Tuesday, April 1, 2025
Home » मुख्य समाचार » विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

विश्व क्षय रोग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में चयनित ग्राम प्रधानों को किया सम्मानित

रायबरेली। विश्व क्षय रोग दिवस कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक केंद्र विकास प्राधिकरण रतापुर रायबरेली में जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 नवीन चंद्रा एवं जिला क्षय रोग अधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री टीवी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद के चयनित 98 ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों को जिलाधिकारी द्वारा गांधी प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वर्ष 2023 एवं 2024 हेतु चयनित 3 ग्राम पंचायत (विनायकपुर बछरावां, दरियापुर बेला भेला, रामचंद्र ऊंचाहार) को रजत कलर की गांधी प्रतिमा एवं वर्ष 2024 हेतु चयनित 95 ग्राम पंचायत को कांस्य कलर की गांधी प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 7 निःक्षय मित्रों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डेडीकेटेड फ्रेट कोरिडोर कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड एवं विकास संस्थान रायबरेली के सौजन्य से 10 मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में उप क्षयरोग अधिकारी डॉ० शम्स रिजवान, जिला प्रोग्राम समन्वयक अभय मिश्रा, जिला पब्लिक प्राइवेट मिक्स समन्वयक मनीष श्रीवास्तव, डीपीएमडीटी समन्वयक अतुल कुमार, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्रा, के के श्रीवास्तव अमित श्रीवास्तव, एनटीईपी स्टाफ आदि उपस्थित रहे।