रायबरेली। राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से रेल मंत्रालय द्वारा आयोजित अखिल भारतीय रेल स्तर पर हिंदी नाट्य उत्सव-2025 में आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका), रायबरेली ने सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट लेखन का पुरस्कार प्राप्त कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यह नाट्य उत्सव मध्य रेलवे के तत्वावधान में 2 जून से 6 जून 2025 तक भुसावल स्थित क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित हुआ। आरेडिका की ओर से 12 सदस्यीय दल ने इसमें प्रतिभाग किया, जिसका नेतृत्व वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अमिय श्रीवास्तव ने किया। इस टीम ने “मौलिक अधिकार” नामक नाटक का मंचन किया, जिसे तकनीशियन श्री विश्वेश्वर प्रसाद ने निर्देशित किया। इस नाटक की स्क्रिप्ट वरिष्ठ अनुभाग अभियंता अंगद सिंह कुशवाहा द्वारा लिखी गई, जिन्हें इस रचना के लिए सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट लेखन का पुरस्कार मिला। नाटक में आदित्य प्रकाश, अरविंद ओझा, विवेकानंद व्यास, भारतेंदु कुमार, राजेन्द्र वर्मा, जितेंद्र कुमार, गिरीश कुमार, दीपक कुमार, गौरव कुमार, मो. परवेज और प्रियंका ने विभिन्न भूमिकाएं निभाईं और सफल मंचन में अपना योगदान दिया। इस उपलब्धि की जानकारी आरेडिका के मुख्य जन संपर्क अधिकारी आर.एन. तिवारी ने दी और पूरी टीम को बधाई दी। इस उपलब्धि से आरेडिका ने न केवल संगठन का गौरव बढ़ाया है, बल्कि हिंदी भाषा के सृजनात्मक पक्ष को भी सशक्त रूप में प्रस्तुत किया है।
Home » मुख्य समाचार » आरेडिका को अखिल भारतीय रेल हिंदी नाट्य उत्सव में सर्वश्रेष्ठ स्क्रिप्ट लेखन पुरस्कार