने जिला मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों से ली अनुमति
सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। गांव सुसायत कलां के निकट दिनांक 21 दिसंबर 2018 को एक गुटखा, गोल्डमोहर आदि से लदे आयशर कैंटर संख्या- यूपी 80 सीटी 3286 के आगे बदमाशों द्वारा स्कार्पियो संख्या यूपी 82 जेड 1907 से ओवरटेककर उसके चालक को बंधक बनाकर लूट लिया और चालक के ऊपर तेजाब डालकर घायल कर फिरोजाबाद नहर के निकट फेंकने के बाद ट्रक चालक और केंटर मालिक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराने क बाद पुलिस ने एक जनवरी 2019 को बदमाशो को दबिश देकर पकड लिया और विभिन्न धाराओं मे ंकार्रवाई कर जेल भेज दिया। जेल से आने के बाद पकडे गये बदमाशों ने जब अपराधी दुनियां से नाता नहीं तोडा तो पुलिस ने इन्हें गैंगस्टर में निरूद्ध कर दिया। शुक्रवार को विवेचक क्राइम इंचार्ज इंस्पेक्टर कैलाश बाबू ने बताया कि अंशुल यादव पुत्र राजकुमार छोटू उर्फ आदित्य उर्फ गोविंद, पुत्र रामगोपाल  बंटू बघेल, निवासीगण नगला जसराम कोतवाली देहात एटा, बंटू बघेल पुत्र राजकुमार निवासी नगला धू थाना सटीक जिला एटा, आर्यन गुप्ता पुत्र योगेश गुप्ता निवासी प्रेमनगर कोतवाली नगर एटा, अनिल ठाकुर पुत्र रामऔतार निवासी परतापुर थाना रिजौर जिला एटा, पप्पू उर्फ देवेन्द्र उर्फ प्रेमकिशोर पुत्र सियाराम निवासी परतापुर थाना रिजोर जिला एटा इनके अपराधों से लोगों में भय व्याप्त था। इनका लीडर रामभरोसे पुत्र बीरी सिंह गैंग बनाकर लूटपाट, आदि तमाम अपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर अपना भरण पोषण करते है। जिनके खिलाफ जिला मजिस्ट्रेट, एसपी, एएसपी, आदि आला अधिकारियों से अनुमति लेकर धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट अभियोग पंजीकृत किया है।

Read More »

पराग डेयरी में गोवंश का हो रहा भरण पोषण

सासनी/हाथरस, जन सामना ब्यूरो। पराग डेयरी में बनाए गये अस्थायी गौशाला में गोवंश की सेवा में जुटे लोग गोवंश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं होने दे रहे है। समय से भोजन पानी देकर सेवा में जुटे है। पराग डेयरी में सेवा दे रहे ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि इस वक्त दानदाताओं के अलावा कुछ किसान भी सहयोग करने में जुटे हैं समय से गोवंश के लिए चारा और पानी की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही गोवंश के बीमार होने पर चिकित्सक की मौजूदगी उन्हें बीमारी का एहसास नहीं होने दे रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में आला अधिकारियों ने यहां दौरा कर सभी व्यवस्थाओं को देखा और पाई गई खामियों को दूर करने के निर्देश दिए थे। जिन्हें यहां मौजूद कर्मचारियों ने बखूबी निभाया है। उन्होंने बताया कि गायों के पीने के लिए पानी के जगह-जगह टैंक बनाए गये हैं वहीं गायों के बैठने के स्थान पर सफाई का भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जिससे गोवंश को किसी प्रकार का रोग न लग जाए। इसके अलावा यहां दर्जनभर से अधिक लोगों की टीम हर वक्त मौजूद रहती है, जो गोवंश की देखभाल मेें पूरी तरह मुस्तैद है।

Read More »

अपने लिए नहीं तो अपने परिवार के लिए नशे से मुक्त हो जाओ

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नशा जीवन को बर्बाद कर देता है यह जानते हुए भी लोग इसके आदी हो जाते हैं। अगर परिजनों की बात नहीं मानते हैं तो ऐसी स्थिति में परिजनों को नशामुक्ति केन्द्रों की तलाश करके अपने उम्मीदों के टुकड़ों को उसमें ना चाहते हुए उनकी भलाई के लिए भर्ती करना पड़ता है। लम्बे समय तक परिजनों से दूर रहकर एकान्त और केन्द्र द्वारा बताई गई दिनचर्या पर लगे हुए किशोर, नौजवानों को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की मैडीकल विंग द्वारा चलाये जा रहे ‘‘मेरा भारत व्यसन मुक्त भारत’’ अभियान के अन्तर्गत हाथरस कोर्डीनेटर अलीगढ़ रोड स्थित आनन्दपुरी कालोनी सेवा केन्द्र की राजयोग शिक्षिका बीके शान्ता बहिन ने रक्षासूत्र बाँधकर उन्हें अध्यात्म, ध्यान, सकारात्मक चिन्तन करने की सलाह देर नशे से मुक्त होने का आव्हान किया।

Read More »

नेकी की दुकान ने किया वृक्षारोपण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नेकी की दुकान सामाजिक संस्था द्वारा निरंतर किये जा रहे वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत रावत शिक्षा समिति जलेसर रोड पर दिव्यांग बच्चों के साथ वृक्षारोपण किया गया।
समिति के प्रबन्धक डा. एम.एल. रावत ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। सौरभ जैन (रानू) ने प्रत्येक व्यक्ति को एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए का आव्हान किया और साथ में उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी लेने को कहा। कार्यक्रम में महेंद्र लांवा, दीपक शर्मा, अरुण शर्मा, सौरभ जैन (रानू), जीतू जैन, नरेन्द्र शर्मा, राजेश शर्मा, जनप्रिय उपाध्याय आदि शामिल थे।

Read More »