Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » 2016 » December (page 19)

Monthly Archives: December 2016

खंरजा निर्माण को लेकर चले लाठी डंडे, पांच घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना मटसेना क्षेत्र अन्तर्गत गली खरंजा निर्माण को लेकर दो पक्ष शनिवार को आमने सामने आ गये और जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 5 लोग घायल भी हो गये। जिन्हे जिला अस्पताल लाया गया है। मटसेना निवासी अमर सिंह पुत्र साधू सिंह का शनिवार को गली खरंजा निर्माण को लेकर गांव के ही जयपाल पुत्र जयदान सिंह से विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड लिया तो गाली गलौज के साथ दोनों ही पक्षों के लोग हाथों में लाठी डंडे लेकर आमने सामने आ गये और मारपीट शुरू हो गयी। मारपीट के दौरान दोनों पक्ष अमर सिंह, गुड्डू, जयपाल, राधे श्याम, रंजीत आदि घायल हो गये। घटना से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण जिला अस्पताल में कराया है। पुलिस मामले की जांच कर कार्यवाही कर रही है।

Read More »

जलकल कर्मियों ने छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा

एटीएम पर पैसा निकालने को लेकर हुआ था विवाद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। एटीएम से पैसा निकालने को लेकर हुये विवाद में जलकल कर्मियों ने तीन छात्रों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा। घायल छात्रों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का मेडीकल कराते हुये मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना दक्षिण के मौहल्ला पुरूषोत्तम नगर निवासी विश्वनाथ आजाद पुत्र दिनेश चन्द्र उसका भाई अर्जुन और नीलेश पुत्र ओमप्रकाश आजाद थाना उत्तर क्षेत्र के अन्तर्गत एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर रूपये निकालने गये थे। एटीएम जलकल संस्थान के पास मौजूद है इसलिये इस एटीएम पर जलकल संस्थान के कुछ कर्मचारी भी लाइन में लगे थे। पैसे निकालने को लेकर छात्रों का जलकल संस्थान के इन कर्मियों से विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड़ लिया। आरोप है कि जलकल संस्थान कर्मचारियों ने छात्रों को पकड़ पहले तो उनकी जमकर धुनाई की। किसी तरह जान बचाकर भागने की कोसिस कर रहे छात्रों को इन कर्मियों ने दौड़ा दौड़ा कर पीटा। जिससे वह लहूलुहान हो गये। घटना से हड़कम्प मच गया। सूचना पर थाना उत्तर पुलिस भी मौके पर पहुंची लेकिन तव तक हमलावर भाग गये। पुलिस ने घायल छात्रों का मेडीकल परीक्षण कराया है। पीडित छात्रों ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »

कार के रौंदने से बाइक सवार की दर्दनाक मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना टूण्डला क्षेत्र टोल टैक्स के समीप कार के रौंदने से एक बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है।
थाना टूण्डला के गांव गढी भूपाल निवासी महीपाल पुत्र नवाब सिंह बाइक पर सवार होकर टूण्डला से गांव लौट रहा था तभी टूण्डला टोल टैक्स के समीप तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित कार को बाइक को रौंद दिया। जिससे महीपाल की मौके पर ही मौत हो गयी। घटना से हडकम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया है। वही अन्य हादसों में विश्नू पुत्र अरविन्द्रपाल निवासी नारखी भी घायल हो गया। घायल जिला अस्पताल के गेट पर पडा था जिसे कुछ लोगों ने उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। युवक अज्ञात के रूप में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर आये बहिनोई धर्मेंदपाल ने उसकी पहचान अपने साले विश्नू के रूप में की है।

Read More »

करंट लगने से किशोर की मौत, गुस्साये लोगों ने लगाया जाम

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना मटसेना के गांव लेखराजपुर में खेत में पानी लगाते समय विधुत करंट लगने से एक किशोर की मौत हो गयी। गुस्साये ग्रामीणों ने विधुत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुये मटसेना फीडर पहुंचकर जाम लगा दिया और हंगामा काटा। सूचना पर राजनैतिक दलों के नेता भी मौके पर पहुंच गये। जिन्होंने सूचना जिला प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर के आश्वासन के बाद मामला शांत हो सका। ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। थाना मटसेना के गांव लेखराजपुर में 17 वर्षीय पंकज उर्फ रामू पुत्र जनवेद सिंह खेत पर पानी लगाने गया था तभी विधुत पोल से लटके तार से वह टकरा गया। जिसके कारण झुलसकर उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना से हडकम्प मच गया। गुस्साये ग्रामीण व परिजन एकत्रित हो गये। परिजनों ने शव को रखकर मटसेना फीडर पर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों को आवागमन ठप हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी लेकिन गुस्साये ग्रामीणों ने जाम नही खोला। इसके बाद सपा और भाजपा के नेता भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीण जिला प्रशासन को बुलाने के साथ मुआवजे की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही एसडीएम सदर रविन्द्र मादण्ड मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को मुआवजा दिलाये जाने का आश्वासन दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला और पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में तार झूल रहे है लेकिन विधुत विभाग इन्हे ठीक नही कर रहा है। पंकज की मौत विधुत विभाग की लापरवाही के चलते हुई है।

Read More »

125 वे जन्म दिवस पर दादा को किया याद

मूर्ति पर माल्यार्पण कर जीवन पर डाला प्रकाश
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। मूर्धन्य साहित्यकार एवं पत्रकार शिरोमणि पद्मभूषण स्व0 पं0 बनारसीदास चतुर्वेदी का 125 वाॅ जन्म दिवस माथुर चतुर्वेदी क्लव व उपजा प्रेस क्लव के लोगो द्वारा दादा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर मनाया गया। शनिवार की सुबह नौ बजे माथुर चतुर्वेदी क्लव के लोग उपजा प्रेस क्लव के लोगो एक साथ मिलकर नगर के बीचो-बीच बनी दादा प0 बनारसीदास चतुर्वेदी की प्रतिमा पर पहुकर एकत्रित हुए। जहां सभी लोगो द्वारा एक साथ मिलकर दादा जी का याद करते हुए उनके 125 वे जन्म दिवस पर माल्यार्पण करते हुए उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शहर के माने उत्तर प्रदेश रत्न बालकिशन गुप्ता, अध्यक्ष दिलीप चतुर्वेदी, अर्जूनसिंह चतुर्वेदी, रंजन, कांग्रेस नेता अभिनभ चतुर्वेदी, संदीप तिवारी, गुलाम जिलानी, हरीश चतुर्वेदी, निशान्त चतुर्वेदी के साथ साथ उपजा प्रेस क्लव के प्रदेश मन्त्री द्विजेन्द्र मोहन शर्मा, उमाकान्त पचैरी, संजीव भोला, सन्त सरन रामू, आदि दर्जनों समाज सेवी पत्रकार मौजूद थे।

Read More »

महिला की संदिग्घ हालत में गिरकर मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के तोडा वाली बगिया में एक महिला की संदिग्घ हालत में सीड़ियों से गिरकर मौत हो गयी। मृतका के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही अपने घर ले गये।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ताडो वाली बगिया निवासी 45 वर्षीय नबीजन पत्नी शमीम की शनिवार की सुबह अचानक मौत हो गयी। परिजना महिला के शव को जीवित होने की आश लेकर सरकारी ट्रामा सेन्टर आये। परिजनों ने पहले बताया कि उसकी हद्य गति रूकने से मौत हुई। वही कुछ लोगो ने बताया कि दो तीन सिडियों से गिरने से महिला की मौत हुई है। चिकित्सक की माने तो शरीर पर चोट के कोई निशान नही थे। महिला कमजोर शरीर की होने के कारण मौत हुई है। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए शव को परिजन जिला अस्पताल से उठाकर अपने घर ले गये।

Read More »

बीमारी के चलते बालक की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के देवनगर में एक मासूम की बीमारी के चलते आज मौत हो गयी। मृतक के पिता ने कहा की पोलियों की दबा पीने व टीका इंजैक्शन लगने से इंन्फैक्शन होने की कही बात उक्त मामला जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने संज्ञान में पूर्व से ही बताया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखा गया। थाना दक्षिण क्षेत्र के देवनगर निवासी प्रमोदकुमार कोरी का ढाई वर्ष के पुत्र शिवा की शनिवार की तडके उपचार के दौरान घर पर ही मौत हो गयी। पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। मृतक के पिता प्रमोद कुमार की माने तो उसने अपने पुत्र को 14 जुलाई 2016 को पोलियों की दबा व टीका करण के दौरान इंजैक्शन लगवाया था। उसी समय उक्त बच्चा बीमार होने से उसकी आंॅखो की रोशनी चली गयी। उक्त मामले को लेकर पीड़ित जिलाधिकारी के साथ-साथ सीएमओ लेखपाल तहरसीलदार आदि अधिकारियों से मिला। उक्त मामले में पीड़ित ने मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव को भी पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी। जिसको लेकर मुआवजे की बात भी कुछ लोगो द्वारा प्रशासन से की गयी। बच्चे का उपचार भी आगरा में किया जा रहा था। आज उसकी मौत हो गयी, अधिवाक्ता व राजनेताओं के कहने पर पोस्टमार्टम कराने की बात कही।

Read More »

बैक से रूपये निकालने पर मारपीट

युवक को सरे बाजार दौड़ा -दौड़ा का पीटा
दोनो पक्षों ने दी थाने में तहरीर महिला नेता ने कहा कि होगा राजीनामा
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के आईडीबीआई बैक के समीप एक युवक को कुछ लोगो ने दौडा -दौडा कर पीटा। युवक को पिटता देख नगर निगम के लोगो ने बदनाम गली के लोगो से बचाया। दोनो ही पक्षों के लोगों ने थाना उत्तर में एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। वही एक महिला नेता द्वारा दोनो पक्षों में सुलहनामा करने की बात कही गयी। थाना उत्तर क्षेत्र के नगर निगम के समीप स्थित आईडीबीआई बैक व एक्सिस बैक से रूपये निकालने के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हो गयी। कुछ ही देर में अचानक वहां हडकम्प मच गया, क्यो कि कुछ लोग एक युवक को दौड़ा -दौड़ा कर पीट रहे थे। युवक को पिटता देख मौके पर खडे लोगो में भगदड मे मच गयी। घटना की जानकारी होने पर नगर निगम के लोग भी सड़क के बाहर निकल गये। देखा गया कि पिटने वाला युवक नगर निगम के कार्यरत बताया गया। कुछ ही देर में देखा गया कि दोनो पक्षो के लोग थाना उत्तर में एकत्रित हो गये। जिसमें एक पक्ष से महिला नेता ममता कठेरिया थाना उत्तर क्षेत्र के पुरूषोत्म नगर निवासी 22 वर्षीय अर्जून आजाद पुत्र दिनेश आजाद, 20 वर्षीय विश्ननाथ आजाद पुत्र दिनेश आजाद, 24 वर्षीय नीरज आजाद पुत्र ओमप्रकाश आजाद , दूसरे पक्ष से थाना लाइनपार क्षेत्र के नगला विश्नू निवासी 24 वर्षीय सोनपाल पुत्र धर्मपाल, थाना उत्तर क्षेत्र के कोटला रोड निवासी 19 वर्षीय दीपक पुत्र नरेन्द्र शर्मा थे। दोनो ही पक्ष के लोगों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी। जबकि दूसरा पक्ष नगर निगम के कर्मचारी बताये गये। पुलिस ने दोनो ही पक्षों की तहरीर लेने के बाद घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायलों की माने तो सोनपाल दीपक के साथ बैक से रूपये निकालने आया था। उसी दौरान अर्जून नामक युवक लाइन तोड कर रूपये निकालने लगा विरोध करने पर बदनाम गली के कुछ लोग मौके पर पहुच गये। जिन्होने मारपीट करना शुरू कर दिया। दीपक को कुछ लोगो ने दौड़ा-दौड़ा कर सरेआम बाजार में पीटा जबकि देखने वालों ने बताया कि उक्त युवक को दबंगई के चलते लोगो ने मारपीट की है।

Read More »

छत से गिरकर बच्ची घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर में एक बच्ची छत से नीचे गिर गया। जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना दक्षिण क्षेत्र के हिमायूपुर निवासी ओमकार की दो वर्षीय पुत्री कु0 अंशिका अपने घर की छत पर खेत रही थी। अचानक किसी तरह वह छत से नीचे गिर गयी, बच्ची की रोने की आवाज सुनकर परिजनों के साथ पडोसी भी मौके पर पहुच गये। जिन्होने बच्ची को उपचार के लिए सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहा उसका उपचार किया गया। चिकित्सक की माने तो बच्ची की हालत खतरे से बाहर बतायी।

Read More »

नारखी का युवक जिला अस्पताल के सामने अचेत मिला

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना उत्तर क्षेत्र के जिला अस्पताल के बाहर सड़क के किनारे अचेत पडे युवक को 102 की एम्बुलेन्स ने सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया। जहा उसकी शिनाख्त कौकी के रूप में की गयी। थाना उत्तर क्षेत्र के जिला अस्पताल के बाहर सड़क के किनारे लगभग 30 वर्षीय युवक अचेत हालत में पडा हुआ था। जिसको शराबी समझकर लोगों ने समाजवादी एम्बुलैस के लोगो को फोन किया मौके पर पहुची 102 की एम्बुलेन्स के चालक बीरेन्द्र द्वारा उक्त युवक को सरकारी ट्रामा सेन्टर में भर्ती कराया गया। जहां कुछ लोगों द्वारा देखने पर उसकी शिनाख्त थाना नारखी के गांव भैसा निवासी 35 वर्षीय विश्नू प्रताप उर्फ कौकी पुत्र अरविन्दपाल उर्फ कल्लू ठाकूर के रूप में की गयी। सूचना पर आये अचेत युवक के बहनोई धर्मेन्द्रपाल ने बताया कि युवक के सिर में चोट के निशान से मामला संदिग्घ मालूम हो रहा है। आखिर गांव से अस्पताल कैसे आया, वास्तविक जानकारी युवक होश में आने पर ही हो सकेगी।

Read More »