Sunday, June 8, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्र रक्षक समिति ने पाकिस्तान आंतकवाद का फूंका पुतला

राष्ट्र रक्षक समिति ने पाकिस्तान आंतकवाद का फूंका पुतला

फिरोजाबाद। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को गहरे आघात में डाल दिया है। इस हमले में निर्दाेष नागरिकों की जान गई और भारत की संप्रभुता को चुनौती दी गई। इसी के विरोध में हिंदू संगठनोें ने पाकिस्तान आंतकवाद का पुतला दहन कर रोष प्रकट किया। साथ ही सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
बुधवार को राष्ट्र रक्षक समिति ने जैन मंदिर चौराहे पर पाकिस्तान आतंकवाद का पुतला दहन कर विरोध प्रकट किया। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें कहा है कि जम्मू-कश्मीर के पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले में हिंदुओ को टारगेट किया गया है। उनको मारने से पहले उनका नाम पूछा गया और उनके कपड़े उतरवाए गए। जो यह दर्शाता है ये एक लक्षित हिंसा थी। आतंकवादियों द्वारा किए गए इस हमले में कई निर्दाेष लोगों की जाने गईं है,ं जो पर्यटन के लिए जम्मू आए थे। आतंकियों की गतिविधियाँ ने देश की सुरक्षा को फिर से संकट में डाल दिया है। ये हमला सुरक्षा में भी बड़ी चूक को दर्शाता है। इन हमलों में पाकिस्तान की प्रत्यक्ष या परोक्ष संलिप्तता है। जिसके माध्यम से आतंकवाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। पाकिस्तान में स्थित आतंकवादी संगठन लगातार भारत की शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की है। पाकिस्तान आंतकबाद का पुतला दहल करने वालों में रणजीत सिंह, विनय राठौर, रामवीर सिंह, मधुर, माझी, पूजा शर्मा, पूजा जादौन, नंदू पंडित, पिंकी चक, प्रमोद श्रीवास्तव, नितिन सागर, मोहन अग्रवाल, दीपक, दीपेश, मोहन अग्रवाल, हिमांशु, नीलम, ध्रुव, आकाश गोयल आदि मौजूद रहे।