Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दलित गौरव संवाद में शहर से गांव तक चौपाल लगाएगी कांग्रेस

दलित गौरव संवाद में शहर से गांव तक चौपाल लगाएगी कांग्रेस

मथुरा। कांग्रेस ने नौ अक्टूबर को कांशीराम के परिनिर्वाण दिवस से 26 नवंबर संविधान दिवस तक प्रदेश के सभी जनपदों में स्वाभिमान के वास्ते संविधान के रास्ते नारे के साथ दलित गौरव संवाद आयोजित करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा बताया कि दलित गौरव संवाद में प्रत्येक विधानसभा से 20 दलित बाहुल्य गांव की सूची प्रदेश मुख्यालय भेजी गई है। कार्यक्रम के दौरान दलित अधिकार मांग पत्र भरवा जाएंगे। दलित अधिकार पत्र दलित समाज के इंजीनियर वकील वकील शिक्षक समाजसेवी प्रधान बीडीसी जिला पंचायत के पूर्व व वर्तमान सदस्य आदि लोगों से भरवाये जाएंगे। प्रत्येक दिन प्रत्येक पदाधिकारी को सात अधिकार मांग पत्र भरवा जाने का कार्य करना है तथा मांग पत्र भरवाए जाने के बाद अपनी फोटो सोशल मीडिया पर डालनी होगी। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जनपद प्रभारी जनपद में पांच अधिकार मांग पत्र भरवाएंगे तथा प्रदेश महासचिव जनपद में 15 अधिकार मांग पत्र भरवाएंगे। प्रदेश सचिव वह जनपद प्रभारी पांच मांग पत्र प्रत्येक विधानसभा में भरवाएंगे। प्रत्येक विधानसभा में 500 दलित अधिकार मांग पत्र भरवाए जाएंगे। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष व विधानसभा में रह चुके प्रत्याशियों को अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। प्रत्येक विधानसभा में 10 रात्रि चौपाल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष दो रात्रि चौपाल में शामिल होंगे तथा जनपद प्रदेश महासचिव चार रात्रि चौपाल में शामिल होंगे। प्रदेश सचिव जनपद प्रभारी प्रत्येक विधानसभा में दो दो रात्रि चौपाल में शामिल होंगे। विधानसभा प्रत्याशी रहे एवं ब्लॉक अध्यक्ष अपने अपने क्षेत्र में रात्रि में चौपाल का आयोजन करेंगे तथा दलित बस्तियों में रात्रि चौपाल करने वाले आयोजन को वह गणमान्य को लोकसभा स्तर में कौन ग्रुप का सदस्य बनाया जाएगा जनपद में रात्रि चौपाल पूरी होने के बाद लोकसभा, जनपद मुख्यालय बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें कोर ग्रुप का गठन किया जाएगा रात्रि चौपाल की समाप्ति अधिकार मांग पत्र भरवा जाने एवं कोर ग्रुप के गठन के उपरांत 18 मंडलों में पदयात्रा निकाली जाएगी इसी के साथ जनपद मथुरा में पदयात्रा निकाली जाएगी जिसमें सभी कांग्रेसी जन उपस्थित रहेंगे दलित कांग्रेस के प्रदेश व जिला व शहर के पदाधिकारी इस कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे।
प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी मथुरा के अध्यक्ष चौधरी भगवान सिंह वर्मा तथा युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकदम ठाकुर नरेश पाल सिंह जसावत ठाकुरदास महाराज जी रोशन लाल युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर डॉक्टर अजीत सैनी राम भरोसी चौधरी ठाकुर बदन सिंह गिर्राज सिंह छोकर ठाकुर प्रिया पाल सिंह अखलाक चौधरी आदि थे।

⇒ ‘‘जन सामना’’ वेब न्यूज पोर्टल पर प्रसारित सामग्री जैसे – विज्ञापन, लेख, विचार अथवा समाचार के बारे में अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं अथवा कोई सामग्री आपत्तिजनक प्रतीत हो रही है, तो आप मोबाइल न0 – 9935969202 पर व्हाट्सएप के माध्यम से संदेश भेज सकते हैं। ई-मेल jansaamna@gmail.com के माध्यम से अपनी राय भेज सकते हैं। यथोचित संशोधन / पुनः सम्पादन बिना किसी हिचकिचाहट के किया जायेगा, क्योंकि हम ‘‘पत्रकारिता के आचरण के मानक’’ का पालन करने के लिये संकल्पवद्ध हैं। – सम्पादक