Saturday, June 1, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » के.डी.एम.ए. वर्ल्ड में करमांजलि तत्वातरण-2023 का भव्य आयोजन

के.डी.एम.ए. वर्ल्ड में करमांजलि तत्वातरण-2023 का भव्य आयोजन

कानपुर नगरः जन सामना डेस्क। अपनी चिरपरिचित भव्यता मोहकता, मनोरंजकता से भरपूर अतुल्य वार्षिकोत्सव करमांजलि तत्वातरण-2023 के आयोजन ने केडीएमए ग्रुप ऑफ स्कूल की मनोहारी संध्या को अपनी विविधता एवं नवीनता से न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया बल्कि उनके समक्ष पर्यावरण की समस्या, बदलता सिनेजगत व जीवन को सफल बनाने में सरकारों का महत्व तथा प्रगति की ओर अग्रसर होते हुए नये भारत का स्वरूप प्रस्तुत किया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य केडीएम वर्ल्ड सुप्रिया राजा ने स्कूल रिपोर्ट में सत्र के दौरान प्राप्त उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
हयूगेनीगल बॉड में बच्चों ने पशुओं के प्रति प्रेम की धारणा को विकसित करने का प्रयास किया जो सराहनीय था।
संस्कार नृत्य नाटिका द्वारा पुराने व नये संस्कारों को दर्शाकर यह बताने का प्रयास किया गया कि यदि हम अपने संस्कारों से जुड़े रहेंगे तभी उन्नति के मार्ग पर बढ़ सकेंगे।
नन्हे-मुन्नों द्वारा प्रस्तुत शैडोज ऑफ हेज में जहाँ बच्चों ने प्रदूषण व पेड़ों के कटने एवं आक्सीजन की कमी को प्रदर्शित करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न वाद्ययंत्रों की एक साथ विविध लय एवं धुनयुक्त मनमोहक कर्णप्रिय झंकार से युक्त स्कूल आर्केस्ट्रा करम मेलोडी रागा-राक्स की मनमोहक प्रस्तुति ने ऐसा समा बांधा कि दर्शक झूम उठे।
गुरुकुल में शिक्षा पद्धति का बदलता स्वरूप दिखाया गया व प्राचीन गुरू-शिष्य की परंपरा को भी प्रदर्शित किया गया।
के.डी.एम.ए. ग्रुप ऑफ स्कूल्स, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन एवं ऑल इण्डिया चेस फेडरेशन के अध्यक्ष डा. संजय कपूर द्वारा मुख्य अतिथि दुर्गा शंकर मिश्रा (उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव), अमित गुप्ता (कमिश्नर ऑफ कानपुर), विशाख जी (डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट, कानपुर) डा. रामकृष्ण स्वर्णकार (कमिश्नर ऑफ पुलिस), आलोक सिंह जी (ए.डी.जे. कानपुर नगर), आनन्द प्रकाश तिवारी जी (ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, कानपुर), नीलाब्जा चौधरी (ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस, कानपुर), सैमुअल पॉल (एम.डी. केस्को) को विजय कपूर जी (चेयरमैन, के.आई.डी.ई.सी.) एवं डा. संजय कपूर (चेयरमैन, के.डी.एम.ए. गुप ऑफ स्कूल्स) ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
तद्पश्चात् हनुमान चालीसा के नृत्य ने मंगलमय परिवेश स्थापित कर लोगो को भक्तिमान से परिपूर्ण कर दिया।
चैम्पियन ऑफ एरेना में पुराने खेलों से नये खेलों की तरफ बढ़ता हुआ बचपन दिखाया गया।
डिजिटल धरा में सोने की चिड़िया कहलाने वाला व चंद्रमा से चंद्रयान तक पहुंचने वाला भारत दर्शाया गया।
अस्तित्व नारी शक्ति पर बच्चों ने एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की जिसमें नारी को समाज की धुरी के रूप में दिखाया गया। मंच का संचालन कक्षा 11 की छात्रा वान्या आनन्द, भाव्या दीक्षित एवं कक्षा-12 के कर्मण्य जैन, ओम सिंह, आकृति एवं अनंत द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दुर्गा शंकर मिश्रा ने कार्यक्रम में शामिल 1000 विद्यार्थियों के अथक परिश्रम द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की भूरि-भूरि सराहना करते हुए कहा- इस प्रकार के प्रेरणाप्रद कार्यक्रम बच्चों के भीतर की छिपी हुई प्रतिभा को उभार कर उनके रूचि के अनुसार मंच प्रदान कर उन्हें एक नई पहचान देते हैं। उन्होने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय में इस तरह के कार्यक्रम होने चाहिए जिससे बच्चों में छिपी प्रतिभा का अवलोकन हो सके और अभिभावकों को भी अपने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने में सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मै स्कूल के शिक्षको व स्टाफ को बधाई देता हूॅ व उनके कार्य की सराहना करता हूॅ की व बच्चों को संस्कारवान बना रहे है। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण व्यक्तित्व के विकास की नीव स्कूल में ही डाली जाती है।
के.डी.एम.ए. ग्रुप ऑफ स्कूल्स के चेयरमैन डा0 संजय कपूर जी ने मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथि को स्मृति चिह्न प्रदान किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या प्रियंका सहगल (के.डी.एम.ए. इण्टरनेशनल), प्रधानाचार्या श्रीमती आर0 महाजन (द लॉलीपॉप्स), एक्टीविटी इंचार्ज श्रीमती भारती सिंह, कोआर्डिनेटर्स सीमा नागपाल, गीता आनन्द, उषा सिन्हा, प्रियंका सिंह, दिलप्रीत कौर सहित समस्त अध्यापकगण उपस्थित थे।