Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पन्ना प्रमुखों से प्रत्येक बूथ को मजबूत करेगी भाजपा

पन्ना प्रमुखों से प्रत्येक बूथ को मजबूत करेगी भाजपा

ऊंचाहार, रायबरेली। बूथ सशक्तीकरण अभियान भाजपा का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है। सशक्त भाजपा का सशक्त बूथ अभियान के तहत पन्ना प्रमुख, बूथ समिति एवं पन्ना समिति का निर्माण बूथ समिति हर प्रकार से प्रमाणिक और सक्रिय होगा, बूथ का सशक्तिकरण ही किसी पार्टी को चुनाव में मजबूत जीत की ओर ले जाता है। इसी संकल्प के साथ भाजपा ने अपने सभी बूथों पर एक सक्रिय और प्रमाणिक कार्यकर्ताओं की टीम खड़ी करने के लिए इस अभियान की शुरुआत की है। उक्त बातें आज यूपीसीएलडीएफ के राज्यमंत्री स्तर के चेयरमैन वीरेन्द्र कुमार तिवारी ने रायबरेली जिले में ऊंचाहार ब्लाक सभागार में आयोजित ऊंचाहार विधानसभा के बूथ सशक्तिकरण सत्यापन कार्यशाला में कही।
उन्होंने कहा कि जिला कार्यशाला के बाद में विधानसभाओं की कार्यशाला हुई थी उसके बाद मंडलों की कार्यशाला आयोजित हुई। इसी के तहत भाजपा संगठन की योजनानुसार प्रत्येक विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण सत्यापन कार्यशालाओं का आयोजन किया गया। तिवारी ने बताया कि भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल एवं समापन 14 अप्रैल को डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती तक गांव-गांव चलो, घर-घर चलो संपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पार्टी कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार व उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनमानस को बतायेंगे।
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस की सरकारों में केवल परिवार, जातिवाद, तुष्टिकरण, भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी चरम पर थी। किसान, गरीब, पिछड़ों, दलितों को विकास से कोसों दूर रखने का काम इन सरकारों में हुआ है,जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जन लाभकारी योजनाओं का लाभ सभी को एक समान बिना किसी के भेदभाव के मिल रहा है। तिवारी ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में रायबरेली सहित उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की जीत होंगी।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा बूथ सत्यापन प्रमुख देवेन्द्र सिंह, ऊंचाहार विधानसभा के संयोजक जितेन्द्र सिंह, भाजपा नेता अभिलाष चंद्र कौशल, रामलखन गुप्ता, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार, विनायक प्रताप सिंह, अनुराग मिश्रा, गुड्डू यादव सहित शक्तिकेंद प्रभारी व संयोजक उपस्थित रहे।