Friday, April 26, 2024
Breaking News
Home » 2019 » January » 02 (page 2)

Daily Archives: 2nd January 2019

आई वल्र्ड पर गरीबों को कम्बल वितरित

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। नव वर्ष के अवसर पर ब्लू हेवेन्स चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आई वल्र्ड नेटवर्क के शोरूम स्थित बस स्टैंड पर असहाय व गरीब लोगों को कम्बल वितरित किये गए। जिसका शुभारंभ पूर्व ऊर्जा मंत्री एवं विधायक रामवीर उपाध्याय व जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय ने फीता काटकर किया।
रामेश्वर उपाध्याय ने कहा कि इस प्रकार की संस्थाओं द्वारा जो सामाजिक कार्य किये जाते हैं वह सरहानीय हैं और ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी इं. आलोक शर्मा का आभार व्यक्त किया।
इस मौके कालीचरण शर्मा, रामनिवास प्रधान, सुधीर पचौरी, बौबी प्रधान, कपिल मोहन गौड़, अरुण शर्मा चोपइया वाले, लव कुश शर्मा, आकाश पचौरी, पुनीत पचौरी, अधीर पचौरी, आदित्य, शरद सिंघल, विनोद प्रेमी, उमेश शर्मा, भोले शर्मा, बबुआ, मोहित, राहुल आदि मौजूद थे।

Read More »

नागरिकों को बार्डर पार करने हेतु सुगम व्यवस्था सुनिश्चित की जाये: डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय 

यू0पी0-नेपाल बार्डर जनपदों के चेकपोस्ट पर अवस्थापना सुविधायें-शौचालय, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जायें: मुख्य सचिव
सीमा चौकी से जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से सुनिश्चित कराया जाये: मुख्य सचिव 
लखनऊ, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव डाॅ0 अनूप चन्द्र पाण्डेय ने निर्देश दिये हैं किनेपाल-यू0पी0 बार्डर जनपदों के चेकपोस्ट पर अवस्थापना सुविधायें-शौचालय, पेयजल एवं विद्युत आपूर्ति की बेहतर व्यवस्थायें सुनिश्चित करायी जायें। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बार्डर पार करने हेतु नियमानुसार चेकिंग कराने में अनावश्यक विलम्ब कतई नहीं होना चाहिये। उन्होंने कहा कि सीमा चौकी से जोड़ने वाली सड़कों का निर्माण प्राथमिकता से सुनिश्चित कराया जाये। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बार्डर पार करने हेतु आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करा ली जायें। 

Read More »

रामलीला के चौथे दिन उत्तर भारत के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा सुंदर मंचन किया गया

शिवली/कानपुर देहात, जितेन्द्र कुमार। ब्रह्मलीन सद्गुरु भगवान की तपोस्थली गौरी कुंड धाम में रात दिन चल रही राम की पावन रामलीला का दिव्य दर्शन करने के लिए हर समय भक्तों का भारी जमावड़ा लगा रहता है। रामलीला का दर्शन करने शिवम भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए हर दिन भक्तों की भीड़ बढ़ती चली जा रही है। रामलीला के चौथे दिन उत्तर भारत के ख्याति प्राप्त कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ कार्यक्रम का सुंदर मंचन किया गया। रामलीला में एक और जहां परशुराम लक्ष्मण के तीखे संवादों को सुन दर्शक रोमांचित हो उठे वहीं रावण बाणासुर संवाद की जमकर प्रशंसा की गयी। राजा जनक के कारुणिक विलाप को सुन दर्शक भाव विह्वल हो उठे। धनुष यज्ञ कार्यक्रम में राम का अभिनय रत्नेश त्रिपाठी लक्ष्मण का अभिनय अरविंद त्रिवेदी परशुराम का अभिनय पंडित, रामबाबू द्विवेदी, रावण का अभिनय रमन त्रिपाठी एवं बाणासुर का अभिनय गोपाल त्रिपाठी ने प्रस्तुत किया। धनुष्य यज्ञ कार्यक्रम का शुभारंभ रंजीतपुर आश्रम के महंत बाबा गोपाला नंद ने भगवान राम की आरती कर किया।

Read More »