फिरोजाबाद। जायंट्स ग्रुप ऑफ फिरोजाबाद महिला शक्ति ने सरस्वती शिशु मंदिर गौशाला में बच्चों को विश्व पृथ्वी दिवस के बारे में अवगत कराया। साथ ही पर्यावरण संबंधित प्रश्न का सही उत्तर बताने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष बीना चौहान एवं अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया। संस्था अध्यक्षा प्राची अग्रवाल ने बच्चों को पृथ्वी दिवस कब और क्यों मनाया जाता है, हम पृथ्वी को कैसे सुरक्षित रख सकते हैं, आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बचपन में बोए गए संस्कार ही हमारे भविष्य का स्वरूप तय करते है। यदि हम बच्चों को प्रकृति से जोड़ पाए, तो हम एक सुंदर और सुरक्षित पृथ्वी की कल्पना को साकार कर पाएंगे। पौधारोपण करना मॉनसून में अच्छा रहता है, इसलिए महिला शक्ति द्वारा कागज के गिलास में मिट्टी भरकर उसमें छोटे-छोटे बच्चों से बीजारोपण करवाया। हर कक्षा में पाँच तरह की सब्जियों का बीजारोपण करवाया और उनकी देखभाल और पानी देने के लिए बच्चों को जिम्मेदारी दी गई। बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए बच्चों को एक-एक मिट्टी का पात्र भी दिया गया। जिसे वह पक्षियों के लिए पानी भरकर अपने घर की बालकनी व छत पर रख सके। पर्यावरण संरक्षण, जलसंरक्षण, बिजली संरक्षण, पौधारोपण आदि से संबंधित पोस्टर लगावाए गए और साथ ही प्लास्टिक से मुक्ति जैसे विषयों के बारे में बच्चों को जानकारी दी। प्रशासनिक निर्देशिका रीना गर्ग ने बताया कि बच्चों से पर्यावरण संबंधित प्रश्नोत्तर किए जिसका उत्तर देने पर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वित्त निर्देशिका दीपा अग्रवाल ने कहा हमारी पृथ्वी हमारा भविष्य है। इसे बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। स्कूल के प्रधानाचार्य राजवर्धन सिंह ने महिला शक्ति का आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर कल्पना राजोरिया, बीना चौहान, गौरी बंसल, नीतु बंसल, उमा अग्रवाल, सरिता गुप्ता, मीना बंसल आदि मौजूद रही।
Home » मुख्य समाचार » हम बच्चों को प्रकृति से जोड़ पाए, तो हम एक सुंदर और सुरक्षित पृथ्वी की कल्पना को साकार कर पाएंगे-प्राची अग्रवाल