Sunday, October 6, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अविरल-2023 में दिखीं मनमोहक झलकियाँ

अविरल-2023 में दिखीं मनमोहक झलकियाँ

कानपुर नगर। आक्सफोर्ड ग्रुप ऑफ विद्यालय में वार्षिकोत्सव अविरल-2023 का किया गया। कार्यकम की शुरूआत मुख्य अतिथि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना व आई०ए०एस० सौम्या पाण्डेय लेबर कमिश्नर के द्वारा किया गया। जिसके बाद गणेश व सरस्वती वन्दना के द्वारा कार्यक्रम का आरम्भ किया गया। इसी क्रम में प्ले ग्रुप के नन्हें मुन्ने छात्र आरना, सुशान्त, शहजा वैभव के स्वागत नृृत्य से सभी का मन मोह लिया। इसके अलावा छात्रों के द्वारा अनेक रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कक्षा 5 की छात्रा शोभा द्वारा ब्यूटी ऑफ नेचर पर सुनाई गई कहानी से सभी को आत्मविभोर कर दिया।
स्वयं को स्वस्थ एवं फिट रहने की कला को विद्यालय के छात्रों ने ‘बोगा’ के माध्यम से समझाने का सुन्दर प्रयास किया। हमारे देश के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशा पर आधारित नृत्य नाटिका को कक्षा दो के छात्राओं के भावपूर्ण प्रदर्शन किया।
आर्टिकल 370 पर कक्षा छः से आठ के छात्राओं द्वारा नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गयी। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का वन गमन, सीता हरण, राम-रावण युद्ध एवं राम का लक्ष्मण-सीता सहित अयोध्या वापस आना आदि दृश्यों को प्रस्तुत किया गया। साथ ही राम भक्त हनुमान जी की हनुमान चालीसा का सुन्दर प्रस्तुतीकरण कक्षा नौ के छात्राओं द्वारा किया गया। ‘चन्द्रायान’ पर आधारित कार्यकम कक्षा नौ के छात्रों द्वारा प्रस्तुत किया गया।
महिला सशक्तिकरण पर आधारित कार्यकम कक्षा ग्यारह एवं बारह की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया। इसके अतिरिक्त अनेक और भव्य कार्यक्रम जैसे – कृष्ण दशावतार, कराटे, राजस्थानी नृत्य वैश्नवी, खुशबू, यशिका ने घूमर गिददा भाँगड़ा से दर्शकों को अंत में थिरकने के लिए मजबूर कर दिया।
विद्यालय के प्रबंधक / सचिव विजयलक्ष्मी शर्मा, चेयरपर्सन आशीष कुमार शर्मा ने आक्सफोर्ड अॅाफ इंस्टीट्यूशन्स के संस्थापक स्व. राजेन्द्र नाथ शर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। विगत वर्ष के मेधावी छात्र छात्राओं तथा विभिन्न क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन करने वाले होनहारों को पुरस्कृत किया।