Tuesday, March 19, 2024
Breaking News
Home » 2019 » February » 04

Daily Archives: 4th February 2019

राशन कार्ड पाकर खिले ग्रामीणों के चेहरे

अंत्योदय और पात्र गृहस्थी के लाभार्थियों को दिए गए राशन कार्ड
कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ने गिनाईं भाजपा सरकार की उपलब्धियां
टूंडला/फिरोजाबाद, जन सामना ब्यूरो। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अंतर्गत बनाए गए राशन कार्डो का सोमवार को तहसील परिसर में वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के प्रतिनिधि हनुमंत सिंह बघेल ने पात्र लाभार्थियों को राशन कार्ड वितरित किए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में जितने विकास कार्य कराए गए हैं। उतने किसी भी सरकार में नहीं हुए। उज्ज्वला, जन धन, आयुष्मान, स्वच्छ भारत मिशन जैसी बड़ी योजनाएं देकर इस देश के गरीबों के विकास में योगदान देने का काम किया है। जिन घरों में पहले कभी बिजली नहीं पहुंची थी वहां अब हर घर में बिजली देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। फर्जी राशन कार्ड बनवाकर राशन लेने वालों के नाम काटकर उनकी जगह पात्र लाभार्थियों के राशन कार्ड बनवाए गए हैं। आधार कार्ड लिंक होने के बाद अब फर्जीवाड़ा नहीं चल सकेगा। इस दौरान ग्राम पंचायत सिकरारी, पमारी, प्रतापपुर, छितरई, बसई, मोहम्मदपुर, गढ़ी हर्राय आदि गांवों के नवीन अंत्योदय व पात्र गृहस्थी के राशन कार्ड वितरित किए। कार्यक्रम में पूर्ति निरीक्षक अरविंद सिंह, कैलाश चन्द्र, ब्रख सिंह, संजय सिंह, सतीश चन्द्र, अमर चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Read More »

भाजपा बूथ सम्मेलन 6 को अलीगढ में

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। भाजपा के बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों की एक कामकाजी बैठक चित्रगुप्त स्कूल में नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसका संचालन महामंत्री विष्णु सक्सेना ने किया। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में लोकसभा संयोजक और उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष डॉ राम कैलाश यादव ने बूथ अध्यक्षों और बूथ प्रभारियों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 फरवरी को अलीगढ़ में ब्रज प्रांत के बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों के सम्मेलन को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर 12 बजे राम घाट रोड मैदान पर संबोधित करेंगे। सभी बूथ अध्यक्ष और प्रभारी अपने आई कार्ड सहित सम्मेलन में शामिल होंगे। शिकोहाबाद से अलीगढ़ चलने के लिए तीन बसों की व्यवस्था की गई है। जो प्रातः 7 बजे अलीगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगी। यह बसें स्टेशन रोड एके कॉलेज, दूसरी स्टेट बैंक चैरेह पर और तीसरी राष्ट्रीय विद्यालय के पास से जाएंगी। उन्होने लोगो से अपील करते हुये कहा कि सभा में पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन को सुने जो आगामी चुनाव के लिए महत्वपूर्ण होंगे। इस अवसर पर सुमन चंदेल, वीरेंद्र सोनी, अश्वनी माथुर, अतुल तिवारी, सुरेश भदौरिया, आशीष गुप्ता, अश्विनी तिवारी, मोहित बंसल, शिवम मित्तल, विजेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह, हरि सिंह, आशीष गुप्ता, अजीत कुमार, प्रदीप दुबे, चंद्रशेखर, देव कुमार, प्रेम गुप्ता, सतीश गुप्ता, सतीश यादव, लखपति बघेल, कुलदीप गुप्ता, भानु प्रताप, ज्ञानेंद्र जैन आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के अन्त में विशाल गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Read More »

ग्राम स्वराज जन-जाग्रती अभियान यात्रा का 06 फरवरी को

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। ग्राम स्वराज जन-जाग्रति अभियान यात्रा का 06 फरवरी को जनपद में आगमन को लेकर अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक बैठक शिकोहाबाद ब्लाक में योगेश यादव ब्लाक अध्यक्ष की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें सुनील लाठर राष्ट्रीय प्रवक्ता अखिल भारतीय प्रधान संगठन मुख्य अतिथि ने प्रधानों को सम्बोधित करते हुये कहा कि ग्राम स्वराज जन-जाग्रति यात्रा जितेन्द्र चैधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में 06 फरवरी को जनपद में आ रही है। इस यात्रा का उद्देश्य जन-जागरण करके ग्रामीण अंचल के लोगों को बताना है कि यदि राज्य सरकार संविधान के 73 वें संशोधन को लागू कर दे तो ग्राम पंचायत की अपनी सरकार होगी। ग्राम पंचायत की सरकार होने पर विकास के कामों के लिये प्रधानों को अधिकारियों के चक्कर नही लगाने होगे। राहुल यादव प्रधान डाहिनी मण्डल अध्यक्ष अखिल भारतीय प्रधान संगठन आगरा मण्डल ने जनपद के प्रधानों से अधिक से अधिक संख्या में जिला मुख्यालय दबरई पहुँचने को कहा है। उन्होने कहा कि ग्राम स्वराज जन-जाग्रति अभियान में जितेन्द्र चैधरी राष्ट्रीय अध्यक्ष के विचारों को सुने एंव इस यात्रा को अपना जन समर्थन ग्रामीण अंचल की आम जनता के हित में प्रदान करे । बैठक का संचालन राहुल यादव ने किया। इस अवसर पर सुरेश यादव, रामकिशन, भमर सिंह, चन्द्रभान सिंह प्रधान उपस्थित रहे ।

Read More »

अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंदा, महिला की मौत, बेटा घायल

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। नगर के एटा रोड पर रात्रि के समय एक अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को रौंद डाला। जिससे उसकी माॅ की मौत हो गयी। जबकि युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने घायल युवक को चिकित्सालय में भर्ती कराया वही शव को पोस्टमार्टम के लिये जिला चिकित्सालय भेज दिया।
उर्मिला देवी (65) पत्नी डाक्टर कायम सिंह निवासी एटा रोड अपने बेटे साथ स्कूटी पर बाजार से घर जा रही थी तभी उनकी स्कूटी एटा रोड एफसीआई के पास पहुॅची ही थी कि किसी अज्ञात वाहन ने रौद दिया। जिससे उर्मिला की मौके पर ही मौत हो गयी। वही बेटा धर्मेन्द्र घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुॅच गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा वही घायल को चिकित्साल में भेज दिया।

Read More »

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के नेताओं ने बाॅटी मिठाई

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। नगर के गाॅधी पार्क चौराहा पर आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी घोषित होने की खुशी में मिष्ठान वितरण किया गया।
जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी के राजकुमार यादव, रोविन्द यादव सीटू आदि लोगो ने अपने सहयोेगियों के साथ आज नगर के गाॅधी पार्क चौराहा पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी द्वारा जनपद में चुनाब लडने के लिए स्वयं शिवपाल सिंह यादव ने घोषण करने से पार्टी की जीत निश्चित हो गयी है। सोमवार को पार्टी के लोगो में काफी खुशी है कि पार्टी बनने के बाद स्वयं शिवपाल जिला से चुनाव चिन्ह चाबी पर लडेगे। इस खुशी में मिष्ठान वितरण किया जा रहा है। इस मौके पर पुष्पेन्द्र यादव, विपिन यादव, अभिषेक, आदि मौजूद रहे।

Read More »

उधारी के रूपयो को लेकर चाची के साथ मारपीट घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के यादव नगर में जेठ के पुत्र ने चाची को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल चाची ने भतीजे के खिलाफ थाने में तहरीर दी।
थाना उत्तर क्षेत्र यादव नगर निवासी दिलीप यादव की पत्नी 25 वर्षीय रीनादेवी को उसके जेठ के पुत्र रंजीत पुत्र गनेशी ने मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला ने पति के साथ मिलकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने घायल को उपचार डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। घायल महिला की माने तो भतीजे को दस हजार रूपये उधार के रूप में दिये थे। जिसको लेकर आज उसने मारपीट कर घायल कर दिया।

Read More »

ट्रक के रौदने से साईकिल सवार किशोर की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र हसमत नगर के समीप साईकिल सवार एक किशोर को ट्रक चालक ने रौद दिया। जिसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र हसमत नगर निवासी बाबूउद्दीन का 14 वर्षीय पुत्र समीर आज सुबह अपने घर से साईकिल पर सवार होकर पास की लकडी की टाल पर लकडी लेने जा रहा था। उसी दौरान सड़क पार करते समय तेजगति से आ रहे एक ट्रक चालक ने किशोर को रांैद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोंगो की भीड़ लग गयी। उसी दौरान चालक ट्रक को छोड कर भाग निकला। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद आक्रोशित लोगो को समझाते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

Read More »

डीएम ने कक्षा एक से आठ के स्कूलों का किया अवकाश घोषित

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यों को सूचित किया है कि कोहरा एवं अधिक ठंड पड़ने के कारण जनपद के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी कक्षा एक से आठ तक की शिक्षण संस्थाऐं 5 फरवरी को बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन करना सुनिश्चित करें।

Read More »

जनपद स्थापना दिवस पर आयोजित होगे कार्यक्रम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि गांधी पार्क के सामने इस्लामिया इंटर कॉलेज के मैदान पर जनपद का स्थापना दिवस 5 फरवरी को महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और सम्बंधित नगर निगम के अधिकारियों को सकुशल सम्पन्न कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि जनपद महोत्सव के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्थापना दिवस महोत्सव में दो दर्जन से अधिक विभिन्न विभागों द्वारा अपनी योजनाओं के स्टॉल लगाकर प्रदर्शन किया जायेगा। स्थापना दिवस इस बार पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। स्थापना दिवस महोत्सव में मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव में आने वाले सभी आगंतुकों को भोजन, पानी की व्यवस्था भी कराई गई है। जनपद महोत्सव की व्यवस्थाओं के अवसर पर जिलाधिकारी के साथ मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन भी उपस्थित रहीं।

Read More »

आवारा गोवंश से परेशान किसान ने किया प्रदर्शन

सासनी/हाथरस, जन सामना संवाददाता। गांव लढौटा में खेतों में नुकसान कर रहे गोवंश से परेशान ग्रामीणों ने जमकर नारेबाजी करते हुए खेतों में हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए प्रशासन से मांग की। सोमवार को गांव लढौटा में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का अरोप था कि सरकार द्वारा गांव में गौशाला बनवाने के लिए जब धनराशि भेज दी है तो उसे शीघ्र क्यों नहीं बनवाया जा रहा। आवारा गोवंश और गाय किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रही है। हाल ही में किसानों ने खेतों में आलू की फसल बोई हैं जिसे आवारा गोवंश खोदकर खा रहे हैं इससे किसान की फसल की पैदावार पर काफी असर पडेगा। ग्रामीणों का आरोप था कि किसान पहले ही प्रकृति की मार और सरकारी तथा अन्य प्रकार कर्ज से डूबा हुआ हैं। ऊपर से फसलों में आवारा पशुओं द्वारा नुकसान करने से भुखमरी के कगार पर पहुंच जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को इस बारे में जानकारी दी जा चुकी हैं फिर भी अधिकारी कुंभकरण की नींद सोए हुए है। गांव में यदि गौशाला का निर्माण हो जाए तो ग्रामीण अपनी जिम्मेदारी से पशुओं को समय-समय पर चारा पहुंचाते रहेंगे। मगर आवारा घूमने के कारण किसानों का काफी नुकसान हो रहा हैं ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने गोवंश एकत्र कर लिए और प्राईमरी विद्यालय में बांधने का प्रयत्न करने लगे। मगर सभ्रांत लोगों के समझाने पर लोगों ने गोवंश को विद्यालय में बंद नहीं किया। इसकी जानकारी एसडीएम नितीश कुमार को दी गई तो उन्होंने लेखपाल को भेजकर ग्रामीणों की समस्या का शीघ्र निस्तारण करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। प्रदर्शन करने वालों में वीरपाल सिंह, रामवीर सिंह, श्यामवीर सिंह, भूपेन्द्र सिंह, सुखराम, राजवीर, गौरव, सुभाष, अजेन्द्र, प्रमोद, धर्मेन्द्र, भीकमपाल सिंह, राधेश्याम, नरेन्द्र डीलर, रामनिवासी आलोक, सतीश कृष्ण कुमार, बच्चू सिंह, ओमपाल सिंह, रामप्रकाष, बबलू, करूआ, आदि मौजूद थे।

Read More »