Thursday, April 25, 2024
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा सांसद मुरलीमनोहर जोशी का जन्मदिन मनाया

भाजपा सांसद मुरलीमनोहर जोशी का जन्मदिन मनाया

कानपुरः जन सामना ब्यूरो। आज भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक नेता व सांसद डॉ0 मुरलीमनोहर जोशी जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी, कानपुर महानगर दक्षिण जिला इकाई ने बर्रा 2 रामजानकी मंदिर में जिलाध्यक्ष दक्षिण अनीता गुप्ता के नेतृत्व में भारी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिलकर मंदिर के पुजारी से हवन पूजन करवाया। सभी ने मंत्रोच्चार के साथ ही हवन में आहुति अर्पित की, भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा का पुराना नारा लगाते हुये खुशी जाहिर की। इस मौके पर ‘भाजपा की तीन धरोहर, अटल, आडवाणी, मुरलीमनोहर’ का उद्घोष किया गया। हवन के उपरांत कार्यकर्ताओं में गुलगुले, किसमिस और मिश्री प्रसाद रूप मे बांटा गया, डॉ0 जोशी के जन्मदिवस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप मे महापौर प्रमिला पांडेय ने अपने उदबोधन में बताया जिनको हम बचपन में कार्यकर्ता के रूप मे सिर्फ पोस्टरों में देखते थे आज वही डॉ0 जोशी हमारे कानपुर के सांसद हैं। यह हमारे लिये गर्व की बात है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक महेश त्रिवेदी, प्रकाश पाल, रघुनंदन सिंह भदौरिया, शिवराम सिंह, अचल गुप्ता, जिलामंत्री भाजपा दक्षिण संजय कटियार, प्रमोद जायसवाल, अनूप तिवारी, आई टी सेल के अमित मिश्रा, पंकज गुप्ता, राजेश श्रीवास्तव, रणविजय सिंह राठौर, अजय शर्मा, गोविंद अवस्थी, रोहित गुप्ता, शिवशंकर सैनी, अनीता दीक्षित, मधु तिवारी और पुष्पा तिवारी उपस्थित रहीं।