Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 754)

मुख्य समाचार

उदयपुर घटना के बाद जिले में कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न हुई जुमे की नमाज

फिरोजाबाद। उदयपुर की घटना और जुमे की नमाज को लेकर जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज संपन्न होने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। सुबह से ही नमाज को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। एसएसपी आशीष तिवारी इस पूरे मामले पर नजर रखे हुए थे।भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर साहब पर टिप्पणी करने का विरोध अभी तक थम नहीं रहा है। मंगलवार को नुपुर शर्मा का समर्थन करने पर राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की गला रेत कर हत्या कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दी गई। इस घटना और शुक्रवार की जुमे की नमाज को लेकर शहर भर में अलर्ट घोषित किया गया था। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस फोर्स तैनात किया गया था। एसएसपी समेत जिले भर के सीओ, इंस्पेक्टर और एसओ समेत पुलिसकर्मियों और पीएसी को लगाया गया था। कहीं भी भीड़ एकत्रित न हो, इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए थे। नमाज अदा होने तक पुलिस के आला अधिकारी इधर से उधर दौड़ते नजर आए।

Read More »

मैजिक की टक्कर से बालिका की मौत, चालक गिरफ्तार

फिरोजाबाद। सड़क पार कर रही बालिका को मैजिक चालक ने रौंद दिया। हादसे में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जमा भीड़ ने मैजिक चालक की मदद से बालिका के शव को पोस्टमार्टम भिजवाया। चालक ने बताया कि अचानक बालिका के सामने आने से यह हादसा हुआ है।आकाशवाणी रोड निवासी 40 वर्षीय हुस्ना बीमार हैं। उनका मायका दीदामई सीएचसी के पास मुहल्ला बारह बीघा में है। वह शुक्रवार को अपनी नौ वर्षीय बेटी नजमा और 12 वर्षीय बेटा असनैन के साथ दीदामई स्वास्थ्य केंद्र पर गई थीं। वहां से वह बच्चों के साथ मायके चली गई थीं।

Read More »

जनहित में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग करें बंद-महापौर

भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन ने रैली निकाल लोगों पॉलीथिन का प्रयोग बंद करने की अपील
फिरोजाबाद। सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग के उन्मूलन के लिए एक जन जागरूकता संगोष्ठी एवं रैली का आयोजन भारतीय स्वाभिमान फाउंडेशन के द्वारा सरोजिनी नायडू जूनियर हाईस्कूल बोधाश्रम में किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने सिंगल यूज प्लास्टिक के कारण आने वाली समस्याओं से अवगत कराया और इसके प्रयोग पर तत्काल रोकने की शपथ ग्रहण की।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर नूतन राठौर ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शपथ ग्रहण कराते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक नगर निगम की सफाई व्यवस्था में बहुत बड़ी रुकावट है। इसके कारण नगर की सफाई में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है, पर्यावरण प्रदूषण से बचने के लिए हम सबको जनहित में सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलीथिन का प्रयोग तत्काल बंद कर देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व सांसद प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर ने कहा हमें अपनी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित रखना है तो सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग तत्काल बंद करना होगा।

Read More »

भाजपा महिला मोर्चा ने चलाया वृक्षारोपण कार्यक्रम

सिकंदराराऊ। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सुनीता वर्मा के जन्म दिवस के अवसर पर महिला मोर्चा द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया । इस अवसर पर ज्योति नगर कॉलोनी स्थित पार्क में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए ।वरिष्ठ भाजपा नेत्री यशोदा वार्ष्णेय ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के हित में अनेक जनकल्याणकारी कार्यक्रम शुरू किए गए हैं। महिलाओं के लिए सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना भाजपा सरकार की प्रमुख उपलब्धि रही है। अन्यथा इससे पहले की सरकारों में महिलाओं को घर से निकलने में भी डर लगता था।भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष कमलेश शर्मा ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की सरकारों द्वारा बिना किसी भेदभाव के सभी वर्ग के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया गया है । उत्तर प्रदेश में तेजी के साथ विकास कार्य भाजपा शासन में हुए हैं । आज महिलाएं, बहन, बेटियां स्वयं को सुरक्षित समझती हैं।

Read More »

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई जुमे की नमाज

सिकंदराराऊ।निकटवर्ती कस्वा पुरदिलनगर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य जुमे की नमाज संपन्न कराई गई। कसबे में आज जुमे की नमाज शान्तिपूर्ण तरीके से पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में सम्पन्न हुई। पुरदिलनगर में सुरक्षा की कमान कस्बा चौकी प्रभारी सोनू कुमार राजौरा ने संभाल रखी थी ।क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र सिंह एवं कोतवाल अशोक कुमार सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल को लेकर प्रशासन इस बार भी चौकन्ना बना हुआ है। शुक्रवार को सभी मस्जिदों पर भारी मात्रा में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर भी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन द्वारा सीसीटीवी तथा ड्रोन कैमरे की मदद से भी निगरानी रखी गई।

Read More »

हत्या में वांछित गिरफ्तार

हाथरस। पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य के आदेशानुसार फरार व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मुकदमे में वांछित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जिसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर व 4 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपी ने पुलिस को अपना नाम भूपेन्द्र सिह उर्फ भूरा पुत्र कालीचरन निवासी नगला इमलिया थाना हाथरस जंक्शन बताया है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक लोकेश सिंह, एसआई राजेश यादव, सिपाही सौरभ यादव शामिल थे।

Read More »

मजदूर को सर्प ने डसा,अचेत

हाथरस। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ओंधुआ में आज प्रात एक मजदूर को सर्प से डस लिया जिससे मजदूर अचेत होकर घायल हो गया और उसे अचेत अवस्था में उपचार के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव ओंधुआ निवासी सद्दाम हुसैन पुत्र झूमा रहीम सुबह टहलने के लिए निकला था, उसी दौरान उसको सर्प ने अचानक पैर में डस लिया। सर्प के डसने के बाद वह चीखता चिल्लाता हुआ गांव आया और अपने साथ के लोगों को घटना से अवगत कराया और कुछ समय बाद वह अचेत होने लगा।

Read More »

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चलाया अभियान,थैली जब्त

हाथरस। पर्यावरण को शुद्ध रखने एवं शहरों की ड्रेनेज व सीवरेज व्यवस्था को खराब करने वाली प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाए जाने व लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के अनुरोध को लेकर आज नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया और कई स्थानों पर सिंगल यूज प्लास्टिक को जब्त किया गया है।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल को लेकर गंभीरता से कार्य किया जा रहा है और आम जनों से अनुरोध किया जा रहा है कि बाजार में जब भी वह सामान खरीदने जाएं घर से थैला साथ लेकर जाएं और सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से बचें, जिससे कि वातावरण एवं प्रकृति को शुद्ध रखा जा सके। इसके साथ ही शहरों की सीवरेज व ड्रेनेज सिस्टम को भी सही रखा जा सके।उक्त निर्देशों के क्रम में आज नगर पालिका परिषद की टीम द्वारा शहर के तालाब चौराहा पर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया गया और अभियान के दौरान टीम द्वारा कई स्थानों से करीब 3 किलो प्लास्टिक की पॉलीथिन को जब्त किया गया है और दुकानदारों से भी अनुरोध किया गया है कि सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल न करें यह सभी के लिए घातक है।

Read More »

डा. मंजीत सिंह हाथरस के नये सीएमओ

हाथरस। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर बीती देर रात्रि को स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं और कई जिलों के सीएमओ बदले गए हैं। इसी क्रम में जनपद के नए सीएमओ भी तैनात किए गए हैं तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनपद का नया सीएमओ डॉ.मंजीत सिंह को बनाया गया है। ज्ञात रहे कि अभी तक जनपद हाथरस के सीएमओ का चार्ज जनपद के डीटीओ डॉ. अनिल सागर वशिष्ठ पर था और वह प्रभारी के रूप में सीएमओ का कार्य कर रहे थे।

Read More »

निराश्रित एवं असहाय महिलाओं को साड़ियां वितरित कर मनाया 78 वां जन्मदिवस

हाथरस। क्षेत्र के वरिष्ठएवं जानेमाने कवि व साहित्यकार डॉ० कर्णपल सिंह ‘निडर’ जिनको विगत दिनों केंद्रीय हिंदी संस्थान लखनऊ द्वारा उनकी कृति ‘चहके वगिया महके फूल’ के लिये राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया था। उनके द्वारा अपना 78 वां जन्मदिवस निराश्रित एवं असहाय महिलाओं को 101 साड़ी एवं मिष्ठान वितरित करते हुये जनाव चांद हुसैन ‘चांद’ के प्रतिष्ठान जे० जे० मैमोरियल हॉस्पिटल कैलोरा पैंठ चौराहा हाथरस जंक्शन पर मनाया। इस अवसर पर जनाव चांद हुसैन ‘चांद’ ने हवन यज्ञ कराते हुये डॉ० निडर की लंबी उम्र की प्रार्थना कर हिंदू मुस्लिम एकता की अनूठी मिशाल पेश की।

Read More »