Monday, April 29, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला की संदिग्घ हालत में गिरकर मौत

महिला की संदिग्घ हालत में गिरकर मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना रामगढ़ क्षेत्र के तोडा वाली बगिया में एक महिला की संदिग्घ हालत में सीड़ियों से गिरकर मौत हो गयी। मृतका के शव को परिजन बिना पोस्टमार्टम के ही अपने घर ले गये।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के ताडो वाली बगिया निवासी 45 वर्षीय नबीजन पत्नी शमीम की शनिवार की सुबह अचानक मौत हो गयी। परिजना महिला के शव को जीवित होने की आश लेकर सरकारी ट्रामा सेन्टर आये। परिजनों ने पहले बताया कि उसकी हद्य गति रूकने से मौत हुई। वही कुछ लोगो ने बताया कि दो तीन सिडियों से गिरने से महिला की मौत हुई है। चिकित्सक की माने तो शरीर पर चोट के कोई निशान नही थे। महिला कमजोर शरीर की होने के कारण मौत हुई है। वास्तविक जानकारी पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगी। पोस्टमार्टम न कराने की बात कहते हुए शव को परिजन जिला अस्पताल से उठाकर अपने घर ले गये।