Tuesday, July 9, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने का दिया संदेश

रंगोली के माध्यम से लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने का दिया संदेश

फिरोजाबादः जन सामना संवाददाता। महात्मा गांधी बालिका विद्यालय पीजी कॉलेज की प्राचार्या डॉ0 अंजु शर्मा, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 संध्या द्विवेदी और डॉ0 प्रिया सिंह के निर्देशन में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। साथ ही रंगोली के माध्यम से छात्राओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 संध्या द्विवेदी ने मतदान की उपयोगिता और मतदान पर्व की लोकतंत्र विषय पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मतदान केवल आपका अधिकार नही है, बल्कि एक जिम्मेदारी है और देश की भावी युवा पीढ़ी के रूप में अपने देश की शासन व्यवस्था को मजबूत जनादेश देने हेतु अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करना आवश्यक है। कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 संध्या द्विवेदी ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के आगामी कार्यक्रम की प्रारंभिक रूपरेखा से अवगत कराया। चित्रकला विभाग की डॉ0 पूनम ने स्लोगन प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के रूप में भूमिका का निर्वाह किया। छात्राओं ने आरुषि के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान विषय पर अत्यंत ही आकर्षक व विशाल रंगोली का निर्माण किया। वहीं संवेदना, सिमरन, कोमल, प्रतीक्षा द्वारा लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। वहीं मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए विद्यालय प्रांगण से एक जागरूकता रैली निकाली गई। जिसमे छात्राओं ने लोंगो को लोकतंत्र के महापर्व में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।