Friday, July 5, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान किया

मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर दान किया

ऊंचाहार, रायबरेली। मकर संक्रांति के अवसर पर प्रातः काल से ही दक्षिण वाहिनी मां गंगा, गोकर्ण ऋषि की तपोस्थली गोकना घाट पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद मां गंगा गोकर्ण जन कल्याण सेवा समिति के तत्वाधान में भगवान के उत्तरायण के पश्चात तथा तथा भीष्म पितामह को याद कर उनको श्रद्धा सुमन अर्पण कर आरती ,पूजन व दीपदान किया। उससे पूर्व समिति द्वारा मंदिरों में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विचार व्यक्त करते हुए संस्था के सचिव व मुख्य पुजारी पंडित जितेंद्र द्विवेदी ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन देव भी धरती पर अवतरित होते हैं, आत्मा को मोक्ष प्राप्त होता है अंधकार का नाश व प्रकाश का आगमन होता है। इसी दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शनि से मिलते हैं शनि का स्वामी राशि मकर होने से भगवान सूर्यदेव, दक्षिणायन से उत्तरायण होते हैं। इसी समय का इंतजार बाणों की शैय्या पर लेटे भीष्म पितामह भी कर रहे थे। इसीलिए आज मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। आज के दिन गंगा स्नान करने या गंगाजल का पान करने से पापों का नाश तथा विशेष पूर्ण फल की प्राप्ति होती है।
घाट की सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत आदर्श कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना ऊंचाहार दलबल के साथ में डटे रहे। साथ ही अमर सिंह लेखपाल, डॉ राजकुमार मिश्रा पूर्व एडीओ पंचायत सतनाम सिंह , अमरेंद्र बहादुर सिंह चाचू, समाजसेवी, सत्यम बाजपेई, समाजसेवी।नीरज सिंह बघेल,अर्पित कुमार, राम प्रकाश दीक्षित, भूसू माली, सोमेश कुमार,सहित अनेकों लोग मौजूद रहे।