Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » 2017 » August (page 7)

Monthly Archives: August 2017

बारादेवी मंदिर प्रांगण में बिराजे गजानन

कानपुर,श्यामू वर्मा। इस समय गणेश महोत्सव की बयार पूरे शहर में चल रही है, इसी क्रम में आज बारादेवी मंदिर प्रांगण में प्रथम पूज्य भगवान गजानन बिराजमान हो गए हैं। इस भव्य के कार्यक्रम के बारे में पूरी जानकारी देते मंदिर प्रबंधक रोहित शर्मा ने बताया कि 25 से 31 तारीख तक यहाँ पर प्रथम पूज्य भगवान श्री गजानन महाराज बिराजमान रहेंगे।

 इसके बाद विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर विवेक सैनी,रोहित तोमर, गोलू गुप्ता, गोविंद शर्मा, अतुल ठाकुर, अनुराग सैनी, कपिल शुक्ला, सौरभ तिवारी, पुष्कर मिश्रा मौजूद रहे।

Read More »

भारत छोड़ो आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर 2022 तक नये भारत के निर्माण का लिया संकल्प

2017.08.25 04 ravijansaamnaस्वच्छ भारत मिशन को गांव-गांव पहुंचाने के लिए अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने लिया संकल्प
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। माती विकास भवन के आर्डिटोरियम हाल मेें भारत छोडों आन्दोलन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर जिला पंचायतस्तरीय पंचायत सम्मेलन का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह यादव की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक प्रतिभा शुक्ला, विशिष्ट अतिथि मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह, जिला पंचायत सदस्यगण, ब्लाक प्रमुख, ग्राम प्रधान आदि लोगों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि भारत छोडो आंदोलन हमारे इतिहास में एक मील का पत्थर है, महात्मागांधी के करो या मरो के आवाहन से प्रेरित हो कर हर हिन्दुस्तानी ने भारत मां को आजादी दिलाने का संकल्प लिया था। 

Read More »

अन्त्योदय प्रदर्शनी का अंतिम दिवस शुभारंभ राष्ट्रपति के भतीजे व बहू ने फीताकाटकर किया

2017.08.25 01 ravijansaamnaअकबरपुर विकास खंड सहित अन्य विकास खंडों में अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला, संगोष्ठी आदि भव्य तरीके से सफल हुआ आयोजन
अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी में पं० दीन दयाल उपाध्याय जी के जीवन आदर्शों, विचारों तथा संघर्षों को आमजन को सरल, सहज तरीके से बताया गया: डीएम
कव्वालों ने भइया पं. दीनदयाल उपाध्याय ने पूरे भारत के लिए किये है अच्छे काम, देश विदेश में हो गया नाम गाया तो लोगों की बजी तालियां
अब जिलास्तरीय अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेले का भव्य तरीके से कराने की करें तैयारी: डीएम
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। डीएम राकेश कुमार सिंह ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत प्रत्येक ब्लाक में तीन-तीन दिन अन्त्योदय प्रदर्शनी व मेला संगोष्ठी आदि का भव्यता के साथ आयोजन के सन्दर्भ में एक समीक्षा बैठक की उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत जिलास्तरीय जो अवशेष कार्यक्रम होने है उनको भव्य तरीके से मनाये जाने के तैयारियां संबंधित खंड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी आदि अधिकारी कर ले। अन्त्योदय मेला व प्रदर्शनी भव्य तरीके से मनाने में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरते। 

Read More »

आवेदन पत्र 6 सितंबर तक भेजे

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में संचालित राजकीय इंटर कालेजों में प्रवक्ता के 20 रिक्त, विभिन्न विषयांे पदों हेतु एवं राजकीय हाईस्कूल सहायक अध्यापक (एलटी) के 72 रिक्त विभिन्न विषयों के पदों पर बेसिक शिक्षा परिषद के आधीन विशिष्ट बीटीसी के माध्यम से चयनित एवं कार्यरत शिक्षा/शिक्षिका के अतिरिक्त बेसिक शिक्षा के आधीन अन्य शिक्षक/शिक्षिकायें भी होगी जो राजकीय माध्यमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक/प्रवक्ता की शैक्षिक अर्हता के सामान अर्हता रखते होंगे और वे प्रतिनियुक्ति के आधार पर नियुक्त करना चाहते है 

Read More »

उप्र शासन के अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग सदस्य जनपद में

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश शासन के अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग सदस्य गौरव दयाल वाल्मीकि 26 अगस्त को 11 बजे अकबरपुर नगर पंचायत, 12ः15 बजे नगर पंचायत रूरा, 2 बजे नगर पंचायत डेरापुर तथा इसी दिन 3 बजे नगर पंचायत शिवली, 3ः30 बजे रसूलाबाद नगर पंचायत, 4 बजे नगर पंचायत झींझक तथा 4ः30 बजे नगर पंचायत सिकंदरा पहुंचेगे इन सभी नगर पंचायतों पर अनुसूचित जनजाति के सदस्य अधिशाषी अधिकारी, सफाई कर्मचारियों, आदि से वार्ता करेंगे। उन्होंने सभी संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, क्षेत्राधिकारियों सहित अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे संबंधित नगर पंचायतों के सफाई कर्मचारियों को भी उपस्थित रखे।

Read More »

आज बारादेवी मंदिर प्रांगण में पधारे गजानन

कानपुर नगर, श्यामू वर्मा। देशभर में शुरू हुई गणेश उत्सव की धूम गणेशोत्सव इस बार भी बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में श्रद्घालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है इसके अलावा सार्वजनिक स्थलों से लेकर घरों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित करने के लिए अनुष्ठान किए जा रहे हैं। शहर में स्थित, बारादेवी मंदिर सहित अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। साथ ही यहां के प्रमुख बाजारों में गणेश की प्रतिमाएं खरीदने का भी दौर चलता रहा। बारादेवी मंदिर प्रांगण में पधारे गजानन कार्यक्रम की पूरी जानकारी देते मंदिर प्रबंधक राघवेन्द्र शर्मा ने बताया बारादेवी मंदिर प्रांगण में गजानन 25 से 31 तारीख तक यहाँ पर रहेंगे इसके बाद विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर विवेक सैनी(राजा), रोहित तोमर, गोलू गुप्ता, गोविंद शर्मा, अतुल ठाकुर, अनुराग सैनी, कपिल शुक्ला, सौरभ तिवारी, पुष्कर मिश्रा आदि बहुत से नए युवाओं के द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।https://www.youtube.com/watch?v=JEdTuoLQ54E&feature=youtu.be

Read More »

गली व बाजारों में सुअरों का डेरा

2017.08.24. 03 ssp news swainfluqघाटमपुर, कानपुर, शीराजी। नगर में स्वाइन फ्लू की दस्तक से लोग भयभीत हैं, लेकिन मोहल्लों में बने बाड़ों से निकल गलियों व बाजारों में विचरण करने वाले सुअर खतरनाक बीमारी बांट रहे हैं। सुअरों का झुंड घरों तक में घुस जाता है। आदेश के बाद भी प्रभावी कार्यवाही न होने का कारण पालिका कर्मियों द्वारा ही सुअरों का पालन करना है। नगर के गांधीनगर वार्ड में महिला को स्वाइन फ्लू की पुष्टि के बाद लोगों ने एसडीएम से सुअरों को पकड़वाने की मांग की है।
नगरीय क्षेत्र के गांधीनगर, अशोक नगर उत्तरी, शास्त्रीनगर, कटरा, नौबस्ता, आछीमोहाल व पचखुरा आदि में सुअरों के बाड़े हैं। यहां पालक सुबह होते ही सुअरों को बाड़ों से निकाल देते हैं, जो आसपास के गंदगी से भरे प्लाट व तालाबों में मुंह मारते हुए गलियों व बाजारों में भ्रमण करते देखे जाते हैं। गलियों में घूमने वाले सुअर घरों के अंदर तक घुस जाते हैं। इतना ही सुअरों के बच्चों को काटने की कई घटनाएं भी हो चुकी हैं। विरोध पर सुअर पालक झगड़ा व मारपीट तक में उतारू हो जाते हैं।

Read More »

हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म की अशंका

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना ब्यूरो। थाना सजेती क्षेत्र के ग्राम अमौली स्थित हवलदार के ट्यूबवेल के बगल में एक 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ चौकीदार छिद्दू की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए कानपुर भेजा है महिला नीली साड़ी व लाल ब्लाउज पहने है ग्रामीणों ने बताया कि महिला दो-तीन दिन से गांव में टहल रही थी रात्रि करीब 9 बजे गांव वालों ने उसे समोसे खाते देखा था सुबह उसका शव ट्यूबवेल के बगल में पड़ा पाया गया ग्रामीणों ने अशंका व्यक्त की है कि दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है महिला के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए हैं।

Read More »

थाने के बगल में चोरी

कानपुर, जन सामना संवाददाता। घाटमपुर थाना सजेती के बगल में स्थित सर्वेश यादव के मकान में बीती रात चोरों ने धावा बोलकर रु0 50000 नगद दो हाफ पेटी वह दो सोने के हार पार कर दिए पीड़ित ने पुलिस को बताया कि ट्रैक्टर की ट्राली खरीदने के लिए उसने रुपए घर में रखे थे जब थाने के बगल में मकान सुरक्षित नहीं है तो क्षेत्र का भगवान ही मालिक है क्षेत्र तेजी से बढ़ रहे अपराधों नो प्रदेश सरकार की पोल खोल दी है।

Read More »

घर में घुसकर महिला से की अश्लील हरकत

कानपुर, जन सामना संवाददाता। घाटमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बम हावड़ा में घर में अकेली रह रही महिला ने पड़ोसी युवक के ऊपर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बम हावड़ा निवासी शिवराज की पत्नी अनीता का आरोप है कि गुरुवार सुबह गांव का हनुमान उसके घर में घुस आया और अश्लील हरकतें करने लगा। विरोध पर चाकू मारकर उसे घायल कर दिया शोर मचाने पर हनुमान की मां भी आ गई और लड़ने लगी ससुर व गांव के अन्य लोगों के आने पर हनुमान वह उसकी मां मौके से भाग निकली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Read More »