Tuesday, April 30, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार (page 900)

मुख्य समाचार

ग्रीन एंड हेरिटेज कॉरिडोर के रूप में विकसित किये जायेंगे पार्क

कानपुरः प्रभात गुप्ता। शहर के हरित कवरेज को समृद्ध के साथ साथ संरक्षण करने और विरासत क्षेत्र को विकसित करने के उद्देश्य से, कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड, नगर निगम कानपुर के सहयोग से ‘ग्रीन-हेरिटेज कॉरिडोर’ विकसित करने की योजना बना रहा है। इस प्रस्तावित परियोजना में नाना राव पार्क, फूल बाग, अंडर ग्राउंड पार्किंग एरिया, चिल्ड्रेन पार्क, नाना राव पार्क के विरासत क्षेत्र (राष्ट्रीय महानुभावों की मूर्तियां), नौका विहार क्षेत्र आदि का विकास शामिल है।
एक दूसरे को जोड़ने वाले ‘ग्रीन एंड हेरिटेज कॉरिडोर’ के रूप में विकसित किया जाएगा ताकि लोग शहर के केंद्र में उपलब्ध इन सुविधाओं का सर्वाेत्तम उपयोग कर सकें।

इसी क्रम में आज मंडल आयुक्त कानपुर ने नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, नोडल अधिकारी स्मार्ट सिटी के साथ स्थलों का दौरा किया और उसी के लिए ‘साइट प्लान’ की समीक्षा की। सबसे पहले टीम ने नगर निगम के नौका विहार पार्क का दौरा किया।
आयुक्त को बताया गया कि इसे वर्ष 2003 में शुरू किया गया था और 2012 तक सीधे नगर निगम द्वारा चलाया जाता था।
वर्ष 2012 में इसे एक समझौते के तहत नगर निगम की सुविधाओं को चलाने के लिए एक निजी फ़र्म को सौंप दिया गया था।
लेकिन कुछ मुकदमेबाजी और प्रशासनिक मुद्दों के कारण, निजी फ़र्म ने सुविधाओं का अच्छी तरह से प्रबंधन नहीं किया, इसलिए यह पिछले 4 वर्षों से काम नहीं कर रहा था।

Read More »

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों को रैकिंग के आधार पर किया जायेगा पुरस्कृत

लखनऊ। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र द्वारा समस्त नगर निगमों के नगर आयुक्तों एवं 43 अमृत शहरों के अधिशासी अधिकारियों व परियोजना अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेण्डर्स आत्म निर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना की समीक्षा की गयी।
मुख्य सचिव ने दिनांक 14 मार्च, 2022 से 30 अप्रैल, 2022 तक विशेष अभियान के दौरान अपेक्षित प्रगति न लाने वाले नगर निगमों पर असंतोष व्यक्त किया। उन्होंने समस्त नगर आयुक्तों, अधिशासी अधिकारियों एवं परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये कि आगामी 30 अप्रैल तक लक्ष्य की पूर्ति न होने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि 18 एवं 19 अप्रैल, 2022 को दो दिवसीय कैम्प का आयोजन किया जाना है। कैम्प से पूर्व समस्त औपचारिकताएं पूर्ण कर ली जाये, जिससे लक्ष्यों की पूर्ति की जा सके। उन्होंने कहा कि कैम्प के आयोजन के पश्चात् पुनः समीक्षा की जायेगी।

Read More »

देश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला कव्वाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के रीवा में उर्स के दौरान देश को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

कानपुर। शहर के बेकनगंज के हीरामनपुरवा निवासी कव्वाल शरीफ परिवार समेत इलाके मे रहता है। कव्वाल ने एमपी के रीवा जिले मे उर्स कार्यक्रम के दौरान भारत देश के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।टिप्पणी मे कव्वाल ने मंच से कहा था। कि अगर गरीब नवाज चाह ले तो हिन्दूस्तान का पता भी नही चलेगा। जिसे वही मौजूद किसी दर्शक द्वारा मोबाइल फोन मे रिकार्ड कर वायरल कर दिया गया। वीड़ियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। वही आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा विधायक पंचू लाल प्रजापति थे।

Read More »

आईजीआरएस पोर्टल पर की शिकायत

फिरोजाबाद।  सनातन धर्म रामलीला महोत्सव समिति के सचिव रामप्रकाश बघेल ने रामलीला परिसर में नवदुर्गा मेला मेे लगी दुकानों के दुकानदारों से दबंगई के बल पर की जा रही बसूली की शिकायत आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव व मुख्यमंत्री कार्यालय से की गई है।

Read More »

नवरात्रः दूसरे दिन घर-घर में पूजी गई मां चंद्रघंटा

देवी मंदिरों पर लगा रहा भक्तों का तांता, नेजा चढ़ाने पहुंचे भक्त
फिरोजाबाद। कांच नगरी में नवरात्र के तीसरे दिन देवी दर्शन को मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा देखा गया। घर-घर में मां तृतीय चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना भक्तिभाव से की गई। वहीं देवी मंदिर माता रानी के जयकारों से गूंजते रहे। नेजा चढ़ाने को भी लोगों की भीड़ पहुंची। सोमवार को नगर के प्रमुख राजराजेश्वरी कैला देवी मंदिर पर मंगला दर्शन करने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। तड़के से ही भक्तों के कदम कैला देवी मंदिर की तरफ बढ़ चले। देखते ही देखते मंदिर के बाहर सैकड़ों भक्त जुट गए।

Read More »

डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु वाहनों को महापौर ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

फिरोजाबाद। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 व गारवेज फ्री सिटी स्टार रेटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगर निगम एवं लॉयन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी के संयुक्त तत्वाधान में शहर में डोर-टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु वाहनों को महापौर नूतन राठौर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय पार्षद विजय शर्मा, मोहित अग्रवाल, विद्याराम शंखवार, गेंदालाल राठौर, अब्दुल बहाव, जोनल सेनेटरी ऑफिसर दलवीर सिंह, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक प्रकाश सिंह, लॉयन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Read More »

शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति की कार्यकारणी का हुआ गठन

फिरोजाबाद। शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति की मासिक बैठक ठा. केएन सिंह स्कूल रामनगर में आयोजित हुई। जिसमें समिति का गठन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश झा ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक में सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया। जिसमें देशराज सिंह राठौर को महानगर संयोजक फिरोजाबाद, अमन यादव को संगठनमंत्री आगरा मंडल, अनिल बघेल को उपाध्यक्ष आगरा मंडल को बनाया गया है। साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है।

Read More »

डीएम ने बीआरसी दबरई पर स्कूल चलो अभियान का किया शुभारम्भ

फिरोजाबाद। सोमवार को बीआरसी दबरई पर स्कूल चलो अभियान-2022 का शुभारम्भ जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार, मुख्य विकास अधिकारी चर्चित गौड़ व सांसद प्रतिनिधि ललित मोहन जादौन की उपस्थिति किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाध्यापक व ग्राम प्रधान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।उन्होने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में एक है, इसलिए बीएसए यह सुनिश्चित कराएं कि जिले में कोई भी बच्चा स्कूल जाने से वंचित नहीं रहंे। गांव में रहने वाले लोगों के अलावा कामगारों के बच्चों को भी अभियान से जोड़ते हुए स्कूल भिजवाने का संकल्प लें।

Read More »

नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने की मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना

सिकंदराराऊ। नवरात्र के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना के लिए सुबह से ही नगर के मंदिरों में मां के भक्तों की भीड़ लगी रही। सुबह से ही शंख घंटियों की ध्वनि से पूरा माहौल भक्ति रहा। नवरात्र में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है।सोमवार को मां के भक्तों ने उपवास रख कर मंदिरों और घरों में सुंदरकांड और भजन कीर्तन किए। मां के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की। नगर में स्थित माता के मंदिरों में सुबह से ही लोग पूजा-अर्चना को पहुंचे। इस दौरान देवी मंदिरों में सामूहिक रूप से भव्य आरती की गई। भक्तों ने व्रत रखकर मां की पूजा-अर्चना के दौरान मां का पूरा श्रृंगार भेंट कर सुख-समृद्धि, अपनी मनोकामना पूर्ण करने के लिए प्रार्थना की। माना जाता है कि मां का यह स्वरूप परम शांतिदायक और कल्याणकारी होता है।

Read More »

स्कूल चलो अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली

सिकंदराराऊ। स्थानीय रेलवे रोड स्थित भारतीय शिशु शिक्षण संस्थान के छात्र छात्राओं ने नगर में भ्रमण कर शिक्षा के लिए जागरूकता रैली निकाली। प्रबंधक देवेश सिसोदिया के नेतृत्व में विद्यालय के लगभग 500 विद्यार्थियों ने हाथों में विभिन्न प्रकार के आदर्श वाक्य लिखे हुए पट्टीकाएं हाथ में लेकर नगर भ्रमण किया ।जनता को जागरूक करने की दृष्टि से विद्यार्थियों ने अपने हाथों में विभिन्न प्रकार के आदर्श वाक्य की लिखी हुई पट्टीकाएं लेकर नगर भ्रमण किया । यह जागरूकता भ्रमण नगर के विभिन्न मार्गो पुराना डाक घर होते हुए पुरानी तहसील रोड से राठी चौराहा, हुरमत गंज, लक्ष्मी टाकीज, दमदपुरा, स्टेशन होता हुआ कृष्णा विहार कॉलोनी से विद्यालय तक का भृमण किया।

Read More »