Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भक्तों ने कैला देवी व हनुमान मंदिर में 5100 दीपक जलाकर मनाई देव दीपावली

भक्तों ने कैला देवी व हनुमान मंदिर में 5100 दीपक जलाकर मनाई देव दीपावली

फिरोजाबाद। रामलीला परिसार स्थित श्री सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा श्री सिद्धेश्वर नाथ मंदिर पर भव्य दीपोत्सव एवं रंगोली का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सिद्धेश्वर नाथ सेवा समिति द्वारा हनुमान मंदिर एवं केला देवी मंदिर में हजारों की संख्या में दीपक जलाकर देव दीपावली पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर प्रांगण में सभी भक्तों ने 5100 दीपक जलाकर देव दीपावली मनाई। साथ ही रंगोली सजाई गई। मंदिर परिसर दूधिया रोशनी से जगमगा रहा था। मंदिर महंत जगवन राम, पंडित राजीव लोचन, पंडित हरिदत्त, पंडित मदन मोहन, पंडित सचिन द्वारा दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। जिसमें समिति के कार्यकर्ता एवं महिला मंडल एवं बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस दौरान समिति संजीव अग्रवाल, संदीप बंसल, अंशु जैन, विवेक अग्रवाल, अजय, संजय अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, अभिषेक, अनुज, सिद्धार्थ, पार्षद प्रमोद राजोरिया, पार्षद मुकुल दिवाकर, पार्षद आशीष दिवाकर, पार्षद हरिओम वर्मा, अनुग्रह गोपाल एवं महिला मंडल अंजू, शिखा, नेहा, तुलसी, पूनम, अंशु, जानवी, कशिश, आभा, मानसी आदि भक्तों ने धर्मलाभ लिया।