Monday, May 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा नेत्री उमा भारती पहुंची वृंदावन

भाजपा नेत्री उमा भारती पहुंची वृंदावन

मथुरा। भाजपा की फायर ब्रांड नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती देर शाम धार्मिक नगरी वृंदावन पहुंची। पूरी तरह अध्यात्म के रंग में रंगी नजर आई भाजपा नेत्री ने नगर के विभिन्न मंदिरों में दर्शन कर पूजा अर्चना पर पुण्य लाभ कमाया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक सवालों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का कान्हा की नगरी से हमेशा लगाव रहा है। भाजपा नेत्री को जब भी राजनीति व्यस्तता से समय मिलता है, वह धार्मिक नगरी की आध्यात्मिक यात्रा पर जरूर पहुंच जाती हैं। सोमवार की शाम लंबे समय बाद वृंदावन पहुंची भाजपा नेत्री ने सिद्ध पीठ कात्यानी, केसी घाट स्थित हनुमान मंदिर, बांके बिहारी मंदिर में दर्शन कर पूजा अर्चना की इस दौरान उन्होंने किसी भी राजनीतिक विषय पर बात करने से इनकार कर दिया।