Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » 2018 » March (page 17)

Monthly Archives: March 2018

नशेबाज चालक व सवारियों में मारपीट

घाटमपुर, कानपुरः संवाददाता। पतारा से सवारियां लेकर तरगांव जा रहे डग्गामार जे एस ए टेंपो चालक व सवारियो के बीच नशेबाजी को लेकर गाली-गलौज के बाद मारपीट हो गई। बताया जाता है कि टेंपो चालक गुल्लू सिंह सेंगर उसका साथी अमर सिंह नशे में धुत होकर टेंपो चला रहे थे। सवारियों के विरोध पर दोनों पक्षों में जमकर लात जूता व मारपीट हुई 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों नशेबाजों को पकड़कर घाटमपुर थाने ले गई और शांति भंग में दोनों को हवालात में बंद कर दिया है।

Read More »

चोरनी ने मंदिर में मंगलसूत्र तोड़ा

घाटमपुर, कानपुर, संवाददाता। स्थानीय कुष्मांडा देवी मंदिर में रविवार दोपहर दर्शन करने आए ग्राम प्रतापपुर निवासी महेश बंजारा की पत्नी आशा देवी का एक महिला ने पीछे से मंगलसूत्र तोड़ दिया। साथी महिलाओं द्वारा देख लिए जाने पर आरोपी महिला को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। आरोपी महिला के पास से मंगलसूत्र बरामद हो गया है। पकड़ी गई महिला को निवासी ग्राम सरकंडी फतेहपुर बताया जा रहा है।

Read More »

नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर में हुई शैलपुत्री की पूजा अर्चना

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नूतन नववर्ष के आते ही नत्ररात्रि का पर्व प्रारम्भ हो जाता है। आज नवरात्रि के पहले दिन से ही मंगला दर्शन के लिए मन्दिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सुबह के चार बजते ही जैसे ही राजराजेश्वारी कैला देवी के कपाट खुले उसी समय जोरदार जयकारों के साथ भक्तों का रैला मन्दिर की ओर बढ़ने लगा। हर कोई जय माता की बोलते हुए पहले दर्शन करने की होड कर रहा था। नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर में प्रथम देवी शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जा रही थी।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से माता रानी के नवरात्रि शुरू हो जाते है। आज प्रथम दिन मन्दिरों में भक्तों ने जाकर प्रथम देवी शैलपुत्री की पूजा अर्चना करते हुए दर्शन किया। वही कैला देवी मन्दिर में भक्तों का सैलाब पहले दिन से ही दिखने लागा। गली मोहल्ला में तडके से ही माता रानी के भक्त जयकारा बोलते हुए मन्दिरों की ओर निकल पडे, मन्दिर परिसर में पहुच कर माता रानी के मंगला दर्शन करने के बाद अपने -अपने घरों में पहुच कर पूजा अर्चना करते हुए माता के नत्ररात्रि उपवास भी रखा गया। महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चो ने भी पहले दिन माता रानी का उपवास किया। पूजा अर्चना करने वालें घरों में सांय के समय आरती करने के बाद कुछ लोगो ने अपने उपवास को खोला।

Read More »

ठेकासफाई कर्मचारियों को हो रहा है शोषण अधिकारी मौन- विनय बाल्मीकि

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश ठेका सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष द्वारा एक वार्ता का आयोजन चैकी गेट स्थित बाल्मीक चैक पर किया गया। जिसमें नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण के बारे में बताते हुए सफाई नायक पर अवैध बसूली करने का अरोप लगाया।
वार्ता के दौरान अध्यक्ष विनय कुमार बाल्मीकि ने बताया कि नगर निगम में सफाई कर्मचारियों का ठेका अग्रवाल एण्ड कम्पनी पर है। लेकिन कम्पनी संचालक वाहिद नामक व्यक्ति से ठेकाकर्मचारियों के कार्य का दिखवाने का कार्य करता है। जो कि मनमाने ढंग से कर्मचारियों का शोषण कर रहा है। टैण्डर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि नगर निगम के अधिकारी अपने ढंग से ठेके उठाते है। चैकी गेट क्षेत्र के सुपर बाइजर विपिन कुमार महेश के इसारों पर कर्मचारियों से अवैध बसूली कर रहा है।

Read More »

चोकीदार की पीट-पीट कर हत्या

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना पचोखरा क्षेत्र के कृषक इण्टर कालेज के चैकीदार की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना सिरसागंज क्षेत्र के गांव समोगर निवासी 30 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र मातादीन पचोखरा क्षेत्र स्थित कृषक इण्टर कालेज में चैकीदार के पद पर तैनात था। रात्रि में अज्ञात लोगो ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या कर दी। सुबह लोगो ने शव को देख घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। उक्त मामले में पुलिस ने बताया कि युवक के साथ मारपीट करते हुए उसकी हत्या की गयी है।

Read More »

फांसी लगाकर दो लोगो ने दी जान

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। अलग -अलग थाना क्षेत्र में दो लोगो ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुची पुलिस ने दोनो ही शवो को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना नगला खंगर क्षेत्र के नगला दुली निवासी 60 वर्षीय राजनश्री पत्नी रामप्रकाश ने विगत रात्रि में गृह कलह के चलते स्वंय को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिजनों में हडकम्प मच गया, सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्जे मेें लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वही दूसरी घटना में थाना नगला सिंधी के गांव नगला धुरी निवासी 16 वर्षीय धर्मवीर सिंह पुत्र गंगासिंह ने अपने को घर पर अकेला देख कमरें में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतक के माता-पिता नवरात्रि के चलते गंगा स्नान को गये हुये है।

Read More »

पतंजलि योग समिति ने मनाया नारी शक्तिदिवस

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। चैत्र मास में शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तक शक्ति की आराधना के नौ दिन। प्रकृति माॅ के नौ रूपों को समझने व साधने के नौ दिन , प्रतिपदा का दिन नवसम्वत्सर के रूप में मनाया जाता हैं। क्यो कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन हुआ , हमारी आर्य संस्कृति या वैदिक संस्कृति में इस दिन को ही नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है, और रही कारण है कि पतंजलि योग पीठ द्वारा इन दिन को नारी शक्तिकरण के रूप में मनाया जाता हैै। ब्रहा्रण्ड की सारी दिव्यताएॅ धनीभूत मातृशक्ति में अवतरित है। सत्य, अहिंसा, प्रेम करूणा, वात्सल्य सेवा, सहानुभूति, सहजता सहिष्णुता, सन्तोष समर्पण धैर्य उत्साह पराक्रम, त्याग ज्ञान, भक्ति एव पुरूषार्थ की पराकाष्ठा है।
नारी भगवान की जीवन्त दृश्य मूर्त , सगुण साकार एक दव्यि अभिव्यक्ति है। नारी की इसी दिव्यता और भव्यता को पुनः समाज में स्थापित करने का कार्य प्रत्येक स्तर पर महिला पतंजलि योग समिति के साधक बहिनों भाइयों द्वारा किया जा रहा है। भारत का प्रत्येक नागरिक दिन का शुभारम्भ योग से करे जिससे वह शरीरिक मनासिंक रूप् से निरोगी हो। वेदानुसार अग्निहोत्र हवन हो जिससे प्रकृति माता धरती माता स्वस्थ हो सके।

Read More »

संदिग्ध हालत में युवक की शराब पीने से मौत

परिजनों को दोस्त पर है संदेह थाने में दी तहरीर
फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव बैजुआ में एक युवक की संदिग्ध हालत में शराब पीने से मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने दोस्त पर हत्या की आशंका जाहिर करते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के गांव बैजुआ निवासी 35 वर्षीय राजवंश प्रताप सिंह पुत्र जगदीश शनिवार की दोपहर अपने दोस्त शिकोहाबाद के रमेंश नगर निवासी पवन कुमार के साथ गया हुआ था। जिसको वह सांय के समय शराब के नशें में घर पर छोड गया। विगत रात्रि में उसकी हालत खराब होने लगी। जिसको शिकोहाबाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आज सुबह हालत अधिक खराब होने पर उसको जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। जहां उसकी उपचार के दौरान तडके ही मौत हो गयी। शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवाया गया। मृतक के साले संजय सिंह की माने तो राजवंश ने लगभग चार -पांच बीधा जमीन को बैचा था जिसके पैसे उसकी के पास थे। दोस्त ने उसको शराब में विषैला पदार्थ देकर उसकी हत्या कर भाग निकला है। फोन पर सम्पर्क किया तो वह सैफई अस्पताल में अपने को भर्ती बता रहा है।

Read More »

बैडमिंटन टूर्नामेन्ट-2018 के विजयी खिलाड़ी मुख्य सचिव के कर-कमलों द्वारा पुरस्कृत

खेल प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले विजयी खिलाड़ी अपने अन्य साथियों को और अधिक बेहतर खेलनेे हेतु करता है प्रोत्साहित: मुख्य सचिव
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने कहा कि खेल प्रतिस्पर्धा में प्रथम स्थान पाने वाले विजयी खिलाड़ी अपने अन्य साथियों को और अधिक बेहतर खेलनेे हेतु प्रोत्साहित करता है। उन्होंने कहा कि ऊर्जावान एवं तेजस्वी खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में प्रदेश सरकार अपने बेहतर खेल नीति के माध्यम से खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में भी और अधिक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कराकर ग्रामीण स्तर के ऊर्जावान एवं तेजस्वी खिलाड़ियों को खेलने का पर्याप्त अवसर दिलाया जाये।

Read More »

डीएम ने दिये निर्देश जनपद को अभियान चलाकर साफ सुथरा स्वच्छ बनाये

डीएम ने दिये निर्देश जनपद को अभियान चलाकर साफ सुथरा स्वच्छ बनाये जाने व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लोक कल्याण मेले के माध्मय से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचायेंगे सरकार की एलईडी वैन से वर्तमान सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण होने सरकार की उपलब्धियों का सजीव प्रसारण  
कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 19 मार्च को एक वर्ष सफल पूर्ण होने पर जनपद में सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार जन जन पहुंचाये जाने के उद्देश्य से सरकार की योजनाओं को जन-जन को पहुंचाने के लिए विकास भवन के सभाकक्ष में 19 मार्च को प्रातः 11 बजे से सरकार की योेजनाओं का प्रचार प्रसार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें मुख्य विकास अधिकारी केदारनाथ सिंह सहित जनपद के अधिकारी शामिल होंगे। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग लखनऊ से आयी दो एलईडी वैन रसूलाबाद, सरवनखेड़ा, भोगनीपुर, सिकन्दरा, डेरापुर, मैथा, अमरौधा, मलासा, शिवली, रनियां, अकबरपुर आदि दूर दराज के क्षेत्रों में प्रचार प्रसार कर रही है तथा आम लोगों को सरकार की योजनाओं का संजीव प्रसारण भी दिखा रही है।

Read More »