Tuesday, May 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला की संदिग्ध हालत में चाकू मार कर की हत्या

महिला की संदिग्ध हालत में चाकू मार कर की हत्या

मायका पक्ष ने पति-देवर पर लगाया हत्या का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी ग्लास के समीप अशरफ गंज में मायके में रह रही एक महिला की चाकू मार कर हत्या कर ली। महिला के मायका पक्ष ने पति -देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मौके पर पहुची।
जनपद आगरा के शहीदनगर निवासी जुनैद की 30 वर्षीय पत्नी रजिया विगत दो वर्ष से अपने मायके थाना रसूलपुर क्षेत्र नैनी ग्लास के समीप अशरफ गंज में रह रही थी। आज सुबह संदिग्ध हालत में चाकू लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गयी। जिसको परिजन उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लेकर पहुचे। जहाॅ चिकित्सक द्वारा उसका मृत घोषित कर दिया। मृतका के साथ आयी अफसाना नाम महिला ने बताया गया कि रजिया को उसके पति देबर आदि लोगो ने चाकू मार कर हत्या की है। कुछ लोग मृतका के भाॅजे की बात कर रहे। अफसाना ने बताया कि उक्त महिला से दो वर्ष से न्यायालय में केस चल रहा है दो दिन पूर्व आगरा थाने में शिकायत करने पहुची थी। आज सुबह पति अपने भाई के साथ घर पर आया। जहाॅ विवाद होने पर उक्त लोगो ने रजिया को चाकू मार दिया। जिसकी मौत हो गयी उक्त मामले में पुलिस ने बताया कि महिला की चाकू लगने से मौत हुई है मामले की जाॅच कर रहे है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।