Friday, April 19, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अपनी जिन्दगी अपना दल का घोषणापत्र जारी

अपनी जिन्दगी अपना दल का घोषणापत्र जारी

हाथरस, जन सामना संवाददाता। अपनी जिन्दगी अपना दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरजीत सिंह खण्डसाल, उपाध्यक्ष विनोद कुमार, महासचिव नवलकिशोर तौमर, कोषाध्यक्ष नवनीत शर्मा, युवा अध्यक्ष नवनीत शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष चमन सिंह ने स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी द्वारा की जा रही कार्यवाही से अवगत कराते हुये घोषणा पत्र जारी किया। घोषणपत्र के प्रमुख मुद्दों में किसानों को उनका हक दिलाना, महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं का निराकरण करना, गुण्डार्गिदी, प्रदूषण मुक्त उत्तर प्रदेश बनाना, आम आदमी के मूलभूत अधिकार व समस्यायें, शिक्षा के प्रति जागरूकता, बेरोजगारी, स्वास्थ जैसे गहन मुद्दों को उजागर किया गया। इन मुद्दों पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूरी मेहनत व सहयोग के साथ काम करेगी। पार्टी ने बेरोजगारी को दृष्टिगत करते हुये सभी राज्य सरकारों, केन्द्र सरकार तथा प्राइवेट सैक्टरों में न्यूनतम मजदूरी कक्षा 1 से 12 वीं पास के लिये 20 हजार रूपये प्रतिमाह एवं ग्रेजुएट के लिये 25 हजार रूपये प्रतिमाह देय होगा। साथ ही ओ.बी.सी. 27 प्रतिशत आरक्षण में से 15 प्रतिशत पृथक आरक्षण अति पिछड़ों के लिये अनुमन्य होगा तथा 10 प्रतिशत आरक्षण अगड़ी जातियों के गरीब व्यक्तियों के लिये निर्धारित होगा।
सभी वर्गों की महिलाओं के लिये राज्य सरकारों एवं भारत भारत सरकार में सभी पदों पर 35 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया जायेगा। किसानों को वर्तमान सत्र में गन्ने का मूल्य प्रजाति के आधार पर 330 व 340 रू. प्रति कुन्टल निर्धारित होगा तथा गेहूं का समर्थन मूल्य 1800 से 2000 रू. प्रति कुन्टल निर्धारित किये जाने हेतु भारत सरकार पर दबाब बनाया जायेगा। 6 एकड़ तक जमीन के मालिकों को एक वर्ष के लिये डीजल कार्ड उपलब्ध कराये जायेंगे। प्रत्येक कृषक को पूरे कलेन्डर वर्ष में 400 लीटर डीजल 20 रू. लीटर की दर से उपलब्ध कराया जायेगा तथा अन्तर की धनराशि सरकार द्वारा वहन की जायेगी। इस अवसर पर संरक्षक सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश महासचिव विनोद सैन, महिला जिला अध्यक्ष एवं सादाबाद विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती कुसुमलता शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेश सिसौदिया, सिकन्द्राराऊ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जादौन, सादाबाद अध्यक्ष ब्रजेश यादव, जिला उपाध्यक्ष भुवनेश शर्मा, झांसी जिलाध्यक्ष दीपक कश्यप, मथुरा जिलाध्यक्ष आनन्द शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष वकील वाष्र्णेय के अलावा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती मंजू शर्मा, आशियाना बेगम, कन्हैया सिंह, मनोहरलाल कुशवाहा, गोपाल शर्मा, दीपक कनूरिया आदि उपस्थित थे।