Friday, May 3, 2024
Breaking News
Home » 2018 » November » 12 (page 4)

Daily Archives: 12th November 2018

इस्पात मंत्री ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक और संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। एक वक्तव्य में इस्पात मंत्री ने कहा कि अनंत कुमार अच्छी सोच और भावनाओं वाले व्यक्ति थे तथा दयाभाव और सेवा के प्रतीक थे।
चौधरी बीरेन्द्र सिंह ने श्री कुमार की संगठन क्षमताओं तथा उनके नेतृत्व के गुणों को याद करते हुए कहा कि एक अनुभवी संसदविद के रूप में उन्होंने हमेशा के लिए एक अमिट छाप छोड़ दी है।
इस्पात मंत्री ने कहा कि वे इस दुःखद घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ उनकी प्रार्थनाओं में शामिल हैं। अनंत कुमार का आज तड़के बैंगलुरू में निधन हो गया।

Read More »

केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक सभा आयोजित

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। केंद्रीय संसदीय कार्य और रसायन एवं उर्वरक मंत्री एच. एन. अनंत कुमार का लम्बी बीमारी के बाद आज बैंगलुरू में निधन हो गया।
अनंत कुमार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए संसदीय कार्य और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन राज्य मंत्री विजय गोयल और संसदीय कार्य और जल संसाधन, नदी विकास एवं गंगा संरक्षण राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज नई दिल्ली में संसद भवन में आयोजित शोक सभा की अध्यक्षता की।
दोनों मंत्रियों ने अनंत कुमार के साथ अपने लम्बे संबंधों को लेकर कई यादगार क्षणों की चर्चा की तथा उपस्थित लोगों से कहा कि वे सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित उनके जीवन से प्रेरणा ग्रहण करें। सभी उपस्थित लोगों की ओर से दो मिनट का मौन रखा गया और दिवंगत मंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Read More »

स्‍वर्गीय अनंत कुमार के सम्मान में आज राष्‍ट्रीय ध्‍वज आधा झुका रहेगा

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। भारत सरकार ने गहरे दुख के साथ केन्‍द्रीय रसायन और उर्वरक तथा संसदीय मामलों के मंत्री अनंत कुमार की आज बेंगलूरु में निधन की घोषणा की है।
केन्‍द्र सरकार ने दिवंगत नेता के सम्‍मान में दिल्‍ली तथा सभी राज्‍यों और संघ शासित प्रदेशों की राजधानियों में आज राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रखने का फैसला किया है। अनंत कुमार का अंतिम संस्‍कार किये जाने के स्थल पर भी कल ध्वज आधा झुका रहेगा। दिवंगत नेता का अंतिम संस्कार पूरे राष्‍ट्रीय सम्‍मान के साथ किया जाएगा।

Read More »

प्रधानमंत्री ने अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने शोक संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा अपने महत्वपूर्ण सहयोगी और मित्र अनंत कुमार जी के निधन से अत्यंत दुःखी हूं। वे एक ऐसे महत्वपूर्ण नेता थे। जिन्होंने कम उम्र में सार्वजनिक जीवन में प्रवेश किया और कर्मठता तथा दयाभाव के साथ समाज की सेवा करते रहे। उनके अच्छे कार्य के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।
मैंने उनकी धर्मपत्नी डॉ. तेजस्विनी जी से बात की और अनंत कुमार जी के निधन पर संवेदना व्यक्त कीं। इस दुखद घड़ी में उनके पूरे परिवार, दोस्तों और समर्थकों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

Read More »

उपराष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली, जन सामना ब्यूरो। उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि श्री कुमार छात्र आंदोलन के समय से लेकर संसद तक अनेक वर्षों तक उनके महत्वपूर्ण सहकर्मी रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार एक ख्यातिप्राप्त लेखक, प्रतिभावान कवि और मंत्रमुग्ध करने वाले वक्ता थे। उनका व्यक्तित्व सचमुच सर्वगुणी और बहुमुखी था।
उपराष्ट्रपति ने कहा संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार के असामयिक निधन के बारे में जानकर मुझे सदमा लगा है और मैं काफी दुःखी हुआ हूं।
श्री कुमार छात्र आंदोलन से लेकर संसद तक की जीवन यात्रा के दौरान महत्वपूर्ण सहकर्मी रहे वे एक समर्पित राष्ट्रवादी, विख्यात और प्रिय नेता तथा एक विशिष्ट राजनेता थे।

Read More »