Saturday, September 28, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विकसित भारत संकल्प यात्रा में देश को विकसित बनाने का लिया संकल्प

विकसित भारत संकल्प यात्रा में देश को विकसित बनाने का लिया संकल्प

फिरोजाबाद/सिरसागंज। गांव गढ़सान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल और प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रज बहादुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। कायर्क्रम से पूर्व मुख्य अतिथि और मंचासीन अतिथियों का माल्यार्पण और साफा बांध कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने मां भारती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। जिसके लिए अब देश के अंदर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी श्रृंखला में बुधवार को सिरसागंज के गांव गढ़सान में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को बताया। उन्होंने किसान सम्मान निधि, उज्जवला, आयुषमान सहित अनेक लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में गरीब, मजदूर, व्यापारी, युवा सहित सभी वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिससे हमारे देश का हर वर्ग तरक्की करे। जब देश का किसान, युवा, व्यापारी, कर्मचारी और मातृ शक्ति का विकास होगा। देश को विकसित बनाने में इन सभी का योगदान रहेगा। मंचासीन अतिथियों में प्रदेश उपाध्यक्ष ब्रजबहादुर सिंह, जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह राकेश शंखवार महानगर अध्यक्ष, पूर्व विधायक हरिओम यादव, विधायक टूंडला प्रेमपाल सिंह धनगर, ओमप्रकाश वर्मा पूर्व विधायक, सुमन चतुर्वेदी, श्वेता पोरवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा, शशिकला यादव, रंजना सिंह चौयरमैन, हनुमंत सिंह बघेल, आकाश शर्मा, रामकैलाश यादव, विजय प्रताप सिंह यादव छोटू पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, जोगेन्दर यादव प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख मदनपुर, जिला प्रवक्ता व मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, विजय यादव प्रधान नसीरपुर, डॉ एसपी लहरी आदि मौजूद रहे।