Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

कांग्रेसियों ने राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन अलग-अलग जगहों पर केंक काटकर व. फल वितरण कर मनाया गया।
सोमवार को महानगर अध्यक्ष साजिद बेग ने महानगर कार्यालय कश्मीरी गेट मुलीबाला खेत पर कांग्रेस पाटी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी जिस प्रकार देश, समाज के लिए संघर्ष कर रहे हैं और आने वाले 2024 के चुनाव में जनता को कांग्रेस पार्टी की ओर ध्यान देना होगा, नही तो देश की तरक्की की गाड़ी बंद हो सकती है। वकार खालिक ने कहा भारत में राहुल गांधी ही एक मात्र नेता है जो देश के संबिधान, कानून व्यवस्था, किसानों ओर बेरोजगार युवाओं के लिए संघर्ष करने के लिए सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करने का काम करते रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी ने कहा कि 3600 किलोमीटर की भारत जोडो यात्रा करने वाले राहुल गांधी ने जिस प्रकार नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने का काम किया, जो साबित करता है कि कांग्रेस पार्टी की एक मात्र ऐसी पार्टी है जो देश के विकास, सोहार्द की बात करती है। इस दौरान अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मुरसलीन बेग, अशरफ इकबाल, पूर्व पार्षद प्रत्याशी हमबाद हुसैन, मजहर बेग, आजम आदि मौजूद रहे।
वहीं जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का जन्मदिन बड़ी ही सादगी के साथ मनाया। उन्होंने मंदिर में फलों का भोग लगाकर ईश्वर से उनकी दीर्घायु के लिए कामना की गई। साथ ही गरीबों का फल वितरित किये। उन्होने कहा कि 2024 में राहुल के नेतृत्व में जनता की सरकार बनेगी। जिसमें किसान, महिलाएं, युवा सभी लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करेंगे और देश के विकास में अपना योगदान देंगे। इस मौके पर पीसीसी सदस्य मनोज भटेले, शिकोहाबाद नगर अध्यक्ष मुकेश गॉड, नारखी ब्लॉक अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह जुरैल, रंजीत यादव, रामकुमार शर्मा, अखिलेश शर्मा, सलमान, चंद्रप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे। वहीं शहर कांग्रेश सेवादल अध्यक्ष नुरुल हुदा लाला राइन गांधी के नेतृत्व में देश के युवराज राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान ज्योति भारती, शोएब खान, सोनू, अमन खान, अशरफ अंसारी, समरीन खान, फैसल, नाजिम, अमर उद्दीन, मुकीम अंसारी, डॉ आरती मिश्रा, अमन द्विवेदी, सुनीता शुक्ला आदि मौजूद रहे।