Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीपावली पर घर व दुकानों की सजावट के लिए सज गया बाजार

दीपावली पर घर व दुकानों की सजावट के लिए सज गया बाजार

फिरोजाबाद: जन सामना संवाददाता। दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही सजावट के सामन की दुकानों भी गुलजार दिखाई दी। दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देख दुकानदार भी प्रसन्न दिखाई दिए। सजावटी झालर से लेकर आर्टीफिशन फूल, गुलदस्तें व पौधे की खरीददारी बढ़ गई है। वहीं गुजराती बंदनवार, गणेश व राधाकृष्ण की फोटो वाली बंदनवार लोगों को पंसद आ रही है।
दीपावली के कुछ ही दिन शेष रह गए। लोगों ने घरो और दुकानों को सजाने के लिए आर्टीफिशल फूल एवं गुलदस्तें आदि सजावटी सामानों की खरीददारी कर रहे है। वहीं सजाने के लिए फ्लेटिंग कैडल अलग-अलग रंगों में बिक रही। जो कि आकर्षण रूप देने के साथ दीपावली के त्यौहार को महकाएगी। इसके अलावा दरवाजों को सजाने के लिए लक्ष्मी गणेश व शुभ लाभ वाली बंटनवार आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस बार बाजार में जयपुर की झालर की डिमांड ज्यादा है। जयपुर से दीपक, घंटा, गणेश, विभिन्न झालर बाजार में मौजूद है। जो कि देखने में काफी सुंदर है। यह भारतीय संस्कृति को दर्शा रही है।