Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाठ पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाठ पर कांग्रेसियों ने निकाली पदयात्रा

फिरोजाबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आहवान पर तथा प्रदेशाध्यक्ष अजय राय के निर्देश पर राहुल गांधी द्वारा की गई भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाठ पर नगर में एक पदयात्रा जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा रसूलपुर अम्बेडकर पार्क से निकाली गई। जिसमें सैकडो कांग्रेसियों ने प्रतिभाग कर यात्रा को सफल बनाया। पदयात्रा का शुभारम्भ कांग्रेस जिलाध्यक्ष संदीप तिवारी ने रसूलपुर ऑबेडकर पार्क स्थित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। पदयात्रा नालबंद चौराहे, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, सेंट्रल टॉकीज चौराहा होते हुए गाँधी पार्क स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संपन्न हुई। पदयात्रा मे मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव व जिला प्रभारी आशुतोष दीक्षित शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने बताया कि राहुल गाँधी द्वारा जो 4081 किलोमीटर की जो भारत जोड़ो यात्रा की गई, जो कि 12 राज्यो से 2 केंद्र शाशित प्रदेशो से, 75 जिलो तथा 76 लोकसभा क्षेत्रो से 136 दिनों की यात्रा ने लोगो के मन में एक अमिट छाप छोड़ी है। नगर अध्यक्ष हाजी साजिद बेग ने कहा कि देश में बढ़ती नफरत को मिटाने के लिए राहुल ने नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोली है।


आज भारत जोड़ो यात्रा की प्रथम वर्षगाँठ हम सभी ये संकल्प लेते हैं कि देश से नफरत के मिटाकर लोग के बीच भाई चारा स्थापित करना है। पदयात्रा में पीसीसी सदस्य प्रकाश निधि गर्ग, वकार खालिक, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष चाँद कुरैशी, पार्षद नुरुल हूदा लाला राइन, धर्म सिंह यादव, हाजी नसीर अहमद, मनोज भटेले, शफात खान राजू, दाऊद खान, यश दुबे, संत कुमार, मुकेश गौड़, विजयनाथ वर्मा, चंद्रकांत यादव, मनीष द्विवेदी, गुलाम जिलानी आदि मौजूद रहे।