Friday, September 20, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » “पानी के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए पानी” का कार्यक्रम का किया आयोजन

“पानी के लिए महिलाएं, महिलाओं के लिए पानी” का कार्यक्रम का किया आयोजन

कानपुर नगर। भारत सरकार द्वारा प्राप्त आदेश के क्रम में जल दिवाली कार्यक्रम में अमृत 2.0 के अन्तर्गत अभिनव प्रयास “पानी के लिए महिलाए, महिलाओं के लिए पानी” का आयोजन जलकल विभाग नगर निगम कानपुर एंव जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कानपुर नगर केे माध्यम से संचालित दीनदयाल अन्त्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम) के सयंुक्त तत्वाधान में स्वयं सहायता समूहो की 40-40 महिला सदस्यों को गंगा बैराज, श्री राम मनोहर लोहिया, जल सम्पूर्ति परियोजना एवं गंगा बैराज, जे0 एन0 एन0 यू0 आर0 एम0, फेज-1 में स्थित वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट में भम्रण कराया गया, जिसमें महिलाओं को स्सम्मान वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट लाया गया जिसके उपरान्त के0 पी0 आनन्द महाप्रबन्धक जलकल विभाग कानपुर नगर, डॉ0 पी0 के0 सिंह अधिशासी अभियन्ता जलकल विभाग कानपुर, रामेन्द्र पाण्डेय सहायक अभियन्ता जलकल विभाग, अजमल हुसैन अधिशासी अभियन्ता जल निगम कानपुर, राहुल तिवारी सहायक अभियन्ता जल निगम कानपुर एवं तेज कुमार परियोजन अधिकारी (डूडा) व कु0 शिवागी सिंह एंव शुभम गुप्ता शहर मिशन प्रबन्धक (डूडा), सामुदायिक आयोजक दीपेन्द्र सिंह, चन्द्रा विश्वकर्मा तथा कुलदीप निषाद द्वारा महिलाओं कों पुष्प देकर स्वागत किया गया, जिसके उपरान्त सभी महिलाओं को फील्ड किट का वितरण किया गया, डॉ0 पी0के0 सिंह अधिशासी अभियन्ता जलकल विभाग कानपुर व अन्य द्वारा महिलाओं को शुद्व जल की विभिन्न प्रक्रियाओं से संवेदित करते हुए उन्हें घरों में स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में बहुमूल्य जानकारी प्रदान की गयी। इसके उपरान्त सभी महिलाओं को गंगा बैराज, श्री राम लोहिया, जल सम्पूर्ति परियोजना एवं गंगा बैराज, जे0 एन0 एन0 यू0 आर0 एम0, फेज-1 में स्थित वाटर ट्रीटमेन्ट प्लान्ट का भ्रमण कराया गया, जिसमें महिलाओं को शहर की पाइप जल प्रणाली, पानी के स़्त्रोत, शोधन प्रक्रिया तथा नलों तक पानी पहुँचाने की प्रक्रियाओ आदि के सम्बन्ध में डॉ0 पी0के0 सिंह अधिशासी अभियन्ता जलकल विभाग कानपुर व वाटर ट्रीटमेंन्ट प्लाट के इंचार्ज/नोडल अधिकारियों के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण के उपरान्त संजू शर्मा, निशा अंसारी, सीमा सिंह आदि महिलाओं से प्रशिक्षण की फिडबैक लिया गया और उन्हें जल पान आदि कराने के पश्चात् स्सम्मान वापस उन्कें गन्तव्य तक पहुँचाया गया।