Friday, June 14, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दो गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो गांजा तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चन्दौलीः जन सामना संवाददाता। जिले की चकिया पुलिस ने क्षेत्र के उसरी शाहपुर चौमुहानी से भभुआ बिहार निवासी बाइक सवार दो युवकों के पास से 5.700 ग्राम गांजा बरामद किया है। इस सम्बन्ध में बताया गया कि पुलिस अधीक्षक के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम के लिए दिए गये निर्देश के क्रम में क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी द्वारा गठित टीम ने उक्त सफलता पाई है। गिरफ्तार अभियुक्तों में श्याम नारायण राजभर तथा भोनू कुमार दोनों ग्राम भालु बुढ़न थाना चैनपुर कैमूर भभुआ बिहार के बताये गये हैं। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस इन पर मु.अ.स.316/2023 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई में व्यस्त है।
गिरफ्तार करने वालों में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी, उप निरीक्षक दुर्गादत्त यादव चौकी प्रभारी सैदपुर, उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र पटेल चौकी प्रभारी कस्बा चकिया, उप निरीक्षक शिवजी यादव, हेड कांस्टेबल नंदलाल सरोज, हेड कांस्टेबल जय भरत यादव व कांस्टेबल अरुण कुमार वर्मा शामिल रहे।