Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रह्माकुमारी आश्रम में सजाई गई राधाकृष्ण की झांकी

ब्रह्माकुमारी आश्रम में सजाई गई राधाकृष्ण की झांकी

फिरोजाबाद। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम के मनाई गई। सेंटर से जुड़े भाई-बहनों ने धार्मिक समारोह में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण जन्मकथा तथा नंदोत्सव पर संगीतात्मक झांकी निकाली गयी।
झांकी का उद्घाटन डॉ प्रभास्कर राय, सरिता दीदी, डॉ उत्कर्ष अग्रवाल, डॉ विवेक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलन कर किया। पूर्व विधायक राकेश बाबू, उनकी पत्नी किरण, डॉ शैली गुप्ता व अनेक गणमान्यों ने झांकी के दर्शन किये व स्वरूपों की आरती की। इस मौके पर सरिता दीदी ने श्रीकृष्ण के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।




उन्होंने कहा कि वे परमपिता परमात्मा शिव से सहज राजयोग की शिक्षा प्राप्त की। वास्तव में मनुष्य ही दैवीय गुण धारण करने के बाद देवता कहलाते है। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का व्यक्तित्व निर्विवाद रूप से एक अत्यंत अध्यात्मिक था। वे जन्म से ही महान थे। महान दिव्य पुरूष श्रीकृष्ण का आगमन बहुत जल्द ही होगा। सभी अथितियों ने झांकी और ब्रह्माकुमारीज संस्था की सराहना की। इस दौरान मनोज शर्मा, अनुपम शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ हरिओम शर्मा आदि मौजूद रहे।