Sunday, May 19, 2024
Breaking News
Home » Jan Saamna Office (page 546)

Jan Saamna Office

जिले की सबसे बड़ी पंचायत जिला पंचायत के प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव में तीन प्रत्याशियों द्वारा नामांकन

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। जिले की सबसे बडी जिला पंचायत में अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पुनः जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए शासन द्वारा 29 जुलाई की तिथि मतदान के लिए तय किये जाने के बाद आज जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशियों द्वारा अपने-अपने नामांकन कलेक्ट्रेट पर दाखिल किये गये हैं। नामांकन पत्र पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विनोद उपाध्याय, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरोज उपाध्याय तथा पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ओमवती यादव बुआ द्वारा दाखिल किये गये हैं। आज नामांकन के दौरान कलेक्ट्रेट जहां छावनी में तब्दील रहा वहीं प्रत्याशियों के समर्थकों की भारी भीड के साथ दिग्गज नेताओं का जमावडा भी रहा। नामांकन पत्र दाखिल होने के बाद आज ही उनकी जांच की जा रही है तथा जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर प्रशासन बेहद सर्तक है। वहीं इस चुनाव में पूर्व ऊर्जा मंत्री का खेमा मजबूत माना जा रहा है।

Read More »

बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने पर बल

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अखिल भारतीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति की बैठक विद्यापति नगर स्थित श्रीमती सरिता कौशिक के निवास पर रामगोपाल दीक्षित की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष सत्यवीर सिंह त्यागी थे।
बैठक में बढ़ते भ्रष्टाचार को रोकने के लिये बल दिया गया। क्योंकि यह अव्यवस्था का मूल कारण है। संचालन मतेन्द्र सिंह गहलौत एड. ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष राजेश सिसौदिया, जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह, लोकेन्द्र सिंह, राजकुमार चौहान, राजेन्द्र सिंह चौहान, राजीव शर्मा, प्रतापसिंह राघव, शरद कुमार प्रजापति, लोकेश शर्मा, गिरीशचन्द्र, जितेन्द्र सिंह, दीपक चौधरी, सुरेन्द्र सिंह पौरूष, उमेश कुशवाहा, सुनीता कश्यप, मीना देवी, शालिनी पाठक, मीरा माहेश्वरी आदि ने विचार व्यक्त किये।

Read More »

अपना घर आश्रम में होगा वृक्षारोपण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। अपना घर आश्रम की बैठक आश्रम पर अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई संचालन प्रवक्ता चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। बैठक में मंत्री चमनेश कुमार राजपूत ने पिछली बैठक का ब्यौरापेश किया। कोषाध्यक्ष राकेश कुमार अग्रवाल ने भवन निर्माण से संबंधित आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया व आगामी योजनाओं पर चर्चा हुई। जिसमें आश्रम के सौंदर्यीकरण के लिए आश्रम में कुटिया का निर्माण प्रगति पर है व आश्रम में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किया जाए तथा जो भी आजीवन सदस्य हैं वह अपना या अपने किसी भी साथी का एक वृक्ष आश्रम में लगाएं उस व्यक्ति के नाम की प्लेट उस वृक्ष के साथ लगाई जाएगी और उस वृक्ष की पूरी देखभाल आश्रम की कार्यकारिणी करेगी।

Read More »

भीम आर्मी का स्थापना दिवस मनाया केक काटा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। भीम आर्मी भारत एकता मिशन का कैडर कैम्प एवं चौथा स्थापना दिवस केक काटकर पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी के निवास पर मनाया गया।
मुख्य अतिथि धीमन्त नाहर सिंह, पूर्व विधायक गेंदालाल चौधरी, अनुज सन्त, पंकज चौधरी, रामजीत सिंह, वीरेन्द्र आजाद, भीम आर्मी अलीगढ़ जिलाध्यक्ष राहुल गौतम, कासगंज जिलाध्यक्ष विशाल गौतम एवं आगरा, हाथरस की टीम द्वारा स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर पे बैक टू द सोसायटी कन्वीनर धीमन्त नाहर सिंह एवं भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष प्रकाशचन्द्र गौतम व उनकी टीम द्वारा कैडर कैम्प कराया गया। कैडर कैम्प के माध्यम से बहुजन महापुरूषों की विचारधारा को समझाया गया।

Read More »

पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर कांग्रेस कमेटी की श्रद्धांजलि सभा कैंप कार्यालय श्री राधा कृष्ण कृपा भवन आगरा रोड पर हुई जिसमें दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल, कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमत शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। सभा की अध्यक्षता मुस्लिम इंतजामियां कमेटी व शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कुर्बान अली शहजादा ने की। संचालन एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अविनाश पचौरी ने किया। शहर अध्यक्ष चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि शीला दीक्षित के जाने से कांग्रेस को भारी क्षति हुई है। श्रद्धांजलि सभा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष बीना गुप्ता एड., हरीशंकर वर्मा, रामवीर शर्मा, नवल नरूला, विष्णु कुमार, बृजमोहन शर्मा, सत्यप्रकाश रंगीला, अनुज संत, ललतेश गुप्ता, सत्य प्रकाश शर्मा, जयशंकर पाराशर, पूरन सिंह देशमुख, पन्नालाल, डा. रमन गुप्ता, गिरिराज सिंह गहलौत, राधेश्याम अग्निहोत्री आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

Read More »

डी.आर.बी. कालेज में वृक्षारोपण

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। रोटरी क्लब ऑफ हाथरस सिटी द्वारा डी.आर.बी. इंटर कॉलेज के प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राज्य अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत पूर्व प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्त ने रोटरी क्लब द्वारा चलाए जा रहे वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से पर्यावरण संरक्षण को जीवंत स्वरूप प्राप्त होता है।
क्लब अध्यक्ष रो. मुकुल दीक्षित ने कहा कि रोटरी क्लब ऑफ हाथरस सिटी के प्रत्येक सदस्य द्वारा भविष्य में अपना पेड़ कार्यक्रम के तहत हर सदस्य अपना एक वृक्ष लगाएगा एवं टी-गार्ड लगाकर उसका संरक्षण करेगा जिससे बंदरों के आतंक से वृक्ष को मुक्ति मिल सके। क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन रघुकुल तिलक दुबे ने कहा कि आज जितने भी वृक्ष डी.आर.बी. मैदान पर लगाए गए हैं उन्हें टी-गार्ड द्वारा रक्षित भी किया गया है और इस तरह के कार्यक्रम अनवरत जारी रहेंगे।

Read More »

पुत्री की सुरक्षा के लिए पिता ने एसएसपी कार्यालय पर दी तहरीर

ससुराल के लोगो ने माॅ-बेटी को मारपीट कर किया था घायल
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। एसएसपी कार्यालय पर पीड़िता के पिता ने एक शिकायत पत्र दिया। जिसमें उसने कहा कि बेटी और उसकी पत्नी के साथ मारपीट के साथ जानलेवा हमला करने के बाद भी आरोपी खुले घुम रहे है। पुलिस ने अभियोग दर्ज करने के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नही किया।
बताते चले कि जनपद इटावा के सिविल लाइन क्षेत्र कटारा बलसिंह निवासी सुषमा पत्नी वीरेन्द्र सिंह उर्फ बैंचेलाल की पुत्री सुरभी को उसके ससुराल के लोगो ने थाना रसूलपुर क्षेत्र सतीनगर भारत टाकीज के समीप निवासी मनीष जेठ शिव कुमार, देवर जीतू, शीलू आदि लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। बेटी की सूचना पर सुषमा उसके घर पहुंची। तो उसके साथ भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाने में अभियोग तो दर्ज कर लिया। लेकिन आरोपी आज भी खुले आम घूम रहे है। प्रार्थी ने एसएसपी सचिन्द्र पटेल कार्यालय पहुंच कर शिकायत पत्र दिया है। कि आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की जाये। इतना नहीं सुषमा से उक्त लोगो ने मारपीट के दौरान आभूषण व लगभग तीन हजार से अधिक की राशि भी लूट ली है।

Read More »

जल शक्ति अभियान पर आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशन में दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में सोमवार को ‘स्लोगन प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। जिसका विषय ‘‘जल शक्ति अभियान को जन आन्दोलन के रूप में अपनाए जाने के संबंध में’’ था। प्रतियोगिता में पन्द्रह छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें प्रथम छाया कुमारी, द्वितीय तान्या जैन, तृतीय अंजली एवं सांत्वना पुरस्कार आयुषी जैन को दिया गया। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डा. विनीता गुप्ता, चित्रकला विभागाध्यक्षा डा. विनीता यादव, शालिनी मिश्रा एवं रेखा उपस्थित रही। वहीं महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनोें इकाईयों के द्वारा वृक्षारोपड़ किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ डा. विनीता गुप्ता ने जामुन, चम्पा, साइकस, चमेली, अमरूद, हैज, गुड़हल आदि पौधे लगाकर किया। कार्यक्रम का निर्देशन एनएसएस अधिकारी डा. माधवी सिंह व डा. नम्रता त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डा. नूतन राजपाल, डा. रंजना राजपूत, डा. छाया बाजपेई सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित था।

Read More »

दाऊदयाल की छात्रा ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग, हालक नाजुक

पुलिस मामले की छानवीन में जुटी, परिजन नहीं बता सके हादसे का कारण
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के मामा होटल के समीप ओवरब्रिज से गिरकर एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गयी। क्षेत्रीय लोगो के अनुसार छात्रा ने छलांग लगायी है। क्षेत्रीय दुकानदारों द्वारा घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया।
थाना उत्तर क्षेत्र के सन्तोष नगर निवासी महीपाल सिंह की 17 वर्षीय कुमारी आरती नगर के दाऊदयाल इण्टर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा है। जो कि रोजाना की तरह आज सुबह घर से स्कूल के लिए निकली थी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद अचानक ओवरब्रिज से छात्रा मामा होटल के सामने नीचे गिर गयी। छात्रा को गिरता देख आस-पास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे दुकानदार छात्रा को आनन-फानन में उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर लेकर पहंुचे। जहाॅ उसका उपचार किया गया। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस के साथ परिजन भी अस्पताल पहुंच गये। समाचार लिखे जाने तक छात्रा को होश नही आ सका था। घटना के बारे में परिजन कुछ भी नही बता सके। पुलिस ने बताया कि छात्रा के अधिक चोट होने के कारण कुछ भी नही पता पा रही हैं। घायल छात्रा के बारे में चर्चा है कि छात्रा ने खुद छलांग लगायी है या किसी ने धक्का दिया है। जिसकी जानकारी छात्रा के होश में आने पर ही पता चल सकेगी।

Read More »

पुलिस ने एक बाइक सवार युवक के सिर में डंडा मारा

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। पुलिस की दबंगई के कारनामे आये दिन सामने आते रहते है। हाथरस में भी पुलिस की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान हाथरस पुलिस ने एक बाइक सवार युवक के सिर में डंडा मार दिया। सिर में डंडा लगने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे युवक के भाई ने उपचार के लिए गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती कराया।
हाथरस जिले के थाना कोतवाली मुरसान पुलिस के कारनामों को उजागर करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दे थाना कोतवाली मुरसान पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के मथुरा बरेली मार्ग स्थित करवन नदी पुल के पास आलाधिकारियों के निर्देशन में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी बीच हाथरस की तरफ से पर मथुरा की तरफ राजिस्थान के भरतपुर निवासी फूल सिंह अपने भाई अनुभव के साथ बाइक पर जा रहा था। फूल सिंह की बाइक पर नंबर नहीं था।

Read More »