Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहॉ पॉलीथिन का हो रहा निर्माण वहॉ पर हो कार्यवाही-पंकज गुप्ता

जहॉ पॉलीथिन का हो रहा निर्माण वहॉ पर हो कार्यवाही-पंकज गुप्ता

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की एक बैठक महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें नगर निगम प्रशासन के द्वारा छोटे-छोटे व्यापारियों का पॉलिथीन के नाम पर शोषण किया जा रहा है। जिसको लेकर विरोध प्रकट किया गया। व्यापार मंडल के महानगर कोषाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि नगर निगम द्वारा पॉलीथिन के नाम पर छोटे-छोटे कारोबारियों पर 25-25 हजार रू. का जुर्मान लगाना बिल्कुत गलत है। इस संबंध में प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ को एक पत्र भेजा गया है। जिसमें नगर निगम प्रशासन द्वारा व्यापारियों का पॉलीथिन अभियान के नाम पर उत्पीड़न किया जा रहा है। इससे अवगत कराया गया है। जल्दी ही उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल इस समस्या को खत्म करने के लिए सड़कों पर उतरेगा। साथ ही कहा कि जहां पर पॉलिथीन का निर्माण हो रहा है। जहां फैक्ट्रियां धड़ल्ले से चल रही हैं। वहां पर छापेमारी क्यों नहीं की जा रही है। जब उत्पादन बंद हो जायेगा, तो पॉलीथिन भी बंद हो जायेगी। बैठक की अध्यक्षता विमलेश जैन एवं संचालन आलोक मित्तल ने किया। बैठक में मोहित गुप्ता, राजू गुप्ता, संजय मित्तल, कमलेश जैन, अशोक गुप्ता, कमल गुप्ता, परम अग्रवाल, नरेश गुप्ता, बिरजू पंसारी, चंद्रेश अरोरा, सपन जैन, नमन जैन, सप्पू जैन तमाम किराना व्यापारी उपस्थित रहे।