Saturday, May 4, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मेंहदी प्रतियोगिता में अव्वल हुए पुरस्कृत

मेंहदी प्रतियोगिता में अव्वल हुए पुरस्कृत

फतेहपुर। स्वयं सेवी संस्था डॉ. पूनम ग्राम विकास संस्थान की ओर से कैंप कार्यालय बुदवन में प्रथम सावन महोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया गया। जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता भी हुई। प्रतियोगिता में 51 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। लडकियों ने हांथ में छुपी कला को मेंहदी से दूसरे की हांथों में उकेरा। मेंहदी के कोन संस्था की ओर से उपलब्ध कराया गया। सभी प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर अपने कला को मेहंदी से हाथों में सजाया। अंजली सिंह प्रथम, अमृता सिंह दूसरा और अंशिका मिश्रा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षा डॉ. पूनम सिंह ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कहा कि लोगों के अंदर छुपी कलाओं को उभारने के लिए ऐसी प्रतियोगिता होती रहेंगी। इसके बाद अध्यक्षा डॉ.पूनम सिंह ने लड़कियों को शारीरिक साफ-सफाई की जानकारी दी। 30 लड़कियों को सेनेटरी पैड का निशुल्क वितरित किया। संगीत कार्यक्रम में लड़कियों और महिलाओं ने गीत गाए और डांस में धमाल मचाया। इस दौरान रिंकी गौड़, प्रियंका सिंह, सपना, नैंसी, अंशिका, प्रियांशी, नंदनी, नेहा मौर्य आदि मौजूद रहे।