Saturday, May 18, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बिठूर को पर्यटन की दृष्टि से मुख्यधारा में लाना हैः निर्मला सिंह

बिठूर को पर्यटन की दृष्टि से मुख्यधारा में लाना हैः निर्मला सिंह

कानपुरः जन सामना डेस्क। बिठूर की नगर पंचायत अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी जनता ने डॉ0 निर्मला सिंह को सौपी है। इस पर डॉ0 निर्मला सिंह ने कहा कि यहां की सबसे बड़ी समस्या यानीकि जलापूर्ति की समस्या को दूर किया जाएगा। कहा कि बिठूर को पर्यटन की दृष्टि से मुख्यधारा में लाना है। इसके लिए ब्रह्मावर्त करिडोर बनाने का प्रयास किया आएगा। श्र(ालुओं की सुविधा के लिए प्रत्येक घाट पर कपड़े बदलने की व्यवस्था की जाएगी।
बताते चलें कि डॉ0 निर्मला सिंह ने सपा की प्रवेशिका शुक्ला को 2816 वोटों से हराकर जीत हासिल की है। यहां 6948 मतदाताओं ने मतदान किया था। बसपा को मात्र 104 मत मिले। कांग्रेस को 130 मत मिले। निर्दलीय उम्मीदवार को उमा द्विवेदी को 527 मत मिले। निर्मला सिंह पहली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में वर्ष 2000 में देवरानी आशा सिंह को 2100 वोटों से हराकर पहली बार नगर पंचायत अध्यक्ष बनी थीं। इसके बाद 2005 में कांग्रेस 2010 में सपा और 2015 से अब तक भारतीय जनता पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष रही हैं। बिठूर नगर पंचायत के वार्ड 1 मैनावती नगर से शिवम निषाद, वार्ड 2 तात्या टोपे नगर से माधुरी कमल, वार्ड 3 पेशवा नगर से अनुज गुप्ता, वार्ड 4 सूबेदार नगर से राबिया खान, वार्ड 5 ध्रुव नगर से विभु विवेदी, वार्ड 6 महर्षि वाल्मीकि नगर से रमेश कान्त वर्मा, वार्ड 7 लक्ष्मीबाई नगर से शालू यादव, वार्ड 8 ब्रम्हनगर से सूरज सविता वार्ड 9 लवकुश नगर से संतोषी दीक्षित व वार्ड 10 अजीमुल्ला नगर से शैलेंद्र यादव विजयी घोषित किये गये।