Saturday, April 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर में हुई शैलपुत्री की पूजा अर्चना

नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर में हुई शैलपुत्री की पूजा अर्चना

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। नूतन नववर्ष के आते ही नत्ररात्रि का पर्व प्रारम्भ हो जाता है। आज नवरात्रि के पहले दिन से ही मंगला दर्शन के लिए मन्दिरों में भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया। सुबह के चार बजते ही जैसे ही राजराजेश्वारी कैला देवी के कपाट खुले उसी समय जोरदार जयकारों के साथ भक्तों का रैला मन्दिर की ओर बढ़ने लगा। हर कोई जय माता की बोलते हुए पहले दर्शन करने की होड कर रहा था। नवरात्रि के प्रथम दिन घर-घर में प्रथम देवी शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जा रही थी।
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से माता रानी के नवरात्रि शुरू हो जाते है। आज प्रथम दिन मन्दिरों में भक्तों ने जाकर प्रथम देवी शैलपुत्री की पूजा अर्चना करते हुए दर्शन किया। वही कैला देवी मन्दिर में भक्तों का सैलाब पहले दिन से ही दिखने लागा। गली मोहल्ला में तडके से ही माता रानी के भक्त जयकारा बोलते हुए मन्दिरों की ओर निकल पडे, मन्दिर परिसर में पहुच कर माता रानी के मंगला दर्शन करने के बाद अपने -अपने घरों में पहुच कर पूजा अर्चना करते हुए माता के नत्ररात्रि उपवास भी रखा गया। महिलाओं के साथ छोटे-छोटे बच्चो ने भी पहले दिन माता रानी का उपवास किया। पूजा अर्चना करने वालें घरों में सांय के समय आरती करने के बाद कुछ लोगो ने अपने उपवास को खोला।
शहर से दूर उसायनी स्थित माता बैष्णों देवी धाम मन्दिर पर भी मंगला दर्शन के साथ सुबह से सांय तक माता रानी के भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गयी। मन्दिर के बाहर भक्तों की लम्बी -लम्बी कतारों से माता रानी के जयकारे गुज रहे थे। शहर के प्रमुख मन्दिरों में भी सुबह से ही माता रानी की पूजा करने वालों की भीड देखी गयी। कुछ स्थानों पर तो माता रानी के प्रथम दि नही लोगो ने प्रसाद वितरण के साथ नेजा भी चढाये।