Monday, July 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » स्व. मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती के उपलब्ध में निकलेगी शोभायात्रा

स्व. मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती के उपलब्ध में निकलेगी शोभायात्रा

फिरोजाबाद। द्रविड जनकल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव एवं संत धर्मदास महाराज ने बताया कि 26 नवम्बर दिन रविवार को शाम तीन बजे धरती पुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में एक विशाल शोभायात्रा शहीद चौक रसूलपुर से निकाली जायेगी। जो कि नालबंद चौराहा, घंटाघर, शास्त्री मार्केट, सदर बाजार, सिनेमा चौराहा, गांधी पार्क चौराहा, बस स्टेंड, सुभाष तिराहा होते हुए सुहाग स्थित पहुंचकर सम्पन्न होगी। शोभायात्रा का अध्यक्ष हरेन्द्र यादव को बनाया गया है। शोभायात्रा में पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक महापुरूषो को डोले के साथ संविधान दिवस का डोला शामिल होगा।