Wednesday, May 15, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 519)

Jan Saamna Office

हरियाली तीज महोत्सव में बालिकाओं एवं महिलाओं ने मचाया धमाल

फिरोजाबाद क्लब में आयोजित हुआ हरियाली तीज महोत्सव
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। फिरोजाबाद क्लब प्रा. लि. के द्वारा हरियाली तीज महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिलाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम में महापौर नूतन राठौर ने बतौर अतिथि के रूप में शिरक्त की। क्लब की सदस्यों के द्वारा मेयर का फूलों को गुलदस्ता देकर भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद महिला मण्डल के द्वारा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता तीन वर्गो में आयोजित की गई। कार्यक्रम में छोटी बच्चियों के द्वारा मनमोहन सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। बच्चों की प्रस्तुती देख दर्शक मंत्र मुग्ध हो गये। कार्यक्रम में विनीता गर्ग, कल्पना गर्ग, एकता गुप्ता, पूजा मित्तल, वंदना गोयल, नीता गुप्ता, शकुंतला, तृप्ति मित्तल, सुभांगी गुप्ता, राधा गुप्ता, रूपल गुप्ता, अनीता, राशि मित्तल के अलावा क्लब अध्यक्ष मुकेश गुप्ता मामा, अनिल बिहारी गर्ग, दीपक, सचिन गर्ग, अजय अग्रवाल, नितिन मित्तल, आशीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Read More »

जम्मू कश्मीर में धारा 370 का लाभ केवल तीन परिवारों को ही मिला-प्रदेश उपाध्यक्ष

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं संग की बैठक
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 ए को समाप्त करने का जो निर्णय देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृहमंत्री व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लिया है। जिससे पूरे देश में खुशी का माहौल हैं। साथ ही कहा कि भाजपा 10 व 11 अगस्त को प्रदेश में एक संदेश देने का कार्य हर करेंगी। कि धारा 370 व 35 ए देश के पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की देन है। जम्मू कश्मीर में धारा 370 का लाभ केवल तीन परिवारों को मिला है।

Read More »

जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त संग किया ईदगाह का किया निरीक्षण

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। रविवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग ईदगाह को निरीक्षण किया। वहीं नगर निगम अधिकारियों को साफ-सफाई दुरूस्त करने के निर्देश दिए।
सोमवार को ईद-उल-अजहा का त्यौहार मनाया जायेगा। जिसको लेकर प्रशासन ने व्यवस्थाऐं दुरूस्त कर रखी है। वहीं जिलाधिकारी चन्द्र विजय सिंह ने अधिकारियों संग ईदगाह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर निगम अधिकारियों व्यस्थाएं दुरूस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही एसपी सिटी को सुरक्षा व्यवस्था के व्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस्लामियां पार्क की व्यवस्था को देखा। जहां नगर निगम द्वारा पार्क को सौंर्दीकरण किया जा रहा था। वहीं एलआईओ अधिकारियों ने भी गांधी पार्क में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त विजय कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी के अलावा नगर निगम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Read More »

डाक निदेशक केके यादव ने अभिनेता कार्तिक आर्यन को भेंट किया “माई स्टैम्प”

डाक टिकट पर अपनी फोटो देखकर अभिनेता कार्तिक आर्यन हुए रोमांचित, डाक विभाग को कहा शुक्रिया
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। डाक टिकटों पर अपनी फोटो देखने की चाहत सभी को होती है। फिर चाहे वह आम आदमी हो या सेलिब्रेटी। युवा दिलों की धड़कन फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को ऐसा ही खूबसूरत उपहार दिया डाक विभाग ने। लखनऊ में हजरतगंज स्थित चीफ पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय में “पति, पत्नी और वो” फिल्म की शूटिंग के लिए लखनऊ पधारे फिल्म अभिनेता कार्तिक आर्यन को लखनऊ मुख्यालय परिक्षेत्र के निदेशक डाक सेवाएँ कृष्ण कुमार यादव ने कार्तिक आर्यन की डाक टिकटों वाली “माई स्टैम्प” भेंट की। कार्तिक डाक टिकटों पर अपनी फोटो देखकर काफी रोमांचित हुए और इस बारे में काफी जानकारी भी ली।

Read More »

जहरखुरानी का शिकार युवक अचेतावस्था में मिला

चकिया/चन्दौली, जन सामना ब्यूरो। चकिया चन्दौली स्थानीय क्षेत्र के सिकन्दरपुर के पास एक युवक को सड़क के किनारे अचेतावस्था में पाये जाने से सनसनी फैल गयी। इस सम्बन्ध में बताया गया कि रविवार की सुबह एक युवक सड़क के किनारे अचेतावस्था में पड़ा था, जिस पर स्थानीय लोगों ने किसी तरह पता किया तो जानकारी हुई कि उक्त युवक शहाबगंज थाना क्षेत्र के ढुन्नू गांव का निवासी रोहित 25वर्ष है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसको उसी हालत में उठा कर सरकारी हास्पिटल लाये, जिसका इलाज किया जा रहा है। बताया गया कि उक्त युवक हैदराबाद में किसी कम्पनी में कार्य करता है, जो घर लौट रहा था। परिजनों व स्थानीय लोगों ने कयास लगाया कि शायद युवक जहरखुरानी का शिकार हुआ है। पर सही बात की जानकारी उसको होश में आने के बाद ही हो पायेगी।

Read More »

जीजा ने साले पर की फायरिंग

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के चंदापुर गांव में आज उस वक़्त हड़कंप मच गया,जब चंदापुर स्थित अपनी पंचर की दुकान में काम कर रहे युवक के ऊपर उसी के जीजा ने फायर झोंक दिया। जिसके चलते पूरे इलाके में अफरा तफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार साढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम चंदापुर (हाजीपुर कदीम) निवासी अरविंद सोनकर अपनी पंचर की दुकान में काम करके अपना जीवन यापन करता है। लगभग 20 साल पहले अरविंद ने अपनी बहन की शादी कानपुर के अम्बेडकर नगर में रहने वाले नंदू के साथ की थी।लेकिन शादी के कुछ समय बाद से नंदू आये दिन शराब पीकर अपनी पत्नी से मारपीट किया करता था। जिसकी जानकारी होने पर अरविंद ने इसकी शिकायत काकादेव थाने में की थी।

Read More »

नाला तोड़ने से गांव में भरा पानी

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। कस्बे से जुड़े गांव ललईपुर के सामने नेवेली कर्मियों द्वारा नाला तोड़ने से गांव की सड़कों में पानी भर गया है। जिससे ग्रामीणों व स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर बसे ग्राम ललईपुर के सामने करीब ढ़ाई माह पूर्व नेवेली कंपनी कर्मियों ने पाइप लाइन डालने के दौरान गांव से निकलने वाले नाब दानों को बंद कर दिया था। कई महीनों से समस्या झेल रहे ग्रामीणों के सब्र का बांध अब टूटने लगा है। ग्राम ललईपुर निवासी संजय दुबे ने बतायाकि हमारे गांव में रोड के किनारे से नेवेली बिजली पावर प्लांट के लिए पानी सप्लाई के लिए पाइप डाले जा रहे हैं। उन लोगों ने नाब दानों की नाली पूरी तरह से बंद कर दी है। नाब दानों का पानी घरों व रास्तों में भर गया है। ऐसी दशा में भीषण बदबू व मच्छर पैदा हो गए हैं। जिससे ग्रामीणों स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं सभी का रास्तों से निकलना मुश्किल हो गया है।

Read More »

उपजा प्रेस क्लव का पत्रकार सम्मेलन-सम्मान समारोह कार्यक्रम सम्पन्न

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। उपजा प्रेस क्लव जनपद फिरोजाबाद के तत्वावधान में आयोजित पत्रकार सम्मेलन-सम्मान एवं अधिष्ठापन समारोह का आयोजन नगर के फिरोजाबाद क्लब में किया गया। जिसमें उपजा प्रेस क्लव के पदाधिकारियों को शपथ भी दिलायी।
उपजा प्रेस क्लव द्वारा शनिवार को नगर के फिरोजाबाद क्लव में पत्रकार सम्मेलन- सम्मान समारोह एवं अधिष्ठान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वाक्ता के रूप में प्रमोद गोस्वामी वरिष्ठ पत्रकार पूर्व स्टेट हैड पीटीआई उत्तर प्रदेश ने कहा कि पत्रकारों को अपनी कलम से आवाज को बुलन्द करना चाहिये। पत्रकारिता को व्यवसाय की दृष्टी से नहीं देखना चाहिये। विज्ञापन के लिए अपनी कलम की आवाज को हल्का नही करना चाहिये। कलम की ताकत से विज्ञापन ही नही अपना आत्म सम्मान भी मिलता है। अपने सम्मान के लिए कभी भी समझौता नहीं करना चाहिये।

Read More »

पब्लिक की मार से घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। विगत दिन थाना रामगढ़ क्षेत्र सैलई के समीप एक व्यक्ति का नशे की हालत में बच्चा चोर समझ कर कुछ लोगो ने मारपीट कर दी थी। जिससे वह अचेत हो गयी, सूचना पर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। जिसकी आज सुबह मौत हो गयी, परिजनों ने शव को सड़क पर रख जाम लगा दिया। पुलिस के आलाधिकारियों ने कार्यवाही का अश्वासन देने के बाद जाम को खुलवाया।
बताते चले कि थाना रामगढ़ क्षेत्र के सैलई में विगत दिन एक व्यक्ति को शराब के नशे में कुछ लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको रामगढ़ पुलिस ने उपचार के लिए सरकारी में भर्ती कराया। जिसकी शिनाख्त विगत रात्रि में थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरी गेट निवासी 38 वर्षीय जफरूद्दीन उर्फ गुड्डू पुत्र शहबब्दीन के रूप में की गयी।

Read More »

सड़क हादसों में माॅ-बेटा सहित चार लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग-अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहाॅ उनका उपचार किया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव दुगना कुरामरा निवासी 28 वर्षीय बंटू पुत्र राजेद्र प्रसाद नन्दपुर निवासी 38 वर्षीय महावीर पुत्र भोगीलाल बाइक द्वारा दबरई किसी काम से आ रहा था। उसी दौरान मक्खनपुर क्षेत्र रूपसपुर के समीप बाइक सवार लोगो को अनियंत्रित एक बैन गाडी चालक ने टक्कर मार दी। जिससे उक्त बाइक सवार दोनो लोग घायल हो गये। जिनको 108 की एम्बुलेंस की सहायता से उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। दूसरी घटना में थाना जसराना क्षेत्र निवासी 17 वर्षीय विपिन कुमार पुत्र सैतान सिंह उसकी माॅ मुन्नी देवी भी सड़क हादसें में घायल हो गयी। दोनो माॅ-बेटा को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लाया गया।

Read More »