Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला शक्ति ने शिव शक्ति वृद्धाश्रम में प्रभुजनों को कराया भोजन

महिला शक्ति ने शिव शक्ति वृद्धाश्रम में प्रभुजनों को कराया भोजन

फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति के द्वारा सेवा सप्ताह की श्रृंखला में अपना घर शिव शक्ति वृद्धाश्रम में प्रभुजनों को भोजन करा कर पुण्य लाभ लिया। संस्था की अध्यक्षा पूनम गुप्ता ने बताया कि शिव शक्ति वृद्वाश्रम में मानसिक व शारीरिक रूप से असहाय और असमर्थ है। उन सभी प्रभुजनों को भोजन कराया गया। साथ ही फल वितरित किये गये। प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर सौम्या चौहान की उपस्थिति में यह सेवा कार्य संपन्न हुआ। प्रशासनिक निदेशिका प्राची अग्रवाल एवं वित्त निदेशिका राखी बंसल ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा होती है, ऐसे असहाय लोगो की सभी को सहायता करनी चाहिए। इस अवसर पर रेणु अरोड़ा, उषा पराशर, मंजू सिंह, नीता गुप्ता, रेखा यादव, कल्पना राजोरिया, कमलेश सचदेवा, अनुपम, गुंजन, राधिका, मोनिका, रीना गर्ग, गौरी, नीतू बंसल, बीना चौहान, मधु, रीना, कमलेश, प्रीती, पारुल, निहारिका, राधिका, उषा पोरवल, डिम्पल सिंहल आदि मौजूद रही।