Sunday, May 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष का भाजपाइयों ने किया जोरदार स्वागत

संतकबीरनगर। शुक्रवार को भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय का काफिला टेमा रहमत चौराहे पर जैसे ही जनपद की सीमा में प्रवेश किया तो वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जगदंबा लाल श्रीवास्तव, विधायक अंकुर राज अनिल तिवारी, पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला, इन्द्रजीत मिश्र पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल पूर्व जिलाध्यक्ष सेतभान राय बद्री प्रसाद यादव विवेकानंद वर्मा रामललित चौधरी युवा नेता वैभव चतुर्वेदी के अलावा अन्य भाजपा नेताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं के स्वागत से अभिभूत दिखे क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए उन्होने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं से आवाहन करते हुए आगामी 2024 लोक सभा चुनाव मे भारी जीत के लिए जन संपर्क करने को कहा तथा निकाय चुनाव इस बार पुन बड़ी जीत के लिए सरकार की योजनाओ को घर घर तक पहुंचाने की अपील किया। कार्यकर्ताओ को सैदैव अनुसासन मे रहते हुए अपनी बात संगठन मे अवश्य रखनी चाहिए। आज प्रदेश मोदी और योगी के नेतृत्व में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि इसी तरह आप लोग अपना आशीर्वाद बनाए रखें ‌।
इस मौके पर स्वागत मे विनोद पांडेय, गणेश पांडेय, सिंह, अमर राय, संजीव राय, ज्ञानेंद्र मिश्र, सत्य पाल पाल, अत्रि मुनी किरण, प्रजापति हैप्पी, अमित श्रीवास्तव, ब्रह्मानंद पांडेय, विजय बहादुर सिंह, सर्वेश तिवारी, राजू, नीरजा गुप्ता, अबरार अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।