Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 541)

Jan Saamna Office

मार्ग दुर्घटना में अधेड़ की मौत

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। मार्ग दुर्घटना में बाइक से आ रहे अधेड़ की बाइक में ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के मोहल्ला आछी मोहाल उत्तरी निवासी शिवनाथ सचान का पुत्र प्रमोद सचान आज अपराह्न करीब4:00 बजे मोटरसाइकिल से नौरंगा से वापस लौट रहा था। जहानाबाद रोड स्थित राज गेस्ट हाउस के नजदीक ट्रक की टक्कर लगने से प्रमोद 40 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय पुलिस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाटमपुर भेजा। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Read More »

एक साल से बाढ़ राहत का इंतजार, नहीं मिला प्रधानमंत्री आवास

प्रयागराज, रमेश तिवारी। गाँव परमानन्दपुर बहरिया फूलपुर प्रयागराज उत्तर प्रदेश के रहने वाले मुनिराज पुत्र स्वर्गीय मोती लाल का कच्चा मकान आज सुबह बारिश की सीलन के कारण गिर गया। बता दे मकान का कुछ हिस्सा पिछले वर्ष की बारिश में ही गिर गया था। जिसकी जांच लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट भी लगाई थी लेकिन आज तक पीड़ित को कोई भी सहायता सरकार द्वारा नहीं मिली, कुछ माह पहले खानापूर्ति करने के लिए प्रधानमंत्री आवास हेतु फोटो जरूर खींची गई लेकिन यह परिवार आज भी बारिश में दयनीय दशा को झेल रहा है।
गत वर्ष की भाँति इस बार भी सरकार बाढ़ पीड़ितों के लिए कमर कस चुकी है। लेकिन अब देखना होगा सरकार इस गरीब की पुकार कब सुनी जाएगी।

Read More »

स्कूल के लिए घर से निकला छात्र लापता

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। बीते शनिवार को स्कूल के लिए बैग लेकर निकला कक्षा 7 का छात्र लापता हो गया। काफी खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कस्बे के बसंत विहार मोहल्ले के सूर्यकुमार साहू मंडी में बिसातखाने की दूकान लगाते हैं। सूर्यकुमार का पुत्र शिवम उम्र 15 वर्ष मंडी के ठीक सामने संचालित एक विद्यालय में कक्षा 7 का छात्र है। शुक्रवार को शिवम् बैग लेकर पढ़ने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकला था। शाम को काफी समय बीत जाने के बाद भी शिवम के घर न लौटने पर परिजन विद्यालय पहुंचे और जानकारी करने पर विद्यालय में बताया गया कि शिवम् आज विद्यालय आया ही नहीं। जिसे सुनते ही परिजनों के पैर तले जमीन खिसक गयी। तुरंत शिवम् की खोजबीन शुरू की गयी। नाते रिश्तेदारी में पता किया गया। परंतु कोई खबर नहीं मिली जिससे परिजन परेशान हो गए। जिस पर शनिवार की शाम को परिजनों ने थाना पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी है। पुत्र के गुम होने से पूरा परिवार परेशान है।

Read More »

कटीले तारो में फस कर दो वृद्ध घायल

घाटमपुर/कानपुर, शिराजी। भीतरगांव क्षेत्र के खदरी रोड पर स्थित खेतो में अन्ना पशुओं से फसल बचाने के लिए कटीले तार लगा रहे दो वृद्ध कटीले तार को रोड क्रास करते समय आ रही बाइक में तार फसने से दोनों बुजुर्ग घायल हो गए। जिसमे बुजुर्ग भईया लाल पुत्र कच्चू (70) और पुत्तन लाल पुत्र छोटेलाल पासवान बुरी तरह जख्मी हो गए, खेत मे काम कर रहे दोनों व्यक्ति तार खीच के दूसरी तरफ से तार बाध रहे थे जो कि रोड के दूसरी तरफ है तार को लेकर रोड पार कर रहे थे तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार गुजरने से तार बाइक में फस गया जिससे दोनों ब्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गए है, गांव के लोगो ने दोनों घायलों को स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया, प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक होने पर दोनों को हैलट रिफर किया गया है।

Read More »

एनजीओ द्वारा 12वें सप्ताह नि:शुल्क भोजन वितरण किया गया

अपने निर्धारित समय से प्रातः 11:00 बजे प्रारंभ होकर दोपहर में 2:30 बजे तक चलता रहा
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। आज नि:शुल्क भोजन वितरण में कार्यक्रम का शुभारंभ सिखा डे की माता सुमित्रा पाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में लगभग 600 लोगों ने नि:शुल्क भोजन ग्रहण किया और ठंडा पानी पिया कार्यक्रम में आदर्श महिला मंडल एनजीओ की अध्यक्ष समाजसेवी अंजली श्रीवास्तव ने बताया कि हफ्ते दर हफ्ते यहां पर नि:शुल्क भोजन करने वालों की संख्या बढ़ती है और भूखें लोगों को खाना खिलाया जा रहा है। आदर्श महिला मंडल एनजीओ उद्देश भोजन कराने का है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अंजली श्रीवास्तव, सुमन जायसवाल, सिखा डे, गीता जैसवाल, राम जानकी, सोनी, आराधना, सुमित्रा, रेनू मिश्रा, जानकी सिंह, रेनू गुप्ता, रेनू श्रीवास्तव, नीलम गुप्ता, रीना, सोनी, नीलू गुप्ता, शुभम श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, शिवम डे, राकेश बाजपेई, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद रहे।

Read More »

सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति की चुनाव प्रकिया दो से-रामप्रकाश बघेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के चुनाव अधिकारी अजय अग्रवाल संस्था सचिव रामप्रकाश बघेल से परामर्श कर संस्था की प्रबंध समिति वर्ष 2019-20 के निर्वाचन के लिए चुनाव कार्यालय की घोषणा की है।
उक्त लोगो ने बताया कि संस्था विधान नियमावली के क्रम में दो अगस्त 2019 को प्रातः 10 बजे से प्रारम्भिक मतदाता सूची का प्रकाशन संस्था कार्यालय पर चस्पाकर किया जायेगा। तीन अगस्त को प्रातः 10 से दोपहर तीन बजे तक प्रकाशित मतदाता सूची पर आपत्तियों दावों की प्राप्ति की जायेगी। उसके बाद प्रातः चार बजे उनका निस्तारण किया जायेगा। चार अगस्त को अन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन करने के बाद पांच अग्रस्त को नामाकंन पत्रों के प्रस्तुतीकरण मतदाता सूची नामांकन पत्रों का वितरण प्रबंध समिति के 11 सदस्यों के निर्वाचन हेतू नामाकंन छ को वैध उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन होगा। सात अगस्त को नामाकन वापिस नौ अगस्त को नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। नौ को पदोप्रान्त पदगणना परिणाम की घोषणा की जायेगी। सारे कार्य संस्था कार्यालय रामलीला मैदान पर ही होगे। उक्त जानकारी अजय अग्रवाल चुनाव अधिकारी, सचिव रामप्रकाश बघेल ने दी है।

Read More »

अज्ञात युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना सिरसागंज क्षेत्र कठफोरी के समीप अप रेलवे लाइन पर एक युवक का शव मिलने से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
थाना सिरसागंज क्षेत्र कठफोरी के समीप रेलवे ट्रेक खम्बा नम्बर 1196 अप पर आज सुबह लगभग 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव लोगो को पडा दिखायी दिया। जिसको देखने वालों को हुजूम लग गया। उसी दौरान किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवाया।

Read More »

पुलिस ने 200 पेटी अवैध शराब सहित एक आरोपी को दबोचा

फिरोजाबाद/शिकोहाबाद, जन सामना ब्यूरो। जिलाधिकारी व एसएसपी के निर्देश पर शनिवार को पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने अवैध शराब की पेटी सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी फरार हो गये। पुलिस युवक को पकडकर थाने ले आयी। पुलिस ने शराब की कीमत लाखों रूपये बताई है।
थाना प्रभारी अजय किशोर नगर में वाहन चैकिंग अभिायन चला रहे थे। उसी दौरान मुखविर की सूचना मिली कि एक मकान में कुछ अवैध शराब रखी है। तभी थाना प्रभारी ने उपनिरीक्षक मौहम्मद खालिद को मय फोर्स के साथ भगवन्त वाले वाग में पहुॅचे तो एक मकान के तलघर में उन्हें अवैध शराब की सूचना मिली। जब उन्होने तलघर में जाकर देखा तो वहाॅ पर पुलिस को 200 पेटी अवैध शराब बरामद की। वही एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। जब कि दो युवक फरार हो गये। पुलिस युवक को पकडकर थाने लाई। पुलिस ने शराब की कीमत लाखों रूपये में बताई है। वही पुलिस ने युवक का नाम महेश चन्द पुत्र रामगोपाल निवासी भगवन्त वाला वाग बताया।

Read More »

महिला की संदिग्ध हालत में चाकू मार कर की हत्या

मायका पक्ष ने पति-देवर पर लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी ग्लास के समीप अशरफ गंज में मायके में रह रही एक महिला की चाकू मार कर हत्या कर ली। महिला के मायका पक्ष ने पति -देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुची।
जनपद आगरा के शहीदनगर निवासी जुनैद की 30 वर्षीय पत्नी रजिया विगत दो वर्ष से अपने मायके थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी ग्लास के समीप अशरफ गंज में रह रही थी। आज सुबह संदिग्ध हालत में चाकू लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे। जहाॅ चिकित्सक द्वारा उसका मृत घोषित कर दिया। मृतका के साथ आयी अफसाना नाम महिला ने बताया गया कि रजिया को उसके पति देबर आदि लोगो ने चाकू मार कर हत्या की है। कुछ लोग मृतका के भाॅजे की बात कर रहे। अफसाना ने बताया कि उक्त महिला से दो वर्ष से न्यायालय में केस चल रहा है दो दिन पूर्व आगरा थाने में शिकायत करने पहुची थी। आज सुबह पति अपने भाई के साथ घर पर आया। जहाॅ विवाद होने पर उक्त लोगो ने रजिया को चाकू मार दिया। जिसकी मौत हो गयी उक्त मामले में पुलिस ने बताया कि महिला की चाकू लगने से मौत हुई है मामले की जाॅच कर रहे है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

Read More »

अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने चार लोगो को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी। जिनका डाक्टरी परीक्षण कराया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के उ0नि0 राजीव कुमार ने विगत रात्रि में चैकिंग के दौरान संदिग्ध व्यक्ति /वाहन चैकिंग के दौरान मौहल्ला दखल से आकाश पुत्र टीटू, बब्लू पुत्र अशोक मनोज पुत्र सौदान, को जुआ खेलते समय दबोच लिया। जिनके पास से छः सौ रूपये तांस के पत्ते आदि बरामद किया गया। उ0नि0 महेन्द्र ने चैकिग के दौरान गाॅधीपार्क से नई बस्ती थाना दक्षिण निवासी राजेश उर्फ कल्लू पुत्र मुरारी लाल को पैन डायरी 520 रूपये बरामद किये। जसराना पुलिस के उ0नि0 प्रेमपाल सिंह द्वारा भी रविन कुमार पुत्र महीपाल शाहजहाॅपुर थाना घिरोर मैनपुरी के तमंचा दो कारतूस सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ भी सम्बन्घित धारा में अभियोग दर्ज किया गया।हनुमान मन्दिर के पास मुस्तफाबाद रोड से दुर्गेश यादव पुत्र हरपालसिंह मुस्तफाबाद जसराना को 142 क्वार्टर सहित दबोच लिया।

Read More »