Friday, June 13, 2025
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: रामनिवास यादव

जनता की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस: रामनिवास यादव

फिरोजाबाद। जनता की बढ़ती समस्याओं और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरकर संघर्ष करेगी। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने मौढ़ा स्थित जिला कार्यालय पर आयोजित एक बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी कांग्रेसजन घरों से निकलकर सड़कों पर आएं और जनता की आवाज़ को बुलंद करें। रामनिवास यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश की सरकारें जनता की वास्तविक समस्याओं की अनदेखी कर रही हैं और समाज में नफरत फैलाकर लोगों को गुमराह कर रही हैं। सरकार सिर्फ पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। उन्होंने दावा किया कि आज जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है। बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर महेंद्र पाल सिंह राजपूत और हेमंत चाहर ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता गाँव-गाँव, गली-गली जाकर पार्टी के इतिहास, बलिदान और जनसेवा को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो जनता को न्याय, अधिकार और सम्मान दिला सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार देश की संपत्ति अपने पूंजीपति साथियों को सौंप रही है, जिससे आम लोगों को रोजगार नहीं मिल रहा, शिक्षा से लोग वंचित हैं और दो वक्त की रोटी के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। इस सबके खिलाफ कांग्रेस ही एकमात्र पार्टी है जो मजबूती से लड़ रही है। बैठक में हाजी सईद पटेल, राजवीर सिंह यादव, जितेन्द्र तिवारी, क्षेत्रपाल सिंह यादव, प्रदीप कुमार शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, लक्ष्मी कुमार गुप्ता, शैलेन्द्र शुक्ला, जमील अब्बासी, उमर फारूक, अनिल उपाध्याय, गुलाम जिलानी, लाला राईन, जहीर खाकसार, सुनहरी लाल यादव, ज्वाला प्रसाद यादव, अशोक दिवाकर, अनिल यादव, अजय यादव, रणवीर सिंह बघेल, ध्रुव कुमार एडवोकेट, अलवर सिंह, ओमकार रावल, विराट दिवाकर, अजीत सिंह, रणवीर सिंह गुर्जर, यशपाल सिंह गुर्जर, जुगल किशोर प्रजापति, सुरजीत सिंह, दिनेश उपाध्याय, संजय यादव, विनोद कुमार, धर्मेंद्र यादव और पंकज यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. बी.एस. गौतम ने किया।