Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्रहमाकुमारी बहनों ने निकाली चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी

ब्रहमाकुमारी बहनों ने निकाली चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी

फिरोजाबाद, एस0 के0 चित्तौड़ी। प्रजापिता ब्रहमाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र पर चैतन्य देवियों की मनमोहक झांकी सजायी गयी । इन देेवियों के मनोहारी स्वरूप को देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गये। समूचा परिसर मातारानी के जयकारों से गुन्जायमान हो उठा।
नगर में राजेश्वरी कैला देवी मंदिर के सामने स्थित ब्रह्माकुमारी सेवा केन्द्र पर सजायी गयी चैतन्य देवियों की झांकियों से अनूठी छठा बिखर उठी। इस दौरान समूचा माहौल देवी मय हो गया। दर्शक चैतन्य देवियों के मनमोहक स्वरूप को निहारते रह गये। नौ देवियों के झांकी दर्शन का कार्यक्रम का शुभारम्भ नगर के प्रमुख उद्योगपति देवीचरन अग्रवाल, सीए पवन अग्रवाल, विकास अधिकारी एलआईसी अनिल अग्रवाल, स्टेट बैंक के पूर्व वशिष्ठ शाखा प्रबंधक अरूण कुमार, एडवोकेट शंकर गुप्ता , ललतेश जैन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सेवाकेन्द्र की मुख्य संचालिका ब्रह्माकुमारी सरिता बहन ने चैतन्य देवियों की झांकी सजाने का मकसद लोगों तक यह संदेश पहुंचाना है कि आखिर इन देवियों ने कौन से ऐसे कार्य किए, जिससे ये वंदनीय, श्रेष्ठ और महान बन गयीं। ब्रहमकुमारीज सरिता बहन ने कहा कि इन देवियों की विशेषताओं से सबक लेकर हम लोग अपनी बुराईयों को अच्छाईयों में बदल सकतें है। उन्होने कहा कि मां दुर्गा दुर्गुणों का विनाश करती है। तो महाकाली सब कलंक मिटा देती है।



वहीं मां सरस्वती विद्या का ज्ञान देकर जीवन जीने की कला सिखाती हैं। तो महालक्ष्मी भक्तों को धन-धान्य से परिपूर्ण करती है। वहीं उमा देवी सभी को उमंग,उत्साह और संतोषी माता संतोष प्रदान करती है।