Friday, May 17, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सुहागनगरी में धूमधाम से मना विजयादशमी का पर्व

सुहागनगरी में धूमधाम से मना विजयादशमी का पर्व

फिरोजाबाद। विजयदशमी का पर्व मंगलवार को सुहागनगरी में बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रमों में हवन करने के बाद शस्त्र पूजे गए। इस दौरान कहीं एकजुटता का आह्वान किया गया।
शहर के आरएसएस चंद्र नगर महानगर के नेतृत्व में महानगर की 60 शाखाओं पर विजय दशमी पर्व मनाया गया। सुबह सात बजे पदाधिकारियों ने भारत माता एवं संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रमों में स्वयंसेवक अनुशासित तरीके से पूर्ण गणवेश में पंक्तिबद्ध नजर आए। स्वयंसेवकों ने शस्त्रों का पूजन करने के बाद पुष्प अर्पित किए। इसके बाद विचार गोष्ठी हुईं। जिसमें वक्ताओं ने कहा कि अधर्म पर धर्म की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत का यह पर्व सभी लोगों के लिए प्रेरणादायी है। इसी दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। वहीं दूसरी मान्यता यह भी है, कि इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नामक असुर का वध किया था। वहीं माता प्रसाद कलावती देवी कालेज में विभाग प्रचारक प्रमोद ने भी विजयादशमी पर्व मनाया। आरएसएस सदर खंड के स्वयंसेवकों ने गांव फुलायची में कार्यक्रम किया। जिला ज़िला संघ चालक राम लखन सिंह गुर्जर ने शुभारंभ करते हुए कहा कि संघ की स्थापना विजयादशमी के दिन जिस उद्देश्य के साथ की गई थी, उसका फल आज देश और समाज में दिखाई दे रहा है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ सज्जन शक्ति के संघटन द्वारा समाज परिवर्तन के अपने कार्य को निरंतर आगे बड़ा रहा है। मौके पर ज़िला शारीरिक प्रमुख दिलीप सिंह, अभिनव सिंह, उत्कर्ष सिंह आदि उपस्थित रहे।