Thursday, May 16, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति की कार्यकारणी का हुआ गठन

शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति की कार्यकारणी का हुआ गठन

फिरोजाबाद। शहीद भगतसिंह युवा सेवा समिति की मासिक बैठक ठा. केएन सिंह स्कूल रामनगर में आयोजित हुई। जिसमें समिति का गठन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बघेल एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजेश झा ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। बैठक में सर्व सम्मति से नए पदाधिकारियों एवं सदस्यों का मनोनयन किया गया। जिसमें देशराज सिंह राठौर को महानगर संयोजक फिरोजाबाद, अमन यादव को संगठनमंत्री आगरा मंडल, अनिल बघेल को उपाध्यक्ष आगरा मंडल को बनाया गया है। साथ ही अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी दी गई है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का पटका पहनाकर एवं मनोनयन पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सचिव अंशुल वर्मा, अक्षय झा, मनोज झा आदि मौजूद रहे। बैठक का संचालन आशीष कुमार ने किया।