Monday, July 8, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राजस्थान, एम पी और छतीसगढ़ चुनाव परिणामों से फूले नहीं समा रहे भाजपाई

राजस्थान, एम पी और छतीसगढ़ चुनाव परिणामों से फूले नहीं समा रहे भाजपाई

मथुराः जन सामना ब्यूरो। लोकसभा चुनाव से पहले पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से रविवार को चार राज्यों के चुनाव परिणाम आ गये। इनमें से तीन राज्यों में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनी है। इससे भाजपा उत्साहित है। चुनाव परिणामों को लेकर लोगों में उत्सुकता थी। सुबह से ही लोग मतगणना के रूझान और परिणामों पर नजरें गड़ाए रहे। जैसे जैसे दिन चढा भाजपाइयों के चेहरे खिलते चले गये। विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिले बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। मथुरा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जगह जगह आतिशबाजी कर चलाकर खुशी का इजहार किया। युवा मोर्चा मथुरा महानगर द्वारा नगर में विभिन्न जगहों पर आतिशबाजी और मिष्ठान वितरण किया। प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा पवन हिडोल और नितिन कौशिक ने बताया कि ये भाजपा की रीति-नीति और जनता की जीत हैं। ज़िला अध्यक्ष यज्ञदत्त कौशिक और राजेश पिण्टू पूर्व पार्षद ने बताया कि ये जीत मोदी जी पर जनता के विश्वास की जीत हैं। जिला महामंत्री यतेन्द्र फौजदार और बृजेश कुंतल ने बताया युवा मोर्चा जीत की ख़ुशी में पूरे मथुरा महानगर में हर मण्डल पर जश्न बनाया जा रहा हैं। भाजपा से रमा शंकर पांडेय ने युवाओं का जोश बढ़ाया। युवा मोर्चा से दिनेश प्रधान, अभय रावत, शुभम् चौधरी, रजत दिवेदी, आशीष शर्मा, राहुल ठाकुर, करन, निखिल गर्ग, पीयूष शर्मा आदि उपस्थित रहे। कोसीकला में नगर पालिका अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को लडडू खिलाते हुए शानदार जीत के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा अब राजस्थान, मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ में भी अब विकास और तेजी से होगा। इस दौरान ठा. भानू प्रताप सिंह, अजय गोइंका, नेमचंद गर्ग, अजय वार्ष्णेय, हरदेव मीणा, पिंटू पूर्व सभासद, सभासद टिंकुर अग्रवाल, सभासद मनीष जैन, विष्णु सैनी, गोपाल शर्मा, मोहन दलाल मौजूद रहे।