Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेखपाल संघ का 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

लेखपाल संघ का 62 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

हाथरस। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का 62 वां स्थापना दिवस तहसील दादरी नोएडा गौतमबुद्ध नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया और कार्यक्रम में लेखपाल संघ से जुड़े वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के संस्थापक स्व. मुरारीलाल शर्मा के तैल चित्र पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व लेखपाल राजवीर सिंह द्वारा माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन करने में सहभागिता अदा की। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व खंड मंत्री अतर सिंह यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम में लेखपाल संघ की जिलाध्यक्ष डिंपल यादव, सचिव नरेंद्र कुमार, सेवानिवृत पूरनचंद शर्मा, सतीश सैनी, धर्मवीर शर्मा, रणवीर शर्मा, आनंद स्वरूप शर्मा, श्रीनिवास आदि अनेक पदाधिकारी सहित द्वारका प्रसाद, नीरज भाटी, राजेश कुमार शर्मा, बृजमोहन शर्मा, नरेश कुमार शर्मा, सरजीत, आदित्य, बृजेश विकल, अरविंद श्रीवास्तव, राजकुमार नागर, केके शर्मा आदि काफी संख्या में लेखपाल उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन अमित कुमार लेखपाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त लेखपालों के साथ-साथ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व लेखपाल राजवीर सिंह का भी माला पहना कर भव्य एवं जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजवीर सिंह ने लेखपाल संघ की स्थापना दिवस पर कहा कि लेखपाल संघ का स्थापना दिवस बहुत ही गौरवानित करने वाला दिन है। उन्होंने कहा कि हम लेखपालों की जो भी समस्याएं होती थी या है उनको लेखपाल संघ के माध्यम से उनका निराकरण समाधान करने का बहुत ही सरल एवं उचित मध्य व संगठन है।